Nobel Prize Winner 2016

नोबेल पुरस्कार विजेता – 2016

2016 के नोबेल पुरस्कार विजेता

नोबेल पुरस्कार 10 दिसम्बर, 1901 से  दुनिया को डायनामाइट जैसी विस्फ़ोटक पदार्थ देने वाले अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध स्वीडिश वैज्ञानिक एवं डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा स्थापित 10 लाख पाउंड के स्थायी कोष के ब्याज से पांच विभिन्न क्षेत्रों चिकित्सा विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, साहित्य तथा शांति में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किए जाते थे।

  • नोबेल पुरस्कार के साथ दिए जाने वाले अर्थशास्त्र के क्षेत्र के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1968 में स्वीडन के ‘स्वेरिजेस रिक्स बैंक’ ने अपनी 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में की थी।
  • इस पुरस्कार की राशि बैंक ऑफ स्वीडन द्वारा वित्त पोषित की जाती है।
  • अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रथम नोबेल पुरस्कार वर्ष 1969 में प्रदान किया गया था।
  • नोबेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1895 में स्वीडिश रसायनशास्त्री अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल के वसीयत के द्वारा की गयी थी।
  • शांति, साहित्य, रसायन, चिकित्सा एवं भौतिकी का प्रथम नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 2016 के इन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर, 2016 को स्टॉकहोम (शांति का पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो) में किया जाएगा।

लेकिन 1969 से यह पुरुस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है: –

  1. शांति (Peace)
  2. साहित्य (Literature)
  3. भौतिकी (Physics)
  4. रसायन (Chemistry)
  5. चिकित्सा (Physiology or Medicine)
  6. अर्थशास्त्र (Economic Science)

इनके नामों की घोषणा 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2016 के बीच में कर दी गई थी, लेकिन इन्हें यह पुरस्कार 10 दिसम्बर, 2016 को दिया गया।

  • शांति (Peace) का  नोबेल  ओस्लो, नॉर्वे (Norway) में दिया जाता है बाकी नोबेल स्टॉकहॉम, स्वीडन (Sweden) में दिये जाते हैं।

 2016 में दिए गए विभिन्न क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेता की सूची:

 

चिकित्सा (Physiology or medicine)

घोषणा (Announcement) : Monday, 3 October, 2016

Yoshinori Ohsumi

योशिनोरी ओसुमी  (Yoshinori Ohsumi)             

देश (Country):  Japan

योशिनोरी ओसुमी को ऑटोफैगी (Autophagy) के क्षेत्र में रिसर्च के लिए यह नोबेल दिया गया है। ऑटोफैगी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कोशिकाएं ‘‘खुद को खा जाती हैं’’ और उन्हें बाधित करने पर पार्किनसन और मधुमेह जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऑटोफैगी कोशिका शरीर विज्ञान की एक मौलिक प्रक्रिया है जिसका मानव स्वास्थ्य एवं बीमारियों के लिए बड़ा निहितार्थ है। 

भौतिकी (Physics)

घोषणा (Announcement) : Tuesday, 4 October, 2016

David J. Thouless

डेविड थोलुज (David J. Thouless)

देश (Country) :-  United Kingdom

F. Duncan M. Haldane
डेंकन हेल्डन (
F. Duncan M. Haldane)

देश (Country) :-  United Kingdom

J. Michael Kosterlitz

कोस्टरलिट्ज (J. Michael Kosterlitz)

देश (Country) :-  United Kingdom

इन्हें यह पुरुस्कार द्रव्य की अवस्थाओं पर रिसर्च के लिए (for theoretical discoveries of topological phase transitions and topological phases of matter) मिला।

  • वर्ष 2016 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार ब्रिटेन के वैज्ञानिक डेविड जे. थूलेस, एफ.डंकन एम. हाल्डेन और जे. माइकल कोस्टरलिट्ज को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
  • पुरस्कार की आधी धनराशि डेविड थूलेस को और शेष आधी धनराशि माइकल कोस्टरलिट्ज और डंकन हाल्डेन को संयुक्त रूप से प्रदान की जाएगी।
  • इन वैज्ञानिकों को पदार्थ की टोपोलॉजी चरणों एवं टोपोलॉजी चरण में बदलाओं के बारे में अध्ययन के लिये पुरस्कृत किया जा रहा है।
  • वर्ष 1970 से 1980 तक इन तीनों वैज्ञानिकों ने इस अवस्था पर शोध कार्य किया।
  • इन्होंने अपने अनुसंधान में अतिचालकता, अति तरल पदार्थ या चुंबकीय झिल्ली के अध्ययन में उन्नत गणितीय पद्धति का प्रयोग किया।
  • जिसका प्रयोग भविष्य में पदार्थ विज्ञान (Material Science) और इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाएगा।

 

रसायन (Chemistry) 

घोषणा (Announcement) : Wednesday, 5 October, 2016

Jean-Pierre Sauvage

जीन पियरे सुवागे (Jean-Pierre Sauvage)      

देश (Country) :-  France

Sir J. Fraser Stoddart

सर जे फ्रेजर स्टोडार्ट (Sir J. Fraser Stoddart)

देश (Country) :-  United Kingdom

Bernard L. Feringa

बर्नार्ड एल फेरिंग (Bernard L. Feringa)

देश (Country) :-  Netherlands

इन्हें यह पुरुस्कार आणविक मशीनों के डिजाइन एवमं संश्लेषण के लिए (for the design and synthesis of molecular machines)

  • वर्ष 2016 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस के जीन पियरे साउवेग, ब्रिटेन के सर जे. फ्रासेर स्टोडार्ट, नीदरलैंड के बर्नार्ड एल. फेरिंग को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
  • इन्हें यह पुरस्कार बाल की मोटाई से हजार गुना पतले विश्व की सबसे छोटी मशीन का डिजाइन बनाने और उसका निर्माण करने के लिए दिया जाएगा। इस मशीन को आणविक मशीन कहा जाता है।
  • इन तीनों वैज्ञानिकों ने नियंत्रित चाल वाले ऐसे अणुओं का विकास किया जो कि ऊर्जा मिलते ही किसी कार्य का निष्पादन कर सकते हैं।

 

शांति (Peace)

घोषणा (Announcement) : Friday, 7 October, 2016

Juan Manuel Santos

जुआन मैनुअल सैंटोस (Juan Manuel Santos)

देश (Country) :-  Colombia

  • वर्ष 2016 का शांति का नोबेल पुरस्कार कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस को प्रदान किया जाएगा।
  • इन्हें यह पुरस्कार कोलंबिया के पचास वर्ष से अधिक पुराने गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए किये गये प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।
  • 23 जून, 2016 को कोलंबिया सरकार और विद्रोही संगठन रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज (FARC) के मध्य पचास वर्षों से चले आ रहे गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम और निःशस्त्रीकरण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
  • इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस द्वारा किया गया।
  • यद्यपि शांति समझौते पर जनमत संग्रह में कोलंबिया की जनता ने फार्क के साथ हुए इस समझौते को नकार दिया है, लेकिन राष्ट्रपति ने शांति के प्रयासों को जारी रखने की अपनी दृढ़ वचनबद्धता व्यक्त की है।

 

अर्थशास्त्र (Economic Science) 

घोषणा (Announcement) : Monday,  10 October, 2016

Oliver Hart

ओलिवर हार्ट (Oliver Hart)

देश (Country):-  Britain

Bengt Holmström

बेंट हॉमस्ट्रॉम (Bengt Holmström)

देश (Country) :-  Finland

  • 10 अक्टूबर, 2016 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा वर्ष 2016 के अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय, कैंब्रिज, अमेरिका के ओलिवर हार्ट और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान, कैंब्रिज के बेंट होम्सट्रॉम को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इन्हें यह पुरस्कार अनुबंध सिद्धांत (Contract Theory) में किए गये योगदान स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
  • आधुनिक अर्थव्यवस्था में एक साथ अनगिनत अनुबंध समाहित हैं। ओलिवर हार्ट और बेंट होम्सट्रॅाम द्वारा बनाया गया नया सिद्धांत वास्तविक जीवन के अनुबंधों एवं संस्थाओं के साथ-साथ अनुबंध संरचना के संभावित नुकसान समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

साहित्य (Literature)

घोषणा (Announcement) : Thursday, 13 October, 2016

Bob Dylan

बॉब डायलन (Bob Dylan)

देश (Country) :-  USA

  • उन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी गीतों की परंपरा में कविता के नए भावों को रचने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। (for having created new poetic expressions within the great American song tradition).

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.