Uttarakhand state General Knowledge Frequently Asked Questions with Answers

उत्तराखंड राज्य से 200 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

51. ‘कोटेश्वर गुफा’ स्थित है? – रुद्रप्रयाग

52. प्रसिद्ध ‘नीलकंठ मंदिर’ किस जनपद में स्थित है? – पौडी

53. कोशिकी देवी का मंदिर किस जनपद में स्थित है? – अल्मोड़ा

54. उत्तराखंड राज्य के प्रथम राज्यपाल कौन थे? – सुरजीत सिंह बरनाला

55. उत्तराखंड राज्य का राजकीय फूल है? – ब्रह्म कमल

56. उत्तराखंड राज्य का राजकीय वृक्ष है? – बुरांश

57. उत्तराखंड राज्य का राजकीय पक्षी है? – मोनाल

58. उत्तराखंड राज्य का राजकीय पशु है? – कस्तूरी मृग

59. उत्तराखंड राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है? – 53,483 वर्ग किलोमीटर

60. उत्तराखंड देश का कौन सा राज्य है? – 27 वाँ

61. उत्तराखंड में उच्च न्यायालय स्थित है? – नैनीताल

62. उत्तराखंड राज्य की स्थापना तिथि है? – 09 नवम्बर 2000

63. उत्तराखण्ड का नाम उत्तरांचल से उत्तराखण्ड किस वर्ष परिवर्तित हुआ – 1 जनवरी 2007

64. उत्तराखण्ड में ‘पालकी योजना’ का सम्बन्ध है? – स्वास्थ्य सुविधा से

65. उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – हरिद्वार

66. देव संस्कृति विश्वविद्यालय किस जनपद में स्थित है? – हरिद्वार

67. उत्तराखण्ड राज्य का एकमात्र क्षय रोग चिकित्सालय कहाँ स्थित है? – भवाली (नैनीताल)

68. उत्तराखंड में  भारतीय सुदूर संवेदी संस्थान स्थित है? – देहरादून

69. उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थित है? – ऋषिकेश (2004)

70. उत्तराखण्ड में जड़ी- बूटी शोध संस्थान स्थित है? – गोपेश्वर (चमोली)

71. बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट एण्ड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग सेंटर स्थित है? – रुड़की में

72. अलकनन्दा और मन्दाकिनी नदी का संगम स्थल है? – रुद्रप्रयाग

73. ‘पेशावर काण्ड’ के नेता (हीरो) थे?वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली

74. ‘कुमाऊँ की लक्ष्मीबाई’ कहा जाता है? – जिया रानी

75. उत्तराखण्ड राज्य की द्वितीय अधिकारिक भाषा है? – संस्कृत

76. प्रसिद्ध गुरुद्वारा ‘नानकमत्ता’ स्थित है? – उधम सिंह नगर

77. उत्तराखण्ड में सड़को की सर्वाधिक लंबाई किस मण्डल में है? – गढवाल मण्डल

78. पंचाचूली पहाड़ी (पर्वत चोटी) कहाँ स्थित है? – पिथौरागढ़

79. कटारमल मंदिर में पूजा जाने वाला मुख्य देवता है? – सूर्य

80. उत्तराखण्ड राज्य के वन क्षेत्र में किस वृक्ष प्रजाति का क्षेत्र सर्वाधिक है? – पाइन (चीड़)

81. उत्तराखण्ड में प्रथम रेल लाइन कहा से कहा तक बिछाई गयी थी? – किच्छा से काठगोदाम (रामपुर से काठगोदाम)

82. उत्तराखण्ड में सबसे छोटी रेल लाइन का टर्मिनल स्टेशन कहाँ स्थित है? – टनकपुर (चंपावत)

83. अमोघभूति किस वंश का शासक था? – कुणिन्द वंश का

84. प्रसिद्ध ‘विशु मेला’ मनाया जाता है? – जौनसार-बावर में

85. ‘चन्द्रप्रभा एतवाल’ जानी जाती हैं? – पर्वतारोहण के लिए

86. किस मेले को उत्तराखण्ड में ‘बग्वाल’ नाम से जाना जाता है? – देवीधूरा मेला

87. नैनीताल की खोज किस ब्रिटिश यात्री ने की थी? – पी. बैरन

88. टिहरी रियासत का विलय भारतीय संघ में किस वर्ष हुआ? – 1949

89. टिहरी रियासत का विलय भारतीय संघ में विलय होने के दौरान वहां का राजा था? – राजा मानवेन्द्र शाह

90. गढ़वाल के पंवार शासकों की प्रथम राजधानी कौन बनी? – चाँदपुरगढ़ी

91. उत्तरकाशी शहर का प्राचीन नाम कया था? – बाड़ाहाट

92. केदारनाथ घाटी में 2013 की ‘प्राकृतिक-आपदा’ कब घटित हुई? – जून 16-17, 2013

93. उत्तराखण्ड में एकमात्र आई.आई.एम. (भारतीय प्रबंधन संस्थान) स्थित है? – काशीपुर में

94. ‘तोल्छा एवं माच्छा’ जनजातियाँ निवास करती हैं? – नीति एवं माणा घाटी में

95. गढ़वाल ‘स्कूल ऑफ पेंटिंग्स’ की स्थापना की गई थी? – मोलाराम द्वारा

96. गढ़वाली भाषा की पहली फीचर फिल्म (चलचित्र) है? – जग्वाल

97. उत्तराखण्ड के किस स्थान में ‘कण्डाली महोत्सव’ मनाया जाता है? – चौंदास

98. दक्ष प्रजापति मंदिर स्थित है? – हरिद्वार

99. उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र (यूसेक) की स्थापना किस वर्ष की गयी? – 2005

100. मछली मारने का ‘मौण उत्सव’ प्रति वर्ष मसूरी के निकट किस नदी पर खेला जाता है? – अगलाड