ऊष्मा सम्बन्धी महत्वपूर्ण प्रश्न

ऊष्मा सम्बन्धी महत्वपूर्ण प्रश्न

ऊष्मा सम्बन्धी महत्वपूर्ण प्रश्न : ऊष्मा सम्बन्धी महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ दिए गए हैं। परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाने वाले ऊष्मा (Heat) सम्बन्धी महत्वपूर्ण 82 प्रश्न यहाँ दिए गए हैं।

परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ऊष्मा सम्बन्धी महत्वपूर्ण प्रश्न

1. SI सिस्टम में तापमान की इकाई है –

A. कैल्विन
B. डिग्री सैल्सियस

C. डिग्री सेंटीग्रेड
D. डिग्री फॉरेनहाइट

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

2. जलप्रपात के अधस्तल पर जल का तापमान ऊपर की अपेक्षा अधिक होने का कारण है –
A. अधस्तल पर जल की स्थितिज ऊर्जा अधिक होती है
B. अधस्तल पर पृष्ठ ऊष्मा उपलब्ध कराता है
C. गिर रहे जल की गतिज ऊर्जा ऊष्मा में बदल जाती है
D. गिरता हुआ जल परिवेश से ऊष्मा का शोषण कर लेता है

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

3. गैस तापमापी, द्रव तापमापियों की तुलना में ज्यादा संवेदी होते हैं, क्योंकि गैस –
A. की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है
B. का प्रसार गुणांक अधिक होता है
C. हल्की होती है
D. की विशिष्ट ऊष्मा कम होती है

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

4. ठंडे देशों में पारा के स्थान पर ऐल्कोहॉल को तापमापी द्रव के रूप में वरीयता दी जाती है, क्योंकि –

A. ऐल्कोहॉल का द्रवांक निम्नतर होता है।
B. ऐल्कोहॉल ऊष्मा का बेहतर संचालक होता है।
C. ऐल्कोहॉल पारा से अधिक सस्ता होता है।
D. ऐल्कोहॉल का विश्व उत्पादन पारा से अधिक होता है।

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

5. शीतकाल में जब ठंड से जल जम जाता है, तब मछलियां और अन्य जलीय जीव –

A. जीवित रह सकते हैं, क्योंकि जल का केवल ऊपरी परत ही जमता है
B. अन्य गर्म स्थानों पर चले जाते हैं
C. सुरक्षित जीवित रह सकते है, क्योंकि उनमे ठंड बर्दाश्त करने की अंतनिर्मित प्रणाली होती है
D. मर जाते हैं

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

6. निम्नलिखित में से कौन ऊष्मा का सर्वोत्तम चालक है ?
A. जल
B. पारा
C. लकड़ी
D. चमड़ा

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

7. बोलोमीटर मापन की एक युक्ति है –
A. दाब के
B. पौधों में वृद्धि के
C. ऊष्मीय विकिरण के
D. वायु की गति के

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

8. विकिरण पायरोमीटर से कितना तापक्रम नापा जा सकता है ?
A. 100 – 250°C
B. 100°C तक
C. 250 – 500°C
D. 800°C से ऊपर

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

9. थर्मोकपल (तापयुग्मक)…………… द्वारा बनाया जाता है –
A. दो अधातुओं
B. दो एक सदृश धातुओं
C. दो असदृश धातुओं
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

10. निम्नलिखित तापमापियों में से किसे पायरोमीटर कहा जाता है ?
A. ताप विद्युत तापगामी
B. विकिरण तापमापी
C. गैस तापमापी
D. द्रव तापमापी

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

11. तप्त जल के थैलों में जल का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि –
A. यह सरलता से मिल जाता है
B. यह सस्ता है और हानिकारक नहीं है
C. इसकी विशिष्ट ऊष्मा अधिक है
D. जल को गर्म करना आसान है

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

12. धातु की चायदानियों में लकड़ी के हैंडल क्यों लगे होते हैं ?
A. लकड़ी ऊष्मा की कुचालक होती है
B. इससे बिजली का शॉक नहीं लगता है
C. इससे पात्र सुन्दर लगता है
D. इसमें स्वच्छता होती है

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

13. जब गर्म पानी को मोटे कांच के गिलास के ऊपर छिड़का जाता है तो वह टूट जाता है। इसका क्या कारण है ?
A. अचानक ही गिलास विस्तारित हो जाता है।
B. अचानक ही गिलास संकुचित हो जाता है।
C. जल वाष्पित हो जाता है।
D. गिलास रासायनिक रूप से जल के साथ प्रतिकृत होता है।

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

14. लोलक घड़ियां गर्मियों में सुस्त क्यों हो जाती है ?
A. गर्मियों के दिन लम्बे होने के कारण
B. कुण्डली में घर्षण के कारण
C. लोलक की लम्बाई बढ़ जाती है जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है।
D. गर्मी में लोलक का भार बढ़ जाता है।

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

15. जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट जाती है, क्योंकि –
A. पानी जमने पर फैलता है।
B. बोतल हिमांक पर सिकुड़ती है
C. बोतल के बाहर का तापक्रम अंदर से ज्यादा होता है
D. पानी गर्म करने पर फैलता है।

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

16. अत्यधिक शीत ऋतु में पहाड़ों पर पानी की पाइपलाइनें फट जाती है। इसका कारण है –
A. पाइप ठण्डक से सिकुड़ जाता है।
B. पाइप में पानी जमने पर सिकुड़ जाता है।
C. पाइप में पानी जमने पर फ़ैल जाता है।
D. पाइप ठंडक पाकर बढ़ जाते हैं।

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

17. दो रेल पटरियों के मध्य जोड़ पर एक छोटा सा स्थान क्यों छोड़ा जाता है ?
A. क्योंकि ऐसे स्थान छोड़ने से कुछ लागत बचेगी।
B. क्योंकि धातु गर्म करने पर फैलती है तथा ठंडी होने पर संकुचित होती है।
C. आवश्यक गुरूत्व बल उत्पन्न करने के लिए
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

18. केल्विन मान से मानव शरीर का सामान्य ताप है –
A. 280
B. 290
C. 300
D. 310

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

19. कौन-सा तापमान सेंटीग्रेड और फारेनहाइट दोनों मापक्रमों में एकसमान है ?
A. 40°
B. 100°
C. -100°
D. -40°

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

20. न्यूनतम सम्भव ताप है –
A. -273°C
B. 0°C
C. -300°C
D. 1°C

Show Answer

Answer -A

Hide Answer