करेंट अफेयर्स (29 अप्रैल – 06 मई 2017)

11. हर साल 24 जनवरी को मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस।
विस्तार :- उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया है कि हर वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। गौरतलब है, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की सिफारिश की थी।

12. कोल्हापुर में फहराया गया देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा।
विस्तार :- महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कोल्हापुर में 303 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया, जो देश का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है। झंडा 90 फुट लंबा और 60 फुट चौड़ा था, जिसे लगाने में करीब ₹1.1 करोड़ की लागत आई। गौरतलब है, भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा (360 फुट) पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर है।

13. स्टेट बैंक ने टर्म डिपॉज़िट पर ब्याज दर 50 बेसिस पॉइंट्स तक घटाए।
विस्तार :- एसबीआई ने टर्म डिपॉज़िट (सावधि जमा) पर ब्याज दर 50 बेसिस पॉइंट्स तक घटा दिए हैं। बैंक अब 2 से 3 साल से कम तक की अवधि के डिपॉज़िट पर 6.75% की जगह 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% की जगह 6.75% ब्याज देगा। वहीं, 3-10 साल के डिपॉज़िट पर ब्याज दर 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 6.50% की गई है।

14. भारत की आर्थिक वृद्धि दर इस साल 7.1% रहने का अनुमान: यूएन रिपोर्ट।
विस्तार :- संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि दर मौजूदा वित्त वर्ष में 7.1% एवं 2018-19 में 7.5% रहने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च में इज़ाफे से वृद्धि दर को बल मिलेगा। हालांकि, रिपोर्ट में सार्वजनिक बैंकों के बढ़ते एनपीए (फंसे कर्ज़) के जोखिमों के प्रति आगाह किया गया है।

15. भारत के सौम्यजीत घोष ने चिली ओपन में जीते दो खिताब।
विस्तार :- भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने आईटीटीएफ चैलेंज चिली ओपन में सोमवार को सिंगल्स और डबल्स खिताब अपने नाम कर लिए। टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय घोष ने भारत के ही एंथनी अमलराज को मात देते हुए सिंगल्स खिताब पर कब्ज़ा जमाया। इससे पहले दिन में उन्होंने अमलराज के साथ ही जोड़ी बनाकर पुरुष डबल्स का खिताब भी जीता था।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.