वर्ष 2018 के प्रमुख पुरस्कार विजेता (Awards Winner)

वर्ष 2018 में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पुरस्कारों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

16. 23वें निक्केई एशिया पुरस्कार 2018 से किसे सम्मानित किया गया है?

डॉ. बिंदेश्वर पाठक

जापान के प्रतिष्ठित निक्केई एशिया पुरस्कार से भारत के डॉ. बिंदेश्वर पाठक को सम्मानित किया गया। बिंदेश्वर पाठक “संस्कृति एवं सामुदायिक-सुलभ इंटरनेशनल सामाजिक संगठन” के संस्थापक हैं। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों “आर्थिक और व्यापार नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति एवं सामुदायिक” में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

17. मैन बुकर पुरस्कार 2018 से किसे सम्मानित किया गया है?

ओल्गा टोकर्जुक

ओल्गा को मैन बुकर पुरस्कार 2018 का सम्मान उनके उपन्यास ‘फ्लाइट्स’ के लिए दिया गया है। 50 वर्ष के इतिहास में मैन बुकर प्राइज पाने वाली ओल्गा, पोलैंड देश की पहली लेखिका हैं। मैन बुकर पुरस्कार देने की शुरुआत वर्ष 1969 में हुई थी।

18. ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018 किसे दिया गया?

कृष्णा सोबती

ज्ञानपीठ पुरस्‍कार भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। कृष्णा सोबती को वर्ष 2017 के लिए 53वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018 दिया गया। यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

19. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2018 किन दो भारतीयों को मिला?

भरत वाटवानी, सोनम वांगचुक

मुंबई के डॉ. भरत वाटवाणी को सड़क पर भीख मांगने वाले हजारों मानसिक तौर पर बीमार गरीबों के इलाज और उन्हें उनके परिवार वालों से मिलाने का सराहनीय कार्य करने के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
साथ ही लद्दाख के इंजीनियर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वर्ष 2018 के रेमन मैग्सेसे अवार्ड के लिए चुना गया।

20. 27 वाँ सरस्वती सम्मान 2018 किसे मिला?

शीतांशु यशचंद्र

शीतांशु यशचंद्र को उनकी कविता पुस्तक ‘वखार’ के लिए वर्ष 2017 का सरस्वती सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप 15 लाख रुपये की राशि, एक ताम्र पत्र और प्रशस्ति पत्र दिए गए। शीतांशु यशचंद्र गुजराती के प्रमुख कवि, नाटककार एवं विद्वान हैं। शीतांशु यशचंद्र एक कुशल अनुवादक के रूप में भी जाने जाते हैं।
यह के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1991 में हुई थी।

21. वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग अकादमी पुरस्कार 2018 प्राप्तकर्ता कौन हैं?

विकास साथेय

भारतीय इंजीनियर विकास सथाये को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में बेवर्ली हिल्स में आयोजित ओस्कर वैज्ञानिक और तकनीकी पुरस्कार समारोह में वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

22. एसोसिएशन फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशंस एंड टेक्नोलॉजी (AECT), USA द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योगदान पुरस्कार 2018 किसे प्रदान किया गया है?

अनवर सदथ

केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) के कार्यकारी निदेशक और उपाध्यक्ष के अनवर सदथ ने AECT द्वारा दिया गया अंतर्राष्ट्रीय योगदान पुरस्कार 2018 जीता है।

23. राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव पुरस्कार 2018 किसे प्रदान किया गया है?

मिलान शंकर तारे

मछुआरे मिलन शंकर तारे को राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव पुरस्कार 2018 दिया गया है। तारे महाराष्ट्र के पालघर जिले के रहने वाले हैं। तारे को यह पुरस्कार 05 जुलाई 2018 को नई दिल्ली में दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार समुद्री भाईचारे की उच्चतम परंपराओं के साथ समुद्र में निस्वार्थ कर्तव्य और बहादुरी के लिए दिया गया है। मिलन शंकर तारे ने अपनी सूझ बुझ से डूब रही मछली पकड़ने वाली एक नाव के 12 लोगों को बचाया था।

24. बर्मिंघम पुरस्कार या ‘प्राइड ऑफ बर्मिंघम’ 2018 के भारतीय मूल के प्राप्तकर्ता कौन हैं?

हैरी अटवाल

हैरी अटवाल को यह पुरस्कार बीते वर्ष बार्सिलोना आतंकी हमले में अपनी जान जोखिम में डालते हुए गंभीर रूप से घायल एक लड़के की मदद करने के लिए दिया गया।

25. दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड्स 2018 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार प्राप्तकर्ता कौन हैं?

अक्षय कुमार

दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड्स 2018 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘पेडमैन’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के लिए प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भूमि पेड्नेकर को ‘टॉयलेट:एक प्रेम कथा के लिए’ दिया गया। लीडिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार सोनम कपूर को फिल्म पैडमैन के लिए दिया गया। दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन द्वारा राकेश रोशन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं मनीषा कोइराला ‘मोस्ट वर्सटाइल एक्ट्रेस’ अवार्ड प्रदान किया गया।

26. वर्ष 2018 वी. के. कृष्ण मेनन पुरस्कार प्राप्तकर्ता कौन है?

महेन्द्र चौधरी

भारतीय प्रवासियों के लिए उनके कार्यो को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महेंद्र चौधरी मई, 1999 में भारतीय मूल के फिजी के पहले प्रधानमंत्री बने थे। वी के कृष्ण मेनन पुरस्कार भारतीय लोगों को प्रवासियों और विज्ञान, साहित्य, कारोबार, राजनीति, कूटनीति और परोपकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। यह सम्मान वी. के. कृष्ण मेनन (Vengalil Krishnan Krishna Menon) की याद में दिया जाता है। वी. के. कृष्ण मेनन 1954 में भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति थे।

27. राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) पुरस्कार 2018 प्राप्तकर्ता कौन है?

सीएसआईआर (CSIR)

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) एक समकालीन अनुसंधान एवं विकास संगठन है। सीएसआईआर को शीर्ष पेटेंट और व्यावसायीकरण के लिए अनुसंधान और विकास संस्थान संगठन श्रेणी में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया है।

28. आईफा अवार्ड 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे दिया गया है?

श्रीदेवी

श्रीदेवी को ‘मॉम’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मरणोपरांत) का पुरस्कार प्रदान किया गया। 19वां अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा)को बैंकॉक के सियाम निरामित थियेटर में आयोजित किया गया।
आईफा अवार्ड 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार इरफान खान को फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के लिए, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘तुम्हारी सुलु’ को, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार साकेत चौधरी को फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के लिए, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मेहर विज को ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के लिए, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार नवाजुद्दीन सिद्दीकी (मॉम), सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार अमित वी. मासुरकर (न्यूटन), सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार अरजीत सिंह (जब हैरी मेट सेजल), सर्वेश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का पुरस्कार मेघना मिश्रा (सीक्रेट सुपरस्टार), उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार अनुपम खेर को एवं सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मनोज मुंतशिर (मेरे रश्के कमर-बादशाहो) को दिया गया।

29. ऑस्कर अवार्ड 2018 सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसे मिला है?

द शेप अॉफ वॉटर

गुइलेरमो डेल टोरो द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया तथा इसी फिल्म के लिए गुइलेरमो डेल टोरो को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार गैरी ओल्डमैन को फिल्म ‘डार्केस्ट ऑवर’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फ्रांसेज मैकडोरमंड को उनकी फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी’ के लिए दिया गया।
4 मार्च, 2018 को अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 90वें वार्षिक अॉस्कर अवार्ड जिसे अकादमी पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है का आयोजन लॉस एंजिल्स अमेरिका में किया गया।

30. वर्ष 2018 में राजीव गाँधी खेलरत्न पुरस्कार किसे दिया गया ?

विराट कोहली और मीराबाई चानू

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और विश्व चैम्पियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गाँधी खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 25 सितम्बर 2018 को आयोजित समारोह में दिए गए। समारोह में 18 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार एवं 08 को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।