वर्ष 2018 के प्रमुख पुरस्कार विजेता (Awards Winner)

वर्ष 2018 में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पुरस्कारों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

वर्ष 2018 में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पुरस्कारों (Awards) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर एवं प्रमुख पुरस्कारों से जुडी जानकरी यहाँ दी गयी है। 2018 में कई क्षेत्रों में लोगों द्वारा किये गए सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिए गए हैं, उन्हीं में से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर कुछ प्रमुख पुरस्कार उसके विजेता एवं पुरस्कारों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ दी गयी है।

वर्ष 2018 के प्रमुख पुरस्कार विजेता (Awards Winner)

1. वर्ष 2018 का अशोक चक्र पुरस्कार किसे मिला?

ज्योति प्रकाश निराला

ज्योति प्रकाश निराला के मरणोपरांत उनकी पत्नी सुषमा नंद व उनकी मां को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा अशोक चक्र प्रदान किया गया। ज्योति प्रकाश निराला भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो फोर्स के सदस्य थे।

2. स्मार्ट इंडिया मिशन के तहत हाल ही में किस शहर को इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2018 प्रदान किया गया है?

सूरत (गुजरात)

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड शहरों, नवोन्मेषी विचारों एवं परियोजनाओं को पुरस्कृत करने व नगरों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 जून 2017 को आरंभ किया गया था। इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2018 के अन्तर्गत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेज गति प्रदर्शित करने पर सूरत को ‘स्मार्ट सिटी अवार्ड’ के लिए चुना गया।

3. वर्ष 2018 में किसे कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

धर्मेंद्र

महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्म अभिनेता धर्मेद्र जी को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया।

4.वर्ष 2018 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना को मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 9 अप्रैल, 2018 को मुंबई में यह समारोह आयोजित किया गया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। यह किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। 1969 में भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के मौके पर इस पुरस्कार की शुरुआत हुई।

5. वर्ष 2018 में संगीत में पुलित्जर पुरस्कार किसे मिला है?

केंड्रिक लैमर

रैपर केंड्रिक लेमर को उनकी एल्बम ‘डैम’ (Damn) के लिए यह पुरस्कार दिया गया। पुलित्जर पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार किसी रैप कलाकार को संगीत के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस वर्ष के पुलित्जर पुरस्कारों में ‘विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र’ (Special Awards and Citation) श्रेणी के अंतर्गत किसी पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई।
समाचार एजेंसी रायटर्स के लिए फोटोग्राफी करने वाले दो भारतीयों, नई दिल्ली के दानिश सिद्दीकी और मुंबई के अदनान अबिदि को भी पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
वर्ष 1917 से हंगरी मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसफ पुलित्जर के नाम पर पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) प्रारम्भ किया गया। पुलित्जर पुरस्कार, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है जो समाचार पत्रों की पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है।

6. वर्ष 2018 में स्वर माउली पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

लता मंगेशकर (प्रसिद्ध गायिका)

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके आवास ‘प्रभु कुंज’ में आध्यात्मिक गुरु नरसिम्हा भारती द्वारा ‘स्वर माउली’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लता मंगेश्कर का नाम दुनिया की सबसे ज्यादा गीत गाने वाली सिंगर के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

7. मिस इंडिया 2018 का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

अनुकृति वास

55वें फेमिना मिस इंडिया, 2018 सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल इन्डोर स्टेडियम, मुंबई में संपन्न हुआ। तमिलनाडु की रहने वाली 19 वर्षीय अनुकृति वास ने ‘फेमिना मिस इंडिया, 2018’ सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। अनुकृति वास पेशे से खिलाड़ी और डांसर है। इस प्रतियोगता की प्रथम उपविजेता हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी और द्वितीय उपविजेता आंध्र प्रदेश की श्रेया राव रहीं।
मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका ‘फेमिना’ द्वारा किया जाता है।

8. वर्ष 2018 में संतोकाबा मानवतावादी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

कैलाश सत्यार्थी , ए. एस. किरण कुमार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैलाश सत्यार्थी व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरन कुमार को संतोक्बा मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया। उनको यह पुरस्कार समाज के सुधार में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार रामकृष्ण फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। जिसमें पुरस्कार स्वरूप 1 करोड़ रुपये की राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाती है।

9. रैडइंक जर्नलिस्ट अॉफ द ईयर 2018 का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

फेय डिसूजा

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए मुंबई प्रेस क्‍लब की ओर से फेय डिसूजा को रेडइंक अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। फेय डिसूजा मिरर नाउ में कार्यकारी संपादक के रूप में काम करती है, जिसका स्वामित्व द टाइम्स ग्रुप के पास है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई में हुआ, यह पुरस्कार मुंबई प्रेस क्लब द्वारा दिए जाते हैं।

10. 2018 के लिए पत्रकारिता में रेडइंक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया ?

विलियम मार्क टुली

सर विलियम मार्क टुली, बीबीसी, नई दिल्ली के पूर्व ब्यूरो चीफ हैं।

11. केआईएसएस (KISS) मानवतावादी पुरस्कार 2018 किसे प्रदान किया गया?

मुहम्मद युनूस

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नोबेल विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को कीट अडिटोरियम भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित समारोह में 11वें केआईएसएस (KISS) मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केआईएसएस (कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) की अध्यक्ष ससवती बल और संस्थापक अच्युत सामंत ने प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को यह पुरस्कार प्रदान किया। मुहम्मद यूनुस ग्रामीण बैंक ऑफ बांग्लादेश के संस्थापक हैं। उन्हें माइक्रोफाइनेंस के जनक के रूप में भी जाना जाता है।

12. वर्ष 2018 में किसे CM अॉफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

वसुंंधरा राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को स्कॉच ग्रुप ने ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों और राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर लाने के लिए दिया गया है।
वसुंंधरा राजे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री है।

13. हाल ही में किसे यूनेस्को गिलर्मो कैनो प्रेस फ्रीडम पुरस्कार मिला है?

महमूद अबू जिद

जेल में बंद मिस्र के फोटो जर्नलिस्ट महमूद अबू जीद (Mahmood Abu Zeid) को वर्ष 2018 के यूनेस्को गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। महमूद अबू जीद को शॉकन के नाम से भी जाना जाता है। महमूद अबू जिद को यह पुरस्कार 2 मई 2018 को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर प्रदान किया गया।

14. 2018 में किस राज्य को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया?

मध्य प्रदेश

भारत के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 03 मई 2018 को राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों के वितरण के दौरान मध्य प्रदेश को सर्वाधिक फिल्‍म अनुकूल राज्‍य पुरस्‍कार प्रदान किया। मध्‍य प्रदेश द्वारा अपने यहां फिल्‍मांकन में सहूलियत सुनिश्चित करने के प्रयासों को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्‍य को ‘सर्वाधिक फिल्‍म अनुकूल राज्‍य पुरस्‍कार’ प्रदान किया गया।

15. किसे 26 वां P.C.चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

आशा भोसले

30 अप्रैल, 2018 को प्रसिद्ध पार्श्वगायिका आशा भोसले को 26वें पी.सी. चंद्र पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। आशा भोसले को यह सम्मान भारतीय संगीत के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया।

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.