महत्वपूर्ण सूचकांक 2022 और भारत का स्थान

महत्वपूर्ण सूचकांक 2022 और भारत का स्थान – महत्वपूर्ण तथ्य

महत्वपूर्ण सूचकांक 2022 और उनमें भारत का स्थान – महत्वपूर्ण तथ्य (महत्वपूर्ण सूचकांक 2022 PDF) : भारत का स्थान महत्वपूर्ण सूचकांक 2022 में, सूचकांक 2022 very important for the UPSC, SSC, Bank, and State Level exams और India’s Rank In Various Indexes 2022 pdf in hindi, All Index List 2022 in Hindi, विभिन्न सूचकांक में भारत का स्थान 2022 की जानकारी यहाँ दी गयी है।

महत्वपूर्ण सूचकांक 2022 में भारत की स्थिति

  • वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 (Global Innovation Index 2022) में भारत का स्थान 40वाँ है। इससे पहले ​​भारत वर्ष 2021 में 46वें और वर्ष 2015 में 81वें स्थान पर था। प्रथम स्थान पर स्विट्ज़रलैंड, उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम व नीदरलैंड का स्थान है। तुर्की और भारत पहली बार शीर्ष 40 में शामिल हुए हैं।
  • मानव विकास सूचकांक (Human Development Index 2021-22) के अनुसार शीर्ष 3 देश क्रमानुसार हैं स्विटजरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड। मानव विकास रिपोर्ट 2021/2022 में भारत 191 देशों में से 132वें स्थान पर है। मानव विकास रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित की जाती है। मानव विकास रिपोर्ट, 2021-22 की थीम ‘‘अनिश्चित समय, अनसुलझा जीवन : परिवर्तन में एक दुनिया में हमारे भविष्य को आकार देना’’ (Uncertain Times, Unsettled Lives : Shaping our Future in a World in Transformation) है।
  • 2022 में जारी वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2022 (Climate Change Performance Index (CCPI) ) में भारत 10 वें स्थान पर रहा है। डेनमार्क, स्वीडन, चिली और मोरक्को केवल चार छोटे देश थे जो क्रमशः भारत से ऊपर चौथे, पाँचवें, छठे और सातवें स्थान पर थे।G-20 देशों में भारत शीर्ष 10 में स्थान बनाने वाला एकमात्र देश है।
  • हाल ही में वैश्विक शांति सूचकांक 2022 (GPI – Global Peace Index 2022) Institute for Economics & Peace (IEP) संगठन द्वारा जारी किया गया है। वैश्विक शांति सूचकांक 2022 में भारत 162 देशों में 135वें नंबर पर है। वैश्विक शांति सूचकांक 2022 के अनुसार आइसलैंड को दुनिया का सबसे शांत देश माना गया है।
  • विश्व प्रतिस्पर्द्धात्मकता सूचकांक 2022 (World Competitiveness Index 2022) में भारत का स्थान 37वां रहा है। डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर क्रमानुसार पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं।
  • हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 (Henley Passport Index 2022) में जापान और सिंगापूर देश संयुक्त रुप से पहले स्थान पर हैं। कुल 199 देशों में भारत का स्थान 87वां है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के अनुसार भारत के लोग 60 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं।
  • वर्ष 2022 में जारी किए गए भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2021 (CPI – Corruption Perception Index 2021) में भारत 180 देशों में से 85 वें स्थान पर है। इस सूची में डेनमार्क, न्यूजीलैंड और फिनलैंड को संयुक्त रूप से पहला स्थान दिया गया है। दक्षिण सूडान (11), सीरिया (13) और सोमालिया (13) सूचकांक में सबसे निचले स्थान पर हैं। ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ द्वारा ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक’ 2021 (CPI) जारी किया गया है। ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1993 में बर्लिन (जर्मनी) में की गई थी।
  • हाल ही में वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2022 (World Happiness Report 2022) में शीर्ष 3 देश क्रमानुसार फ़िनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड हैं। फिनलैंड को लगातार पाँचवीं बार विश्व का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है। अफगानिस्तान को सबसे दुखी राष्ट्र के रूप में स्थान दिया गया है, उसके बाद क्रमशः लेबनान, जिम्बाब्वे, रवांडा और बोत्सवाना का स्थान है। वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2022 (World Happiness Report 2022) में भारत 136वें स्थान पर है।
  • वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 (Global Hunger index 2022) में भारत को 121 देशों में से 107वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
  • अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022 (International Intellectual Property Index – 2022) की
    रिपोर्ट में भारत 43वें स्थान पर है। 55 देशों में से संयुक्त राज्य अमेरिका प्रथम स्थान पर तो वेनेजुएला को अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है।
  • ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2022 (GSEI – Global Startup Ecosystem Index 2022) में संयुक्त राज्य अमेरिका(USA) को पहला स्थान मिला है। इस सूची में भारत 19वें स्थान पर है, एशिया-प्रशांत (APAC) क्षेत्र में भारत देश सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और चीन के बाद चौथे स्थान पर है। वैश्विक रैंकिंग वाले दुनिया के शीर्ष 10 शहरों में शीर्ष तीन शहर क्रमशः सैन फ्रांसिस्को बे (संयुक्त राज्य अमेरिका), न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका), लंदन (यूनाइटेड किंगडम) हैं जबकि भारत का बेंगलुरु 8वें स्थान पर है।
  • वैश्विक पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 (Global environment performance index 2022) में शीर्ष 3 देश क्रमशः डेनमार्क, यूनाईटेड किंगडम, फिनलैंड हैं। 180 देशों को रैंकिंग में भारत 18.9 के स्कोर के साथ 180वें स्थान पर है।
  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा वर्ष 2022 के वैश्विक लैंगिक अंतराल 2022 (GGG – Global Gender Gap Report 2022) सूचकांक में भारत को 146 देशों में से 135वें स्थान पर रखा है।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 (World Press Freedom Index 2022) में भारत की रैंकिंग 180 देशों में से 150वें स्थान पर है। इस सूची में नॉर्वे (पहले), डेनमार्क (दूसरे), स्वीडन (तीसरे) एस्टोनिया (चौथे) और फ़िनलैंड (पाँचवें) स्थान पर है जबकि उत्तर कोरिया सूची में सबसे निचले स्तर पर है। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका 146वें, पाकिस्तान 157वें, बांग्लादेश 162वें और म्यांमार 176वें स्थान पर है। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 जारी किया गया है जो 180 देशों और क्षेत्रों में पत्रकारिता की स्थिति का आकलन करता है।
  • वैश्विक सतत् विकास रिपोर्ट 2022 (Sustainable Development Report 2022) में फ़िनलैंड देश पहले स्थान पर है, इसके बाद क्रमशः डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे हैं। 163 देशों की वैश्विक सतत् विकास रिपोर्ट 2022 में भारत 121वें स्थान पर है।
  • लोकतंत्र सूचकांक 2022 (Democracy Index 2022) अर्थशास्त्री खुफिया इकाई (EIU – Economist Intelligence Unit) संगठन द्वारा जारी किया गया है जिसमें भारत डेमोक्रेसी के मामले में 93वें पायदान पर है। डेमोक्रेसी इंडेक्स 2022 के टॉप 10 देशों में नॉर्वे सबसे पहले नंबर पर है, उसके बाद न्यूजीलैंड, फिनलैंड, स्वीडन, आइसलैंड, डेनमार्क, आयरलैंड, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया और स्विटरलैंड हैं।
  • World Justice Project’s Rule of Law Index 2022 में भारत का स्थान 77 वाँ है। पहले स्थान पर डेनमार्क, दूसरे पर नॉर्वे और तीसरे स्थान पर फिनलैंड है।
  • वैश्विक पेंशन सूचकांक 2022 (CFA – Global Pension Index 2022) में आइसलैंड देश शीर्ष पर है और भारत 44 देशों में से 41वें स्थान पर है। नीदरलैंड और डेनमार्क क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं।
  • वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2022 (GTI – Global Terrorism Index 2022) अफगानिस्तान देश शीर्ष पर और इराक (दूसरे) एवं सोमालिया (तीसरे) स्थान पर है। म्यांमार 9 वें और पाकिस्तान 10वें स्थान पर है। वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में भारत 12वां स्थान पर है। 2 मार्च‚ 2022 को इंस्टीट्‌यूट फॉर इकोनॉमिक एंड पीस (IEP) द्वारा वैश्विक आतंकवाद सूचकांक जारी किया गया है।
  • अक्टूबर, 2022 को वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट 2022 (Global Multidimensional Poverty Index (MPI) 2022) ‘संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम’ (UNDP – United Nations Development Program) और ‘ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव’ (OPHI) द्वारा जारी किया गया है। भारत के 2020 के जनसंख्या आंकड़ों को आधार मान कर वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट 2022 के अनुसार विश्व में सबसे ज्यादा गरीब भारत (228.9 मिलियन) में हैं और इसके बाद नाइजीरिया (2020 में अनुमानित 96.7 मिलियन) गरीब हैं। भारत में लगभग 4.2 प्रतिशत आबादी गंभीर गरीबी में रहती है। इस सूची में भारत के 9 सबसे गरीब राज्य बिहार, झारखंड, मेघालय, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान हैं। सबसे तेजी से गरीबी में कमी गोवा में उसके बाद जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आयी है।
  • ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 (Global Liveability Index 2022) में भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली को सर्वाधिक रहने योग्य शहरों की सूची में 112वें स्थान पर और भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को 117वें स्थान पर रखा गया है। Global Liveability Index 2022 के शीर्ष 10 देश (top 10 country) 1. वियना, ऑस्ट्रिया, 2. कोपेनहेगन, डेनमार्क, 3. ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड, 4. कैलगरी, कनाडा, 5. वैंकूवर, कनाडा, 6. जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड, 7. फ्रैंकफर्ट, ज़र्मनी, 8. टोरंटो, कनाडा, 9. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स, 10. ओसाका, जापान और मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया (बराबरी पर) हैं। पाकिस्तानी शहर कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में से हैं। रहने की क्षमता बनाम रहने की लागत में हांगकांग को पहला स्थान मिला है जबकि न्यूयॉर्क शहर, जिनेवा, लंदन और टोक्यो शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं। तेहरान (ईरान) दुनिया का सबसे कम रहने योग्य शहर है इसके बाद क्रमशः डौआला (कैमरून), हरारे (जिम्बाब्वे), ढ़ाका (बग्लादेश), पोर्ट मोरेस्बी (पीएनजी) कराची (पाकिस्तान) हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी विश्व क्षयरोग रिपोर्ट 2022 (Global TB Report 2022) में 28% मामलों के साथ भारत उन आठ देशों में शामिल था, जहाँ कुल TB रोगियों की संख्या के दो-तिहाई (68.3%) से अधिक थे।
  • भारत का असमानता को कम करने की प्रतिबद्धता सूचकांक 2022 (CRII – Commitment to Reducing Inequality Index 2022) में 161 देशों में से दुनिया में 123वाँ स्थान है। इस सूची में नॉर्वे शीर्ष स्थान पर है और उसके बाद जर्मनी और आस्ट्रेलिया का स्थान है।

India’s Rank In Various Indexes 2022 pdf – Download 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.