सहायक विकास अधिकारी एग्जाम पेपर 2018

सहायक विकास अधिकारी एग्जाम पेपर 2018

28 जनवरी 2018 को सहायक विकास अधिकारी (उत्तराखंड खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड), पोस्ट कोड – 99.1 की भर्ती परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा समूह ग (Group C) के अंतर्गत आयोजित की गयी थी। इसी सहायक विकास अधिकारी का पूर्ण प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी सहित (Question paper with answer key) यहाँ दिया गया है।

पोस्ट :— सहायक विकास अधिकारी (Assistant development officer)
पोस्ट कोड :— 99.1
विभाग :— उत्तराखंड खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड
परीक्षा तिथि :— 28/01/2018 (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
परीक्षा आयोजक :— उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
कुल प्रश्न :— 100
Download  :— Answer Key

[ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वर्ष 2016 का प्रश्नपत्र यहाँ उपलब्ध है। ]

सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा एग्जाम पेपर 2018

1. शैलेश मटियानी का उपन्यास है :
A. छोटे-छोटे पक्षी
B. भूभल
C. पाथरटीला
D. मुझे चाँद चाहिए

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

2. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
A. यह कार्य आप पर निर्भर करता है
B. यह कार्य आप पर निर्भर है
C. (A) तथा (B) दोनों
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

3. ‘दानवीर’ शब्द में कौन सा समास है ?
A. द्वंद्व
B. तत्पुरुष
C. बहुव्रीहि
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

4. ‘भारत जैसा कोई देश नहीं है।’ इस वाक्य में रेखांकित पद का परिचय होगा :
A. व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन
B. उत्तम पुरुष वाचक, सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन
C. संज्ञा, भाववाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन
D. अव्यय, विस्मयादिबोधक, हर्षबोधक

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

5. जहाँ संज्ञा व सर्वनाम शब्दों का संबंध वाक्य के अन्य शब्दों के साथ प्रकट किया जाए :

A. वहाँ अपादान कारक होता है
B. वहाँ सम्प्रदान कारक होता है
C. वहाँ संबंध कारक होता है
D. वहाँ अधिकरण कारक होता है

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

6. जंगम का विलोमार्थी शब्द है :
A. सूक्ष्म
B. चंचल
C. स्थावर
D. सक्षम

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

7. निम्नलिखित में से सही युग्म चुनिए :
A. गलीचा — पुर्तगाली
B. पादरी — तुर्की
C. अंग्रेज — फ्रेंच
D. आमदनी — फारसी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

8. नीचे दिये गये विकल्पों में से ‘तत्सम’ शब्द का चयन कीजिए :
A. वायु
B. गांव
C. नाच
D. सूरज

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

9. निम्न में से कौन-सी ‘पश्चिमी हिन्दी’ की बोली नहीं है ?
A. बुंदेली
B. ब्रज
C. कुमाउँनी
D. कन्नौजी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

10. ‘वृथा’ का वर्तनी विश्लेषण होगा :
A. व् र् अ थ् आ
B. व् ऋ अ थ् आ
C. व ऋ थ आ
D. व् ऋ थ् आ

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

11. अष्टछाप का संबंध है :
A. राम काल से
B. कृष्ण काल से
C. (A) तथा (B) दोनों
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

12. ‘घर का रास्ता’ के रचनाकार हैं :
A. स्वयं प्रकाश
B. यशपाल
C. नागार्जुन
D. मंगलेश डबराल

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

13. देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है ?
A. अशोक के शिलालेखों में
B. गुजरात के राजा जयभट्ट (7वीं-8वीं) के एक शिलालेख में
C. राष्ट्रकूट नरेशों के अभिलेखों में
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

14. ‘आगे जाते घुटने टूटें, पीछे देखते आँखे फूटें – कहावत का अर्थ है :’
A. सब स्थितियों में हानि होना
B. जो होता है, वह होकर रहता है
C. ध्यान हटते ही नुक्सान होता है
D. जल्दबाजी में काम बिगड़ना

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

15. ‘उजरत’ शब्द का अर्थ है :
A. उपहार
B. सम्मान
C. ऋण
D. पारिश्रमिक

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

16. संकलन का संधि विच्छेद है :
A. सम् + कलन
B. सड़ + कलन
C. सन् + कलन
D. सण + कलन

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

17. ‘नेताजी ने आजाद हिन्द फ़ौज का गठन किया’ इस वाक्य में नेताजी संज्ञा है :
A. जातिवाचक संज्ञा
B. व्यक्तिवाचक संज्ञा
C. भाववाचक संज्ञा
D. समूहवाचक संज्ञा

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

18. ‘शोणित’ पर्यायवाची शब्द है :
A. स्वर्ण
B. मोर
C. सुंदर
D. रक्त

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

19. ‘प्रकृति के चितेरे’ किस कवि को कहा गया है ?
A. रामचन्द्र शुक्ल
B. रामधारी सिंह दिनकर
C. जयशंकर प्रसाद
D. सुमित्रा नंदन पंत

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

20. लिपि के विकास का सही अनुक्रम है :
A. भावमूलक लिपि, प्रतीकात्मक लिपि, सूत्रलिपि, चित्रलिपि
B. प्रतीकात्मक लिपि, सूत्रलिपि, चित्रलिपि, भावमूलक लिपि
C. चित्रलिपि, सूत्रलिपि, प्रतीकात्मक लिपि, भावमूलक लिपि
D. सूत्रलिपि, चित्रलिपि, भावमूलक लिपि, प्रतीकात्मक लिपि

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.