Rajasthan Patwari Old Paper In Hindi Pdf

Rajasthan Patwari Old Paper In Hindi Pdf

Rajasthan Patwari Old Paper In Hindi Pdf : Rajasthan Patwari Old exam Paper In Hindi Pdf available here. Download Patwari previous years exam paper PDF.

राजस्थान में पटवारी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के पुराने प्रश्नपत्र यहाँ दिए गए हैं जिनकी पीडीऍफ़ आप डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पटवारी पद की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में राजस्थान पटवारी परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए। इन्हें ध्यान देकर पढ़ें। यह प्रश्न आगामी एग्जाम की दृष्टि से आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेंगे।

जरूर पढ़ें — राजस्थान का सामान्य ज्ञान

Rajasthan Patwari Old Exam Paper PDF

प्रश्न. भारत छोड़ो आन्दोलन कब प्रारम्भ हुआ?
उत्तर. 9 अगस्त, 1942

प्रश्न. “त्रिशुलिया- ढीगला-भीलाड़ी’ सम्बन्धित है?
उत्तर. रियासत कालीन मुद्राएं

प्रश्न. राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल है?
उत्तर. 3,42,239 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न. पहली इंडियन सुपर लीग की विजेता टीम कौनसी है?
उत्तर. एटलेटिको डि कोलकाता

प्रश्न. ‘स्टेपीस’ नामक अस्थि शरीर के किस भाग से सम्बन्धित है?
उत्तर. कान

प्रश्न. कौनसी सभ्यता “तीन युगों की संस्कृति का त्रिवेणी संगम” कहलाती है?
उत्तर. वैराट

प्रश्न. राजस्थान को ‘रंग श्री द्वीप’ नाम किसने दिया?
उत्तर. सी.वी. रमन

प्रश्न. किस शहर को “सिटी ऑफ मालवा” कहते हैं?
उत्तर. झालावाड़

प्रश्न. राज्य में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर की स्थापना कहाँ की गई है?
उत्तर. जोधपुर

प्रश्न. माधोसागर बाँध किस जिले में है?
उत्तर. दौसा

प्रश्न. राजस्थान से प्राप्त शिलालेखों में कौनसा शिलालेख सबसे प्राचीन
उत्तर. वडली का लेख

प्रश्न. लूनी की एकमात्र सहायक नदी जो अरावली से नहीं निकलती है?
उत्तर. जोजड़ी

प्रश्न. राजस्थान में रेल वैगन का कारखाना कहाँ स्थित है?
उत्तर. भरतपुर

प्रश्न. ‘जलेबी गुच्छा’ नामक आभूषण कहाँ प्रचलित हैं?
उत्तर. शेखावाटी क्षेत्र

प्रश्न. एक जिला डाँग क्षेत्र का भाग नहीं है।
उत्तर. अलवर

प्रश्न. सवाई जयसिंह ने किस नगर में वेधशाला का निर्माण नहीं करवाया?
उत्तर. आगरा

प्रश्न. राजस्थान के रजवाड़ों में सामन्तवादी प्रथा के प्रचलन की जानकारी किस इतिहासकार द्वारा दी गई?
उत्तर. कर्नल टॉड

प्रश्न. ‘चवंरी’ कर की प्रकृति थी?
उत्तर. पुत्री के विवाह पर कर

प्रश्न. मधुबनी लोक कला किस राज्य से सम्बन्धित है?
उत्तर. विहार

प्रश्न. ‘पैलेस ऑन ह्वील्स’ रेलगाड़ी किस वर्ष शुरू हुई?
उत्तर. 1982

प्रश्न. नवीन व्यवस्था में जिलाधीश जिला ग्रामीण विकास अभिकरण का-
उत्तर. अध्यक्ष है।

प्रश्न. ‘ऑपरेशन फ्लड’ से सम्बन्धित हैं?
उत्तर. वर्गीस कुरियन

प्रश्न. दिल्ली मुम्बई इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर परियोजना का 40% हिस्सा राजस्थान में है, जिसकी लम्बाई है?
उत्तर. 676 किमी

प्रश्न. ‘विश्व वृक्ष उद्यान’ किस शहर में है?
उत्तर. जयपुर

प्रश्न. पानीपत का तीसरा युद्ध (1761) किसके बीच हुआ था?
उत्तर. मराठों व अहमदशाह अब्दाली के मध्य

प्रश्न. भारत में राष्ट्रीय विकास परिषद् का नेतृत्व कौन करता है?
उत्तर. प्रधानमंत्री

प्रश्न. कवि इकबाल जिन्होनें “सारे जहाँ से अच्छा’ लिखा, भारत के किस स्थान से सम्बन्धित है?
उत्तर. पंजाब

प्रश्न. शाहजहाँ के काल में कौन यूरोपीय यात्री भारत आया?
उत्तर. पीटर मुण्डी

प्रश्न. कौनसा राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) राजस्थान से नहीं निकलता है?
उत्तर. NH-9

प्रश्न. अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म कब चलाया?
उत्तर. 1582

प्रश्न. शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) कहाँ स्थित है?
उत्तर. जोधपुर

प्रश्न. प्रर्वतन निदेशालय को संक्षिप्त रूप में कहा जाता है?
उत्तर. ईडी

प्रश्न. हिन्दी वर्णमाला में स्वरों की संख्या है?
उत्तर. ग्यारह

प्रश्न. जो शब्दांश शब्द के पहले जुड़कर अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं। उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर. उपसर्ग

प्रश्न. जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं क्या कहलाते हैं?
उत्तर. क्रिया-विशेषण

प्रश्न. संज्ञा कितने प्रकार की होती है?
उत्तर. पाँच

प्रश्न. भाषाओं में से किस भाषा को संविधान में राजभाषा का दर्जा दिया है?
उत्तर. हिन्दी

प्रश्न. संधि-विच्छेद में से किसमें ‘यण’ संधि है?
उत्तर. परि + आवरण

प्रश्न. हिन्दी भाषा में कितने वचन होते हैं?
उत्तर. दो वचन

प्रश्न. सिद्धान्तहीन व्यक्ति के लिए कौनसी लोकोक्ति आएगी?
उत्तर. गंगा गए गंगादास, यमुना गए यमुनादास

प्रश्न. कौनसा शब्द शुद्ध है?
उत्तर. पारलौकिक

प्रश्न. बीकानेर का वह शासक जिसने ब्रिटिश सरकार की सहायता के लिए 800 ऊँटों की सैनिक टुकड़ी काबुल भेजी थी?
उत्तर. डूंगर सिंह

प्रश्न. किस कानून के अन्तर्गत भारत के उच्चतम न्यायालय की समस्त कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में होगी?
उत्तर. अनुच्छेद 348

प्रश्न. ‘पंचायती राज’ किस सूची का विषय है?
उत्तर. राज्य सूची का

प्रश्न. राजपुताने की एकमात्र रियासत जिसमें शिक्षा को पूर्णतःअसंवैधानिक घोषित कर रखा था?
उत्तर. डूंगरपुर

प्रश्न. महबूबा मुफ्ती किस पार्यं से सम्बन्धित है?
उत्तर. पीडीपी

प्रश्न. राजस्थान में कितने कृषि विश्व विद्यालय हैं?
उत्तर. 2

प्रश्न. सर्वाधिक त्रिवेणी संगम बनाने वाली नदी है?
उत्तर. बनास

प्रश्न. त्रिस्तरीय पंचायती राज पद्धति की संस्तुति करने वाली समिति थी?
उत्तर. बी. आर. मेहता समिति

प्रश्न. ऐसे लोक देवता जिन्होंने धन की पूर्ति के लिए राजगढ़ के सेठों को लूटा?
उत्तर. डूंगर जी

प्रश्न. कौनसी एक विदशी बैंक है जिसकी शाखाएँ भारत में हैं?
उत्तर. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

प्रश्न. “पेड़ से पत्ता गिरा’ वाक्य में कौनसा कारक है?
उत्तर. अपादानकारक

प्रश्न. ‘यथार्थ’ का विलोम है?
उत्तर. आदर्श

प्रश्न. ‘माथा ठनकना’ मुहावरे का अर्थ है?
उत्तर. शक होना

प्रश्न. वाक्य का रचना के आधार पर भेद बताइए -”जो मेहनत करता है, उसे सफलता मिलती है.’
उत्तर. मिश्रित वाक्य

प्रश्न. अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं?
उत्तर. आठ

प्रश्न. कौनसी पुस्तक ब्रजभाषा की नहीं है?
उत्तर. रामचरितमानस

प्रश्न. कौनसा विलोम युग्म त्रुटिपूर्ण है?
उत्तर. उन्नत – अवगत

प्रश्न. ‘पुरवाईयाँ’ क्या है?
उत्तर. बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवा

प्रश्न. “नगर श्री शोध संस्थान’ स्थित है?
उत्तर. चुरू

प्रश्न. पानी को ठण्डा रखने के पात्र ‘बादला’ कहाँ बनाए जाते हैं?
उत्तर. जोधपुर

प्रश्न. कौनसे संवैधानिक संशोधन के आधार पर मताधिकार के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई?
उत्तर. 61वें

प्रश्न. किस देश के प्रधानमंत्री ने बीते दिनों आतंकी कृत्यों में शामिल लोगों को फाँसी दिए जाने की बात कही थी?
उत्तर. पाकिस्तान

प्रश्न. हाल ही ‘रूबल’ मुद्रा डॉलर के मुकाबले काफी गिर गई है, यह किस देश की मुद्रा है?
उत्तर. रूस

प्रश्न. हिन्दी को भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा के रूप में कब मान्यता मिली?
उत्तर. 14 सितम्बर, 1949

प्रश्न. ‘जिस स्त्री का पति जीवित है उसके लिए उपयुक्त शब्द है?
उत्तर. सधवा

प्रश्न. ‘कनक’ शब्द का कौनसा अर्थ नहीं है?
उत्तर. समूह

प्रश्न. अशुद्ध शब्द है?
उत्तर. मान्यनीय

प्रश्न. यह ‘सूर्य’ का पर्यायवाची नहीं है?
उत्तर. केशरी

प्रश्न. वाक्य में रेखांकित शब्द क्या है?- नल बूंद बूंद टपक रहा है.”
उत्तर. क्रियाविशेषण

प्रश्न. दो शब्दों, वाक्यांशों और वाक्यों को जोड़ने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
उत्तर. समुच्चयबोधक

प्रश्न. “गरीबों को वस्त्र दो’ वाक्य में कौनसा कारक है?
उत्तर. कर्मकारक

प्रश्न. जो अव्यय वाक्य में किसी शब्द के बाद लगकर उसे विशेष बल प्रदान करते हैं उन्हें कहते हैं?
उत्तर. निपात

प्रश्न. ‘लम्बोदर’ इस समास का उदाहरण है?
उत्तर. बहुव्रीहि

प्रश्न. ‘साधु’ का विलोम शब्द है?
उत्तर. असाधु

प्रश्न. ‘वह अच्छों के साथ गाता है’ में ‘अच्छों’ है?
उत्तर. संज्ञा

प्रश्न. “सगो जी सागी जी’ किस लोक नाट्य के प्रसंग हैं?
उत्तर. भवाई

प्रश्न. ‘सापेक्ष’ का विलोम शब्द है?
उत्तर. निरपेक्ष

प्रश्न. ‘यशोधरा’ इस सन्धि का उदाहरण है?
उत्तर. विसर्ग सन्धि

प्रश्न. कौनसा शब्द तुर्की भाषा से हिन्दी में आया?
उत्तर. कैंची

प्रश्न. जिसका इलाज न हो सके उसके लिए उपयुक्त शब्द है?
उत्तर. असाध्य

प्रश्न. ‘बहुत अधिक बोलने वाला व्यक्ति’
उत्तर. वाचाल

प्रश्न. कौनसा मुहावरा सही लिखा है?
उत्तर. अब-तब करना

प्रश्न. जो शब्दांश शब्द के पीछे जुड़कर अर्थ में परिवर्तन लाते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
उत्तर. प्रत्यय

प्रश्न. कौनसा शब्द तत्सम है?
उत्तर. घोटक

प्रश्न. ‘जो क्षीण न हो सके उसके लिए उपयुक्त शब्द है?
उत्तर. अक्षय

प्रश्न. वाच्य कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर. तीन

प्रश्न. ‘कमल के समान नयन हैं’ में समास का भेद है?
उत्तर. कर्मधारय

प्रश्न. चीनी के मूल्य में 25% की वृद्धि हो गई है. यदि कोई परिवार चीनी पर अपने व्यय को अपरिवर्तित रखना चाहता है, तो उसे चीनी की खपत में कितनी कमी करनी पड़ेगी?
उत्तर. 20%

प्रश्न. यदि किसी शंकु की ऊँचाई में 100% की वृद्धि की जाए, तो इसके आयतन में वृद्धि होगी?
उत्तर. 100%

प्रश्न. A तथा B की औसत आयु 30 वर्ष और B तथा C की औसत आयु 26 वर्ष है. A तथा C की आयुओं का अन्तर है?

उत्तर. 8 वर्ष

प्रश्न. यदि रुपए में कोई राशि 5% वार्षिक साधारण व्याज की दर से 6 वर्षों में 2,600 हो जाती है, तो राशि है?
उत्तर. 2,000

प्रश्न. EF एक वृत्त की जीवा है जिसकी लम्बाई 10 सेमी है. यदि वृत्त की त्रिज्या 13 सेमी हो, तो केन्द्र से जीवा पर डाले गए। लम्व की लम्वाई है?
उत्तर. 12 सेमी

प्रश्न. किसी व्यापारी ने एक वस्तु अपने क्रय मूल्य के बराबर लाभ प्रतिशत लेकर 75 में बेची. वस्तु का क्रय मूल्य था?
उत्तर. 50

प्रश्न. क्रमवार बट्टों की श्रेणियों में कौनसी श्रेणी एक ग्राहक के लिए सबसे अच्छी है?
उत्तर. 30%, 20%, 10%

प्रश्न. किसी त्रिभुज की भुजाएँ ⅓ : ¼ : 1:5 के अनुपात में हैं तथा इसका परिमाप 94 सेमी है. त्रिभुज की सबसे छोटी भुजा की लम्वाई है?
उत्तर. 24 सेमी

प्रश्न. 10 मीटर/सेकण्ड को किमी/घण्टा में बदलें
उत्तर. 36

प्रश्न. यदि किसी वस्तु को 6% तथा 4% लाभ से बेचने पर विक्रय मूल्यों का अन्तर 3 हो, तो उस वस्तु का क्रय मूल्य होगा?
उत्तर. 150

प्रश्न. एक एलीवेटर किसी खदान में 6 मीटर/मिनट की गति से उतरता है, यदि एलीवेटर जमीन के स्तर से 10 मीटर ऊँचाई से उतरता है, तो -350 मी उतरने में लगा समय है?
उत्तर. 1 घण्टा

प्रश्न. जतिन और प्रिया के पास मिलाकर 41 है. जतिन के पैसों का ¼, प्रिया के पैसों के 1/7 से 2 अधिक है. प्रिया के पास है?
उत्तर. 21

प्रश्न. यदि किसी वस्तु के क्रय मूल्य तथा विक्रय मूल्य 10: 11 के अनुपात में हों, तो लाभ प्रतिशत होगा?
उत्तर. 10

प्रश्न. A का मासिक वेतन B के वेतन से 20% अधिक है. B का वेतन C के वेतन का 30% है. यदि इन तीनों का सम्मिलित प्रतिमाह वेतन 74,700 है, तो C का वेतन है?
उत्तर. 45,000

प्रश्न. दस दी हुई संख्याओं का औसत ज्ञात करते समय एक विद्यार्थी ने गलती से एक संख्या 46 के स्थान पर 64 लिख लिया तथा अपना सही औसत 50 निकाल दिया, दी हुई संख्याओं का सही औसत है?
उत्तर. 48.2

प्रश्न. अनुक्रम 2,9, 28, 65, 126,… की अगली संख्या है?
उत्तर. 217

प्रश्न. सात लगातार आने वाले धन पूर्णांकों का औसत 26 है. इन पूर्णाकों में सबसे छोटा है?
उत्तर. 23

प्रश्न. किसी फैक्ट्री कामगारों का कुल साप्ताहिक पारिश्रमिक 1534 है, एक कामगार का औसत साप्ताहिक पारिश्रमिक 118 है, फैक्ट्री में कामगारों की संख्या है?
उत्तर. 13

प्रश्न. यदि झील की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 40 मी तथा 10 मी हो तथा इसमें 1200 घन मीटर पानी है, तो झील की गहराई है?
उत्तर. 3 मी

प्रश्न. यदि 24-कैरट सोने को सौ प्रतिशत शुद्ध सोना माना जाता हो, तो 22-कैरट सोने में शुद्ध सोने की प्रतिशतता कितनी होगी?
उत्तर. 91 ⅔

प्रश्न. 6, 14, 18 तथा 38 में से प्रत्येक में कौनसी संख्या जोड्ने पर परिणामी संख्याएँ एक समानुपात बनायेगी?
उत्तर. 2

प्रश्न. कोई दुकानदार 200 क्रय मूल्य वाली वस्तु का कितना मूल्य अंकित करे, ताकि एक 25% का बट्टा देने के उपरांत उसे 35% का लाभ प्राप्त हो?
उत्तर. 360

प्रश्न. 60 लिटर के किसी मिश्रण में दूध तथा पानी का अनुपात 2: 1 है, उसमें कितना पानी और मिलाया जाए ताकि यह अनुपात 1: 2 हो जाए?
उत्तर. 60 लिटर

प्रश्न. शुद्ध शब्द है?
उत्तर. अनाथा

प्रश्न. वाक्य को उचित मुहावरा लगा कर पूरा करें,‘परस्पर विरोधी दलों का सहारा लेना, ……… है?
उत्तर. अपने पाँवों पर कुल्हाड़ी मारना

प्रश्न. ‘कपटी मित्र’ के लिए कौनसा मुहावरा है?
उत्तर. आस्तीन का साँप

प्रश्न. रचना के आधार पर वाक्य के भेद हैं?
उत्तर. तीन भेद

प्रश्न. ‘पृष्ठ’ का अर्थ है?
उत्तर. पीठ

प्रश्न. वाक्यों में कौनसा शुद्ध वाक्य है?
उत्तर. बकरी का दूध ताकतवर होता है।

प्रश्न. ‘विग्रह’ का विलोम-
उत्तर. सन्धि

प्रश्न. वाक्यों में से कौनसा वाक्य शुद्ध है?
उत्तर. मेरी साइकिल सबसे तेज दौड़ती है।

प्रश्न. यह ‘उत्थान’ का विलोम शब्द है?
उत्तर. पतन

प्रश्न. कौनसा शब्द ‘संकर’ है?
उत्तर. रेलगाड़ी

प्रश्न. ‘वहाँ कौन खड़ा है’ वाक्य में सर्वनाम का भेद है?
उत्तर. प्रश्नवाचक सर्वनाम

प्रश्न. जिसे जीता न जा सके उसके लिए उपयुक्त शब्द है?
उत्तर. अजेय

प्रश्न. एक गाँव की वर्तमान जनसंख्या 67600 है, यह 4% वार्षिक की दर से बढ़ती रही है, गाँव की जनसंख्या दो वर्ष पूर्व कितनी थी?
उत्तर. 62500

प्रश्न. कोई धन राशि साधारण ब्याज की किसी दर पर 3 वर्ष के लिए उधार दी गई. यदि इसे 2.5% वार्षिक अधिक दर पर उधार दिया गया होता तो 540 अधिक ब्याज प्राप्त होता. उधार दी गयी राशि थी?
उत्तर. 7200

प्रश्न. अंडों के मूल्य में 50% की वृद्धि होने पर 24 में 4 अंडे कम मिलते हैं. प्रति दर्जन अंडों का वर्तमान भाव है?
उत्तर. 24

प्रश्न. दो भिन्न बैंकों से 500 के 2 वर्ष में प्राप्त होने वाले साधारण ब्याजों का अन्तर 2.50 है. उनकी ब्याज की वार्षिक दरों का अन्तर है?
उत्तर. 0.25%

प्रश्न. अनुक्रम 5, 15, 45, 135, 395, 1215, 3645 में गलत (पैटर्न में फिट न होने वाली) संख्या है?
उत्तर. 395

प्रश्न. यदि A = ¼ B तथा B = ½ C हो, तो A : B : C बराबर होगा?
उत्तर. 1 : 4 : 8

प्रश्न. 24 सेबों का क्रय मूल्य 18 सेबों के विक्रय मूल्य के बराबर है. लाभ की प्रतिशतता है?
उत्तर. 33 ⅓

प्रश्न. किसी आयत की लम्बाई तथा चौड़ाई में क्रमशः 20% तथा 25% की वृद्धि की जाती है. परिणामी आयत के क्षेत्रफल में वृद्धि होगी?
उत्तर. 50%

प्रश्न. यदि किसी वर्ग के विकर्ण को दोगुना कर दिया जाए, तो उसका क्षेत्रफल होगा?
उत्तर. दिए गए वर्ग के क्षेत्रफल का चार गुना

प्रश्न. किसी 22 मी X 20 मी साइज वाली छत से वर्षा का पानी व्यास 2 मी तथा ऊँचाई 3-5 मी वाले एक बेलनाकार बर्तन में गिरता है, यदि बर्तन ठीक पूरा भर गया है, तो सेमी में वृष्टि है?
उत्तर. 2.5

प्रश्न. किसी हीज़ को पाइप A 6 घण्टे में तथा पाइप B 8 घण्टे में भर सकता है, दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है, किन्तु 2 घण्टे के बाद पाइप A को बन्द कर दिया जाता है, हौज़ के शेष भाग को भरने में B कितने घण्टे का समय लेगा?
उत्तर. 3 ⅓

प्रश्न. साधारण ब्याज की किसी दर से कोई धन राशि 3 वर्ष में 850 तथा 4 वर्ष में 925 होती है. वह धनराशि है?
उत्तर. 625

प्रश्न. एक दुकानदार अपने माल को 15% बट्टे के साथ वेचता है,629 विक्रय मूल्य वाली वस्तु का अंकित मूल्य होगा?
उत्तर. 740

प्रश्न. किसी विद्यालय में लड़के तथा लड़कियाँ 3 : 2 के अनुपात में हैं. यदि लड़कों में 20% तथा लड़कियों में 25% विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती है, तो उन विद्यार्थियों, जिनको छात्रवृत्ति नहीं मिलती, की प्रतिशतता है?
उत्तर. 78

Rajasthan Patwari Old Paper In Hindi Pdf Download

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.