करेंट अफेयर्स (29 अप्रैल – 06 मई 2017)

21. इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया दक्षिण एशिया संचार उपग्रह GSAT-9 ।
विस्तार :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक दक्षिण एशिया संचार उपग्रह GSAT-9 लॉन्च कर दिया। इस उपग्रह की कीमत ₹235 करोड़ है जबकि पूरी परियोजना पर ₹450 करोड़ खर्च हुए हैं। इसका उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच सूचनाएं उपलब्ध कराना और आपदा प्रबंधन को मज़बूत करना है।

22. शांति मिशन में योगदान के लिए यूएन भारत को देगा ₹354 करोड़।
विस्तार :- संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के उप महासचिव (प्रबंधन) यूकियो ताकासु ने बताया है कि यूएन शांति मिशन में भारत के योगदान के लिए उसे करीब ₹354 करोड़ की रकम देगा। किसी सदस्य देश पर यूएन का यह दूसरा सबसे बड़ा बकाया है। यूएन शांति मिशन में सर्वाधिक जवानों का योगदान करने वाले देशों में इथियोपिया, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और मिस्र हैं।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.