studyfry

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2017

खेल के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन को सम्‍मानित और पुरस्‍कृत करने के लिए प्रतिवर्ष राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार (National Sports Awards) प्रदान किए जाते है। भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल पुरुस्कार 29 अगस्त को हाँकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिन पर दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रिपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में भारत के राष्ट्रिपति के द्वारा दिया जाता है, लेकिन इस पुरुस्कार की घोषणा पहले ही कर दी जाता है। खेल पुरस्कार को चार भागो में दिया जाता है : –

  1. राजीव गांधी खेल रत्न
  2. द्रोणाचार्य पुरस्कार
  3. अर्जुन पुरस्कार
  4. ध्यान चंद पुरस्कार

राजीव गांधी खेल रत्न

studyfry

  • भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारत का सर्वोच्च ( सबसे बड़ा) खेल पुरस्कार है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम से इस पुरस्कार की शुरुआत सन् 1991 – 92 से की गयी है।
  • चार वर्ष की अवधि में खिलाडि़यों के सबसे शानदार और उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत खिलाड़ी को सम्मान स्वरूप एक पदक, प्रशस्ति पत्र तथा 7.5 लाख रूपये नगद प्रदान किये जाते हैं।
  • शतरंज खिलाड़ी “विश्वनाथ आनंद” यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम खिलाड़ी हैं।

अर्जुन पुरस्कार

studyfry

  • अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र मे पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था।
  • पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

 द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • द्रोणाचार्य पुरस्कार 1985 में प्रारंभ किये गये थे।
  • यह पुरस्कार खिलाड़ियों और टीमों को प्रशिक्षण प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाने माने खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किये जाते हैं।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार के अंतर्गत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

ध्यानचंद पुरस्कार

studyfry

  • ध्यानचंद पुरस्कार खेल-कूद में जीवनभर आजीवन उपलब्धि के लिए 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • ध्यानचंद पुरस्कार महान् भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है।
  • ध्यानचंद पुरस्कार अपने शानदार खेल में खेल-कूद के क्षेत्र में योगदान करने और सक्रिय खेल जीवन से अवकाश प्राप्त करने के बाद भी खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए योगदान जारी रखने के लिए दिया जाता है।
  • ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये नकद दिये जाते हैं।
इस वर्ष इन पुरस्‍कारों के लिए बड़ी संख्‍या में नामांकन प्राप्‍त हुए थे, जिन पर पूर्व ओलंपिक खिलाडि़यों, अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाडि़यों,द्रोणाचार्य पुरस्‍कार प्राप्‍त कोचों, ध्‍यानचंद पुरस्‍कार प्राप्‍त व्‍यक्तियों, खेल पत्रकारों/जानकारों/कमेंटेटरों और खेल प्रशासनिक अधिकारियों की चयन समिति ने विचार किया था। राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार और अर्जुन पुरस्‍कार की चयन समिति के अध्‍यक्ष न्‍यायमूर्ति सी.के. ठक्‍कर (उच्‍चतम न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश, हिमाचल और बाम्‍बे उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश) थे। द्रोणाचार्य और ध्‍यानचंद पुरस्‍कारों की चयन समिति के अध्‍यक्ष श्री पुलेला गोपीचंद थे।

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने निम्‍नलिखित खिलाडि़यों/कोचों/संगठनों को पुरस्‍कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:-

राजीव गांधी खेल रत्न 2017
  1. श्री देवेन्द्र झाझरिया – पैरालंपिक जेवलिन थ्रो (भाला फेंक)
  2. श्री सरदार सिंह – हॉकी

अर्जुन पुरस्कार 2017

  1. सुश्री वी.जे. सुरेखा — तीरंदाजी
  2. सुश्री खुशबीर कौर  — एथलेटिक्स
  3. श्री अरोकिया राजीव — एथलेटिक्स
  4. सुश्री प्रशांति सिंह — बास्केटबाल
  5. उप. लैशराम देबेन्द्रो सिंह — मुक्केबाज़ी
  6. श्री चेतेश्वर पुजारा — क्रिकेट
  7. सुश्री हरमनप्रीत कौर — महिला क्रिकेट
  8. सुश्री ओइनम बेबेम देवी — फ़ुटबॉल
  9. श्री एस.एस.पी. चौरसिया — गोल्फ़
  10. श्री एस वी. सुनील — हॉकी
  11. श्री जसवीर सिंह — कबड्डी
  12. श्री पी एन प्रकाश — शूटिंग
  13. श्री ए अमालराज टेबल — टेनिस
  14. श्री साकेत मायनेनी — टेनिस
  15. श्री सत्यवर्त कादियन — कुश्ती
  16. श्री मरीयप्पन — पैरा एथलीट (ऊंची कूद)
  17. श्री वरुण सिंह भाटी — पैरा एथलीट (हाई जम्प टी42)

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2017

  1. स्‍वर्गीय डॉ. आर. गांधी — एथलेटिक्‍स
  2. श्री हीरा नंद कटारिया — कबड्डी
  3. श्री जी.एस.एस.वी प्रसाद — बैडमिंटन (लाइफ टाइम)
  4. श्री ब्रिज भूषण मोहंती — बॉक्सिंग (लाइफ टाइम)
  5. श्री पी.ए. राफेल — हॉकी (लाइफ टाइम)
  6. श्री संजॉय चक्रवर्ती –निशानेबाजी (लाइफ टाइम)
  7. श्री रोशन लाल — कुश्‍ती (लाइफ टाइम)

ध्‍यान चंद पुरस्‍कार 2017

  1. श्री भूपेन्‍द्र सिंह — एथलेटिक्‍स
  2. श्री सैयद शाहिद हकीम — फूटबॉल
  3. सुश्री सुमाराई टेटे — हॉकी

29 अगस्‍त, 2017 को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति पुरस्‍कृत खिलाडि़यों और व्‍यक्तियों को ये पुरस्‍कार प्रदान करेंगे।

                                                                                                                                                                                          Source :- प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB)