101. भारत में निवारक निरोध के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कोनसा/से सही है/हैं ?
1. निरुद्ध व्यक्ति को, भारत के संविधान के अनुच्छेद 22 के खंड (4) और (5) में उल्लिखित अधिकारों के सिवाय कोई अधिकार नहीं है
2. निरुद्ध व्यक्ति को निरोधादेश को इस आधार पर चुनौती देने का अधिकार है कि जब निरोधादेश पारित किया गया था, वह उससे पहले से ही जेल में था
3. निरुद्ध व्यक्ति इस आधार पर जमानत का दावा कर सकता है कि वह मजिस्ट्रेट के किसी आदेश के बिना ही चौबीस घंटों से अधिक कारागार में रह चुका है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
102. लोकसभा का कोई सदस्य सदन का सदस्य बने रहने से निरर्हित नहीं हो जाता, यदि वह सदस्य :
A. जिस राजनीतिक दल से निर्वाचित होकर आया था/आयी थी, उससे स्वैच्छिक रूप से अपनी सदस्यता छोड़ देता/देती है
B. जिस राजनीतिक दल से सदन में निर्वाचित हुआ था/हुई थी, उससे निष्कासित कर दिया गया/दी गई हो
C. एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित होने के पश्चात् किसी राजनीतिक दल में सम्मिलित हो जाता है
D. अपने राजनीतिक दल द्वारा दिए गए निदेश के विपरीत मतदान से प्रविरत रहता हो
Show Answer
Hide Answer
103. निम्नलिखित भाषाओं में से किस एक को, भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता नहीं दी गई है ?
A. अंग्रेजी
B. संस्कृत
C. उर्दू
D. नेपाली
Show Answer
Hide Answer
104. हज़ारा राम मंदिर किस राज्य में था ?
A. अवध
B. त्रावणकोर
C. विजयनगर
D. अहोम
Show Answer
Hide Answer
105. दूसरी शताब्दी BC में संकल्पित में लेखों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उनमें धार्मिक संस्थाओं को दिए गए उपहारों का अभिलेख है
2. वे एक व्यक्ति के कार्य के सराहनीय परिणामों का अन्य व्यक्ति में अन्यारोपण होने के विचार के बारे में बताते हैं
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
Show Answer
Hide Answer
106. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अभिनवगुप्त ने ‘तंत्रलोक’ नामक एक व्यापक प्रबंध लिखा जो ‘कुल’ और ‘त्रिक’ तंत्रो की शिक्षाओं को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करता है
2. आठवीं शताब्दी के आसपास गुजरात में हरिभद्र सूरि द्वारा लिखित ‘समरैच्चकहा’ तकनीकी रूप से कोई तांत्रिक कृति नहीं है परन्तु तांत्रिक विचारों और प्रथाओं से शराबोर है
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
Show Answer
Hide Answer
107. निम्नलिखित में से कौनसा/से ‘द्रव्यवत् प्रपत्र’ का/के उदाहरण है/हैं ?
1. कोष पत्र
2. क्रेडिट कार्ड
3. बचत खाते तथा अल्पावधि जमाएँ
4. खुदरा मुद्रा बाजार के म्यूचुअल फंड
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1, 2 और 3
D. 1, 3 और 4
Show Answer
Hide Answer
108. निम्नलिखित शब्दों में से कौनसा एक, अर्थशास्त्र में प्रतिरोधी संव्यवहार द्वारा जोखिम के परिहार की तकनीक के लिए प्रयुक्त होता है ?
A. बाजार पाटना
B. हेजिंग करना
C. बट्टेदारी (डिस्काउन्टिंग) करना
D. अवस्फीति करना
Show Answer
Hide Answer
109. वृत्त रूपक की श्रेणी में 87वाँ अकादमी अवार्ड जीतनेवाला, ‘सिटिजनफोर’ किसके जीवन पर आधारित है ?
A. अब्राहम लिंकन
B. अलबर्ट आइन्सटाइन
C. एडवर्ड स्नोडेन
D. लॉरा प्वात्रा
Show Answer
Hide Answer
110. निम्नलिखित में से कौनसा एक क्षेत्र उनमें से नहीं है जिनपर 2015-16 के रेल बजट में अधिक बल दिया गया है ?
A. डिस्पोजेबल बिस्तरों की ऑनलाइन बुकिंग
B. अधिपत्रों के निरसन हेतु रक्षा यात्रा प्रणाली
C. यात्रियों के लिए 180 दिन पहले टिकट बुकिंग की सुविधा
D. जैव-शौचालय
Show Answer
Hide Answer
111. इंडिया पोस्ट की निम्नलिखित सेवाओं में से किस एक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ?
A. मनी-आर्डर
B. तार
C. डाक जीवन बीमा
D. अंतर्देशीय पत्र
Show Answer
Hide Answer
112. ‘भारत के प्रवासी नागरिक’ की श्रेणी भारत के नागरिकता अधिनियम में संशोधन द्वारा किस वर्ष में प्रविष्ट की गई ?
A. 1986
B. 1992
C. 1996
D. 2003
Show Answer
Hide Answer
113. शिक्षा का अधिकार, भारत के संविधान में मूल अधिकारों में किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया ?
A. संविधान (86वाँ संशोधन) अधिनियम, 2002
B. संविधान (93वाँ संशोधन) अधिनियम, 2005
C. संविधान (87वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003
D. संविधान (97वाँ संशोधन) अधिनियम, 2011
Show Answer
Hide Answer
114. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. रुम्मिनदेई के स्तंभ पर उत्कीर्ण लेख अशोक के ‘धम्म’ का सुस्पष्ट विवरण देते है
2. निगलिसागर शिलालेख अशोक द्वारा कोणगमन स्तूप की यात्रा किए जाने के तथ्य का अभिलेख करता है
उपर्युक्त कथनों में से कोनसा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
Show Answer
Hide Answer
115. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. असम प्रांत वर्ष 1911 में सृजित किया गया था
2. वर्ष 1874 में, असम के अंतगर्त के 11 जिले बंगाल की लेफ्टिनैंट गवर्नरी में से पृथक कर दिए गए और एक चीफ कमिश्नर के अधीन स्वतंत्र प्रशासन के रूप में स्थापित किए गए
उपर्युक्त कथनों में से कोनसा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
Show Answer
Hide Answer
116. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सत्य है/हैं ?
1. फाहियान का ‘गाओसेंग फाहियान झुआन’ भारत में बौद्ध स्थलों और प्रयासों का आद्यतम आँखों देखा चीनी विवरण था
2. यह ग्रंथ लिखते समय फाहियान सिर्फ 25 वर्ष का था
3. फाहियान के भारत आने का प्रमुख उद्देश्य उन ग्रंथों को प्राप्त करना और वापस ले जाना था जिनमें मठ के नियम अंतर्विष्ट थे
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2 और 3
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 3
Show Answer
Hide Answer
117. निम्नलिखित कथनों में से कौनसे सही हैं ?
1. कराधान का भुगतान के सामर्थ्य का सिद्धांत यह मानता है कि लोग करों की जिस राशि का भुगतान करते है, वह उनके आय या संपत्ति के सापेक्ष होनी चाहिए
2. कराधान का हित-लाभ सिद्धांत यह बताता है कि व्यक्तियों पर कर, सरकारी कार्यक्रमों से उन्हें मिलने वाले हित-लाभ के अनुपात में लगाया जाना चाहिए
3. वर्धमान कर धनी परिवारों से कर का जितना भाग लेता है, निर्धन परिवारों से उसकी अपेक्षा अधिक भाग प्राप्त करता है
4. अप्रत्यक्ष करों का लाभ यह है कि वे अपेक्षाकृत सस्ते होते है और आसानी से उगाहे जाते है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
Show Answer
Hide Answer
118. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से असत्य है/हैं ?
1. मजदूरी बोर्ड त्रिपक्षीय स्वरूप के होते हैं, जिनमें कामगारों, नियोक्ताओं और स्वतंत्र सदस्यों में से प्रतिनिधि होते है
2. पत्रकारों और गैर-पत्रकारों के मजदूरी बोर्डों के सिवाय अन्य सभी मजदूरी बोर्ड सर्वाधिक स्वरूप के होते हैं
3. द्वितीय राष्ट्रीय श्रम आयोग ने मजदूरी बोर्डों की उपयोगिता के विरुद्ध अनुशंसा दी है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
119. भारतीय सेना में मेज़र जनरल का रैंक किसके समतुल्य है ?
A. भारतीय वायु सेना में एयर मार्शल
B. भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल
C. भारतीय वायु सेना में एयर कमोडोर
D. भारतीय नौसेना में कमोडोर
Show Answer
Hide Answer
120. वर्तमान में प्रचलित भारतीय उपग्रहों में कोई भी :
A. संचार उपग्रह नहीं है
B. संचालन उपग्रह नहीं है
C. पृथ्वी प्रेक्षण उपग्रह नहीं है
D. बृहस्पति कक्षीय उपग्रह नहीं है
Show Answer
Hide Answer