11. कृष्णस्वामी कस्तुरीरंगन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विस्तार : – पूर्व-इसरो प्रमुख और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता कृष्णस्वामी कस्तुरीरंगन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अंतिम मसौदा तैयार करने के लिए समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस समिति में अध्यक्ष के अलावा, आठ सदस्य हैं शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति 1986 में बनाई गई थी और 1992 में संशोधित की गयी थी।
12. श्रीनिवास गोकुळनाथ अमेरिका में साइकिल रेस को पूरा करने वाले पहले भारतीय ।
विस्तार : – महाराष्ट्र के श्रीनिवास गोकुळनाथ ने एकल श्रेणी में 4,941 किलोमीटर की अक्रॉस अमेरिका (RAAM) रेस को पूरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास बनाया। यह दुनिया की सबसे कठिन साइकिल रेस मानी जाती है इसमें श्रीनिवास ने 11 दिन और 45 मिनट तक साइकिल चलाई। वैश्विक स्तर पर साइकिल रेस में यह भारत की उपलब्धि में, इसके साथ ही महाराष्ट्र के ही डॉ अमित समर्थ ने भी गोकुलनाथ की ही तरह अमेरिकी पूर्वी तट पर एनापोलिस की फिनिश लाइन पर रेस को समाप्त किया। गोकुलनाथ इस रेस में सातवें स्थान पर रहे जबकि डॉ समर्थ आठवें स्थान पर रहे. यह रेस क्रिस्टोफ़ स्ट्रैसर द्वारा जीती गयी।
13. गूगल पर यूरोपीय आयोग द्वारा रिकॉर्ड 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया ।
विस्तार : – यूरोपीयन यूनियन आयोग ने गूगल पर करीब 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है। आयोग का कहना है की गूगल ने अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करके सर्च के नतीजो में अपनी खरीदारी सेवा का ज्यादा प्रचार किया है। बाज़ार में तोड़-मरोड़ करने के आरोप में किसी कंपनी पर लगाया गया सबसे यह सबसे बड़ा जुर्माना है। गूगल ने कहा इस फैसले के विरुद्ध वह अपील कर सकता है। हलाकि, यदि वह अपनी खरीदारी सेवाओ के प्रचार में तीन महीने में बदलाव नहीं करता हो तो उसे अपनी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की रोजाना की वैश्विक कमाई का 5 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना पड़ सकता है।
14. सड़कों को सुदृढ़ बनाने के लिए यूपी सरकार ने एडीबी के साथ समझौता किया।
विस्तार : – उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में सड़कों को सुदृढ़ बनाने के लिए 1950 करोड़ रुपए के ऋण के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ समझौता किया। इस समझौते पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एडीबी अध्यक्ष लेहिको नाकाओ की उपस्थिति में लखनऊ में हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अनुसार, एडीबी 2782 करोड़ रुपए की लागत के उत्तर प्रदेश के मुख्य जिला सड़क विकास परियोजना के लिए ऋण राशि प्रदान करेगा। राज्य सरकार 832 करोड़ रुपए इस परियोजना पर अपने स्वयं के संसाधनों का निर्माण करेगी। परियोजना 2024 तक पूरा होने के लिए निर्धारित है और एडीबी 2 प्रतिशत की ब्याज दर पर 25 वर्ष की अवधि के लिए ऋण प्रदान करेगा।
15. सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को कौशल भारत अभियान का एम्बेसडर नियुक्त किया ।
विस्तार : – राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सरकार ने कौशल भारत अभियान के एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया। प्रियंका एक मीडिया अभियान के माध्यम से अपनी कौशल को सुधारने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए अपने सेलिब्रिटी स्टेटस का उपयोग करेंगी।
Sir good afternoon sir mera name sohanveer Singh aur me apki website see tyari karta hu aur me uttarakhand ka hi rahne wala hu sir me chatu hu aap current affair PDF file me hi bheje sir isse Hume aasani hoti he download karne me aur likhne ki jarurat nhi hoti sir apko to pta competition kitna hard ho gya h time bachana kafi muskil ho jata h sir me yhi kahna chata hu agar me exam pass karta hu to iska sarre appko hi jayega ……..thanks