Current Affairs

करेंट अफेयर्स (01 अक्टूबर – 07 अक्टूबर 2017)

6. राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शाश्त्री की जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार : – राष्ट्र ने पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को 02 अक्टूबर, 2017 को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 02 अक्टूबर 1901 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सात मील की दूरी पर एक छोटे से रेलवे शहर मुगलसराय में हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश का नेतृत्व किया और नारा दिया – “जय जवान जय किसान” जिसे आज भी याद किया जाता है।

7. राष्ट्र ने महात्मा गांधी की 148 वीं जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार : – राष्ट्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 148 वीं जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट में एक सभी धर्म की प्रार्थना भी आयोजित की गई थी। महात्मा गांधी गुजरात में एक छोटा से शहर, पोरबंदर में 02 अक्टूबर 1869 को पैदा हुए थे। उन्होंने यू.के. में लॉ का अध्ययन किया और दक्षिण अफ्रीका में लॉ का अभ्यास किया। अपनी आत्मकथा “My experiments with Truth” में गांधीजी ने अपने बचपन और किशोर वर्षों को पढ़ा, 13 साल की उम्र में कस्तूरबा के साथ उनकी शादी और उनके देश के लिए शुद्ध भक्ति के बारे में बताया है।

8. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के उप-महानिदेशक (Deputy Director General) के प्रतिष्ठित पद पर 3 अक्टूबर 2017 को डॉ. सौम्या स्वामीनाथन (Dr. Soumya Swaminathan) की नियुक्ति की गई।
विस्तार : – भारतीय मेडिकल अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research – ICMR) की महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन (Dr. Soumya Swaminathan) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation – WHO) के कार्यक्रमों की उप-महानिदेशक (Deputy Director General for programmes – DDP) नियुक्त किया गया है। उनकी इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक (Director General) डॉ. टेड्रॉस अधानॉम घेब्रेयेसुस (Dr. Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने 3 अक्टूबर 2017 को की। डॉ. सौम्या स्वामीनाथन बाल्य रोग विशेषज्ञ (pediatrician) हैं तथा क्लीनिकल केयर और मेडिकल रिसर्च में उन्हें लगभग 30 वर्ष का अनुभव है। उन्हें तपेदिक (tuberculosis) और एच.आई.वी. (HIV) अनुसंधान में वैश्विक पहचान हासिल है। उन्होंने पुणे (Pune) स्थित आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) से एमबीबीएस (MBBS) की उपाधि हासिल की थी जबकि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से एमडी (MD) की उपाधि प्राप्त की थी। वे भारत में हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन (M.S. Swaminathan) की पुत्री हैं जबकि उनकी माँ मीना स्वामीनाथन एक सुप्रसिद्ध शिक्षाविद हैं।

9. तीन वैज्ञानिकों रेनर वाइस, बैरी बैरिश और किप थॉर्न को भौतिकी के गुरुत्वाकर्षण तरंगें (Gravitational waves) क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2017 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (2017 Nobel Prize for Physics) प्रदान किया जा रहा है।
विस्तार : – तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों वैज्ञानिकों रेनर वाइस (Rainer Weiss), बैरी बैरिश (Barry Barish) और किप थॉर्न (Kip Thorne) को गुरुत्वाकर्षण तरंगों (Gravitational waves) का पता लगाने में उनके विशिष्ट योगदान के लिए वर्ष 2017 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार परदान करने की घोषणा नोबेल पुरस्कार समिति ने 3 अक्टूबर 2017 को की। अत्याधिक घने कृष्ण विवरों (super-dense black holes) के मेल से पैदा होने वाली गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाने के लिए इन वैज्ञानिकों ने LIGO प्रयोगशाला (Laser Interferometer Gravitational-Wave Observatory) में लेज़र तरंगों का इस्तेमाल किया था।

10. जीवों के दैनिक कार्यकालापों पर नियंत्रण रखने वाली आंतरिक घड़ी (internal clock) पर अतुलनीय अनुसंधान के लिए तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों (जेफरी सी. हाल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू. यंग) को वर्ष 2017 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार (2017 Nobel Prize in Medicine) प्रदान करने की घोषणा 2 अक्टूबर 2017 को की गई।
विस्तार : – वर्ष 2017 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों – सी. हाल (Jeffrey C Hall), माइकल रोसबाश (Michael Rosbash) और माइकल डब्ल्यू. यंग (Michael W Young) में साझा किया जायेगा। इन तीन वैज्ञानिकों ने शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने में बेहद महत्वपूर्ण मॉल्यूक्यूलर मैकेनिज़्म (molecular mechanisms) का पता लगाया था। इन मॉल्यूक्यूलर मैकेनिज़्म को आसान शब्दों में शरीर की 24-घण्टे की घड़ी (the 24-hour body clock) कहा जा सकता है। अपने अनुसंधान के द्वारा इन तीन वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया था कि पृथ्वी के जीव जैसे पेड़-पौधे, मनुष्य तथा जानवर पृथ्वी के घूर्णन (Earth’s revolutions) के साथ अपनी दैनिक गतिविधियों का तारम्य बैठाने के लिए अपनी आंतरिक घड़ी (internal clock) का इस्तेमाल किस प्रकार करते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.