करेंट अफेयर्स (26 मार्च - 1 अप्रैल 2018)

करेंट अफेयर्स (26 मार्च – 1 अप्रैल 2018)

पुरस्कार

1. मिताली राज को स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द इयरसे सम्मानित किया गया
विस्तार : – हैदराबाद में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द इयर’ घोषित किया गया जबकि प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाडी किदंबी श्रीकांत और पी वी सिंधु को सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट के रूप  तेलंगाना स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन 2017 के वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वी वी एस लक्ष्मण ने पुलेला गोपीचंद को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच के रूप में पुरस्कृत किया, उन्होंने दूसरी बार इस पुरस्कार को प्राप्त किया। ट्रिपल ओलंपियन और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एन मुकेश कुमार को इस समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

निधन

1.फिल्म निर्देशक सी.वी. राजेंद्रन का निधन
विस्तार : – तमिल फिल्म निर्देशक सी.वी. राजेंद्रन, जो कि पहले सी.वी श्रीधर यूनिट से सम्बंधित थे, का निधन 81 वर्ष की आयु में हो गया। उन्होंने कुछ यादगार फ़िल्मों का निर्देशन किया जैसे कलट्टा कल्याणम, सुमती एन सुंदरी और राजा, जिसमे शिवाजी गणेशन और जयललिता और पूनुनजल जैसे कलाकारों ने अभिनय किया। निर्देशक के रूप में उनका करियर फिल्म अनुभवम पुधुमाई से शुरू हुआ।

नियुक्तियां

1. विजय राघवन बने वैज्ञानिक सलाहकार
विस्तार : – 26 मार्च को कृष्णस्वामी विजय राघवन को भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के रुप में नियुक्त किया गया। विजय राघवन जनवरी 2013 से जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के रूप में सेवा कर रहे थे। विजय राघवन ने भौतिक विज्ञानी राजगोपाल चिदंबरम का स्थान ग्रहण किया।

2. उच्चतम न्यायालय ने NGT के लिए नियुक्त किया कार्यकारी अध्यक्ष
विस्तार : – उच्चतम न्यायालय ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के न्यायिक सदस्य, न्यायमूर्ति जवाद रहीम को NGT के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। नए कार्यकारी अध्यक्ष औपचारिक नियुक्ति तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और NGT के अन्य सदस्यों की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। न्यायमूर्ति रहीम 2006 से 2014 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

3. आयुष्मान भारत के सीईओ इंदु भूषण
विस्तार : – इंदु भूषण को केंद्र के महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन (ABNHPM) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। वह फिलीपींस के मनीला में ‘एशियाई विकास बैंक (ADB)’ के पूर्वी एशिया विभाग के महानिदेशक हैं। ABNHPM प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का लाभ प्रदान करता है।

4. उप इलेक्शन कमिश्नर के रूप में चन्द्र भूषण की नियुक्ति
विस्तार : – चन्द्र भूषण को उप इलेक्शन कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। भूषण, केंद्रशासित प्रदेशों के कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoTP) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, उन्हें इस पद पर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है।

5. विनीत जोशी बने NTA के महानिदेशक
विस्तार : – विनीत जोशी को 30 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NTA) का पहला महानिदेशक नियुक्त किया गया। NTA भारत में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए समर्पित एक स्वतंत्र संस्था है। NTA, जिसे केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले अक्टूबर में मंजूरी दे दी थी, वह किसी भी विभाग या मंत्रालय द्वारा सौंपी गई प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.