करेंट अफेयर्स (29 अप्रैल – 06 मई 2017)

6. 1 मई के दिन स्वामी विवेकानंद ने की थी ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना।
विस्तार :- 1 मई 1897 को स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। इस मिशन का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के बेल्लूर में है। रामकृष्ण मिशन का ध्येयवाक्य ‘आत्मनो मोक्षार्थं जगद् हिताय च (अपने मोक्ष और संसार के हित के लिए)’ है। यह मिशन स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, ग्रामीण राहत प्रबंधन और आदिवासी कल्‍याण के लिए काम करता है।

7. 1 मई के दिन दुनिया भर में मनाया जाता है मज़दूर दिवस।
विस्तार :- अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर आंदोलनों की याद में दुनिया भर के कई देशों में 1 मई को ‘मज़दूर दिवस’ मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत ‘लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्‍दुस्‍तान’ ने 1 मई 1923 को चेन्नई से की थी। 1914 में कार निर्माता कंपनी ‘फोर्ड’ ने पहली बार अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया था।

8. राफेल नडाल ने जीता रिकॉर्ड 10वां बार्सलोना ओपन का खिताब।
विस्तार :- दिग्गज स्पैनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को 6-4, 6-1 से मात देकर रिकॉर्ड 10वां बार्सलोना ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। यह नडाल का इस सीज़न का दूसरा खिताब और करियर का 71वां खिताब था। पिछले हफ्ते ही नडाल ने रिकॉर्ड 10वीं बार मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब जीता था।

9. स्पेसX ने अमेरिकी सेना के लिए सफलतापूर्वक लॉन्च किया जासूसी उपग्रह।
विस्तार :- एलन मस्क के एयरोस्पेस स्टार्टअप स्पेसX ने सोमवार को अमेरिकी सेना के लिए पृथ्वी की कक्षा में एक जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित किया। स्टार्टअप के ही ‘Falcon 9’ रॉकेट की मदद से ‘सीक्रेट पेलोड’ को लॉन्च किया गया है। इसके बाद स्पेसX ने मुख्य इंजन और ईंधन युक्त रॉकेट के फर्स्ट स्टेज कोर को धरती पर लैंड करा दिया।

10. एशियाई स्क्वॉश खिताब जीतकर जोशना चिनप्पा ने भारत के लिए रचा इतिहास।
विस्तार :- चेन्नई में रविवार को जोशना चिनप्पा भारत की ही दीपिका पल्लीकल कार्तिक को हराकर एशियाई स्क्वॉश खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं। 78 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में चिनप्पा ने पल्लीकल को 13-15, 12-10, 11-13, 11-4, 11-4 से हराया। हलांकि पुरुष फाइनल में भारत के सौरव घोषाल को शीर्ष वरीय हॉन्ग-कॉन्ग के मैक्स ली से हार झेलनी पड़ी।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.