करेंट अफेयर्स (17 जुलाई – 30 जुलाई 2017)

करेंट अफेयर्स (17 जुलाई – 30 जुलाई 2017)

11. स्मृती इरानी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय और नरेंद्र सिंह तोमर को शहरी विकास मंत्रालय प्रदान किया गया।
विस्तार : – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मृति ईरानी को सूचना और प्रसारण विभाग दिया। शहरी विकास मंत्रालय, जो नायडु द्वारा भी संचालित था, नरेंद्र सिंह तोमर को सौपा गया। यह घोषणा भाजपा नेता एम वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाने के बाद की गयी।

12. टीआर ज़ीलियांग नागालैंड के नए मुख्यमंत्री।
विस्तार : – टीआर ज़ीलियांग को राज्यपाल पी बी आचार्य ने नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया। यह ज़ीलियांग का दूसरा कार्यकाल होगा, उनका पहला कार्यकाल 2014 से 2017 तक का था। नालगालैंड के मुख्यमंत्री शूरोझेलि लीजिएतु और नौ सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायकों का बहुमत साबित करने के लिए उपस्थित नहीं होने के बाद ज़ीलियांग की नियुक्ति की गयी।

13. इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2017 के अनुसार भारतीय अन्य देशो में शरण लेने में शीर्ष पर।
विस्तार : – आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के सदस्य देशों पर इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2017 रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अन्य देशों जैसे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, जापान, लाटविया, स्लोवाक गणराज्य, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका  में आश्रय-तलाशने वालों में  शीर्ष पर हैं। ओईसीडी सदस्य-राष्ट्रों की रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 और 2016 के बीच न्यूजीलैंड में शीर्ष शरण लेने वालों में चीन, भारत, फिजी और इराक है। इनमें से, भारतीय और चीनी (11% और 9%) सबसे अधिक दूसरे देशो में शरण लेने वाले है, उसके बाद फिजी (8%), इराकी (7%) और पाकिस्तानी(6%) है।

14. ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने संयुक्त रूप से हाइपरसोनिक मिसाइल HIFiRE लांच किया।
विस्तार : – अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त रूप से एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है जोकि 54 मिलियन डॉलर की एक शोध परियोजना का हिस्सा है, यह मिसाइल ध्वनि से आठ गुना तेज गति से चल सकती है। यह परीक्षण, हाइपरसोनिक इंटरनेशनल फ्लाईट रिसर्च एक्सपेरीमेनटेशन प्रोग्राम (HIFiRE) का हिस्सा है, जिसमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई आर्मी,क्वींसलैंड विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी समूह शामिल है। एक हाइपरसोनिक ग्लाइडर, जोकि ध्वनि की तुलना में आठ गुना तेजी से चलने में सक्षम है, वूमेरा, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के शहर में एक रॉकेट रेंज से लॉन्च किया गया।

15. रामनाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति
विस्तार : – एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में घोषित किया। श्री कोविंद को 7,02,044 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी, संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार को कुल 10,69,358 में से 3,67,314 मत मिले। कोविंद, प्रणब मुखर्जी के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे और, 25 जुलाई को भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगें। कोविंद प्रतिष्ठित पद ग्रहण करने वाले सातवें सबसे कम उम्र के व्यक्ति होंगे। कोविंद, के.आर. नारायणन के प्रतिष्ठित पद ग्रहण करने वाले दूसरे दलित हैं। वह उत्तर प्रदेश से पहले राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति के सम्बन्ध में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.