राजस्थान का अपवाह तंत्र

राजस्थान का अपवाह तंत्र

राजस्थान का अपवाह तंत्र : राजस्थान एक रेगिस्तानी राज्य है इसके बावजूद यहाँ कई नदियां बहती हैं जिसमें से अधिकतम मौसमी नदियां हैं। राजस्थान राज्य की अधिकतम नदियाँ अरावली की पहाड़ियों से निकलती हैं और पूर्व या पश्चिम में बहती हैं। पूर्व में बहने वाली नदियाँ “यमुना” में विलीन होकर बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती हैं और पश्चिम में बहने वाली नदियाँ अरब सागर में स्थित खंभात की खाड़ी में गिरती हैं अथवा रेगिस्तान में विलुप्त हो जाती हैं।

राजस्थान की नदियों का अपवाह तन्त्र

राजस्थान की नदियों को तीन भागों में बांटा गया है –

1. बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ

राजस्थान में बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ –

  • चम्बल नदी
    [सहायक नदियां –
    मध्य प्रदेश में मिलने वाली – सिवान, शिप्रा, रेतम
    राजस्थान में मिलने वाली – पार्वती, काली सिंध (सहायक नदियां – आहु, परवान, निवाज व उजाड़), मेज, आलनिया, परवन, बामनी, कुराल, बनास,
    (बनास की सहायक नदियां – बेडच, मेनाल, कोठारी, मांसी, खारी, मोरेल, धुन्ध, ढील, डाई, गम्भीरी, बाण्डी)]
  • बाणगंगा नदी
    [सहायक नदियां – गुमटी नाला, सुरी नदी, पलासन, सँवान]

ये सभी नदियाँ यमुना नदी में मिलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

2. अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ

राजस्थान में बहकर अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ –

  • लूनी नदी [सहायक नदियां – जोजड़ी, लीलड़ी, सूकड़ी, बांडी, मीठड़ी, जोजरी, जवाई, सगाई, गुहिया]
  • माही नदी [सहायक नदियां – सोम, अनस, पनाम]
  • साबरमती नदी [सहायक नदियां – सई नदी, वाकल नदी, हरनव नदी, हथमती नदी, वात्रक नदी]

3. अन्तः प्रवाहित नदियाँ

अन्तः प्रवाहित नदियाँ अर्थात राजस्थान के अंदर बहकर खत्म हो जाने वाली नदियाँ –

  • काकनी, काँतली, साबी, घग्घर, मेंथा, बाँडी, रूपनगढ़, रूपारेल, सोता-साबी या साहिबी नदी

 

राजस्थान राज्य की नदियों का क्षेत्रवार वर्गीकरण :

  1. उत्तरी व पश्चिमी राजस्थान :- लूनी, जवाई, सूकड़ी, सागी, जोजड़ी, घग्घर, बाण्डी (हेमावास, पाली), काँतली, काकनी/काकनेय (मसूरदी)।
  2. दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान :- पश्चिमी बनास, वाकल, साबरमती व सेई।
  3. दक्षिणी राजस्थान:- माही, सोम, जाखम अनास, मोरेन।
  4. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान :- चम्बल, कुराल, आह, नेवज, पेरवेन्‌, मेज, कुनु, पार्वती, काली सिंध, आलनिया, चाकण, छोटी, काली सिंध, बामनी, बनास, बेड्च, कालीसिल, डोई, सोहादरा, गंभीरी, कोठारी, खारी, माशी, मोरेल, ढीला।

 

राजस्थान की नदियों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य : 

  • राजस्थान में बहने वाली चम्बल एवं मासी नदी बारहमासी नदियाँ हैं इनके अलावा राजस्थान में बहने वाली कोई भी नदी बारहमासी नदी नहीं है। चम्बल नदी राजस्थान की सबसे बड़ी नदी है और सतही जल भी सबसे अधिक चम्बल नदी में ही है।
  • राजस्थान राज्य में पूर्णतः बहने वाली सबसे बड़ी नदी बनास है और सर्वाधिक जल-ग्रहण क्षेत्र वाली नदी भी बनास ही है।
  • चम्बल, बनास एवं लूनी नदी सर्वाधिक जिलों में बहने वाली नदियां हैं।
  • चम्बल नदी राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के मध्य सीमा बनती है एवं चम्बल नदी ही एक मात्र ऐसी नदी है जो राजस्थान और किसी अन्य राज्य के मध्य सीमा बनती है।

पढ़ें – राजस्थान स्थित प्रमुख नदियों के उद्गम स्थल

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.