111 खेल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF

111 खेल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF

111 खेल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पीडीएफ : खेल से संबंधित प्रश्न उत्तर 2022 PDF, खेल से संबंधित प्रश्न उत्तर PDF, ओलंपिक खेल से संबंधित प्रश्न उत्तर एवं महत्वपूर्ण खिलाडी एवं खेलों से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर की PDF यहाँ दिए गए हैं। important question answer related to sports in hindi pdf.

खेल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

  1. एशियाई खेल का नामकरण किसने किया था? – जवाहरलाल नेहरू ने (एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है)
  2. किस देश ने सर्वाधिक बार एशियाई खेल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था ? – चीन
  3. ‘आसफा पॉवेल’ किस खेल स्पर्धा से संबंधित हैं? – एथलेटिक्स (जमैका के स्प्रिंटर, 100 मीटर दौड़)
  4. अमेरिका कप किस खेल से संबंधित है? – बास्केटबॉल से
  5. पहली बार बास्केटवॉल किस वर्ष और कहाँ खेला गया? – 1891 ई. में, USA में
  6. ‘इन ऑफ’ शब्द किस खेल से संबंधित है? – बिलियर्ड्स से (स्कूनर और बिलियर्ड्स से सम्बंधित अन्य शब्द – ब्रेक शॉट, स्कोरिंग, पुल, क्यू, कुशन बिलियर्ड्स, ऑब्जेक्ट बाल, हिट आदि)
  7. ‘क्यू’ शब्द किस खेल से सम्बंधित है? – बिलियर्डस् से
  8. ‘गुगा’ नाम से किस भारतीय खिलाड़ी को जाना जाता है? – गीत सेठी को (भारत के गीत श्रीराम सेठी इंग्लिश बिलियर्ड्स के एक पेशेवर खिलाड़ी)
  9. इंटरनेशनल वॉलीबॉल एसोसिएशन (IVA) कब अस्तित्व में आया? – 1 अप्रैल, 1947 को
  10. ‘डिग पास’ किस खेल से सम्बंधित शब्द है? – वॉलीबॉल
  11. भारतीय बैडमिंटन के लिए ‘विश्व चैंपियनशिप’ में पदक जीतने वाले पहले भारतीय – प्रकाश पादुकोण (1983 में कांस्य पदक)
  12. ‘थॉमस कप’ किस खेल से संबंधित है? – बैडमिंटन
  13. बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी – साइना नेहवाल
  14. भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ‘अपर्णा पोपट’ ने कौन-सा खिताब जीता है ? – फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का
  15. कैरम के लिए पहली बार अर्जुन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? – एंथनी मारिया इरुपायम को
  16. ‘ईरानी ट्रॉफी’ का संबंध किस खेल से है? – क्रिकेट से (ईरानी ट्रॉफी भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है)
  17. टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले विश्व के तीसरे गेंदबाज कौन हैं? – अनिल कुंबले (अब तक 4 गेंदबाजों ने टेस्ट में 600 विकेट लिए हैं – श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800), ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉर्न (708), भारत के अनिल कुंबले (619) और इंग्लैंड के जेम्स माइकल एंडरसन (675))
  18. ‘ओवल स्टेडियम’ (केनिंग्टन, लंदन) किस खेल से संबंधित है? – क्रिकेट से
  19. किस पत्रिका को ‘क्रिकेट का बाइबिल’ कहा जाता है? – विजडन (विज्डन, युनाइटेड किंगडम में प्रतिवर्ष प्रकाशित)
  20. कोलिन काउड्रे किस देश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे? – इंग्लैंड
  21. कौन-सा पुरस्कार ‘क्रिकेट का ऑस्कर’ कहलाता है? – आई.सी.सी.पुरस्कार
  22. ‘क्रिकेट का मक्का’ किस खेल मैदान को कहा जाता है? – लॉर्ड्स (लार्ड्स, देश – लंदन)
  23. ‘क्रिकेट खेल का जन्मदाता’ किस देश को कहा जाता है? – इंग्लैंड को
  24. क्रिकेट खेल का प्रसिद्ध आयोजन स्थल ‘शारहजाह’ (शारजाह) किस देश में है? – संयुक्त अरब अमीरात में
  25. क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है? – 20.12 मीटर
  26. क्रिकेट से संबंधित ‘प्रेमदासा स्टेडियम’ कहाँ स्थित है? – कोलम्बो (श्रीलंका) में
  27. ‘चमत्कारी सचिन’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? – लोकेश थानी
  28. डी. बी देवधर (दिनकर बलवंत देवधर) किस खेल से सम्बंधित थे? – क्रिकेट
  29. सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन (डॉन ब्रैडमैन) किस खेल के महान खिलाड़ी थे? – क्रिकेट के (ऑस्ट्रेलिया के)
  30. ‘नेटवेस्ट ट्रॉफी’ किस खेल से संबंधित है? – क्रिकेट से (नेटवेस्ट सीरीज़ 2000 के बाद से इंग्लैंड में आयोजित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम है।)
  31. सचिन तेंदुलकर का वन-डे क्रिकेट में कितने रनों, शतकों व अर्धशतकों का विश्व रिकार्ड हैं? – 18,426 रनों, 49 शतकों व 96 अर्धशतकों
  32. ‘डिएगो माराडोना’ किस खेल से सम्बंधित खिलाड़ी हैं ? – फुटबॉल से (अर्जेन्टीना)
  33. ‘क्रिस्टियानो रोनाल्डो’ किस देश के फुटबॉल खिलाड़ी हैं? – अर्जेटीना के
  34. ‘लियोनेल मेस्सी’ किस देश के फुटबाल खिलाड़ी हैं? – अर्जेन्टीना के
  35. विश्व के किस फुटबाल खिलाड़ी को ‘ब्लैक पर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है – पेले
  36. ‘आयरन’ शब्द किस खेल से संबंधित है? – गोल्फ से (गोल्फ खेल से संबंधित अन्य शब्द हैं – वेस्ट-बॉल फोरसम, बोगी, बंकर, कैडी, डॉमी, फेयरवे, फोरबॉल, फोरसम, ग्रीड होल्स, लिंक्स, निब्लिक, पार, पुट, रफ, स्टाइमीड टी, थ्रीसम)
  37. गोल्फ का खेल मैदान क्या कहलाता है? – कोर्स
  38. गोल्फ छेद (hole) का व्यास कितना होता है? – 4.50 इंच
  39. चिरंजीवी मिल्खा सिंह किस खेल से संबंध खिलाड़ी हैं? – गोल्फ से
  40. टाइगर वुड्स किस देश के गोल्फ खिलाड़ी हैं ? – USA के
  41. ‘सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट’ की मेजबानी कौन-सा देश करता है? – मलेशिया (सुल्तान अजलान शाह कप मलेशिया में आयोजित एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पुरुष मैदानी हॉकी प्रतियोगिता है)
  42. ‘उधम सिंह’ किस खेल से संबंधित खिलाडी रहे हैं ? – हॉकी से
  43. ओलम्पिक में भारतीय हॉकी का प्रथम प्रवेश कब हुआ? – 1920 में
  44. किसके जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है? – मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को
  45. कौन-सा हॉकी खिलाड़ी ‘दद्दा’ के नाम से भी जाना जाता था? – ध्यानचंद (तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य)
  46. ‘गोल’ किस खिलाड़ी की आत्मकथा है? – मेजर ध्यानचंद की
  47. ‘हाकी का जादूगर’ किसे कहा जाता है? – मेजर ध्यानचंद (तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य)
  48. ‘16 यार्ड हिट’ पद का प्रयोग किस खेल में किया जाता है? – हॉकी में (16 यार्ड हिट – आक्रमण करने वाली टीम द्वारा बेसलाइन के ऊपर से गेंद को हिट करने के बाद गोल-लाइन से 16 गज की दूरी पर टीम द्वारा लिया गया हिट है)
  49. ‘टू हेल विद हॉकी’ नामक पुरस्कार की रचना किस हॉकी खिलाड़ी ने की है? – असलम शेर खाँ ने
  50. ‘परगट सिंह’ किस खेल के प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी थे? – हॉकी के
  51. कबड्डी किस देश का राष्ट्रीय खेल है? – बांग्लादेश का
  52. चेज, फ्रीजो एवं पोन शब्द किस खेल से संबंधित है? – खो-खो से
  53. ‘अलका तोमर’ किस खेल स्पर्धा से सम्बंधित हैं? – कुश्ती से (कुश्ती के लिए अर्जुन पुरस्कार)
  54. ‘इंदिरा गाँधी कप’ किस खेल से संबंधित है? – मुक्केबाजी से
  55. ‘नाक आउट’ किस से संबंधित शब्द है? – मुक्केबाजी से
  56. ‘नेटबॉल’ में एक पक्ष में कितने खिलाड़ी होते हैं? – 7 (नेटबॉल खेल Basketball के खेल की तरह ही होता है, नेटबॉल के खेल के मैदान की लंबाई 100 फीट तथा चौडाई 50 फीट होती है)
  57. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – लौसने (स्विट्जरलैंड) में, स्थापना : 23 जून 1894
  58. आधुनिक ओलम्पिक खेलों का जनक किसे कहा जाता है? – पियरे डी कुबर्तिन को (पियरे फ्रेडे, बैरोन डे कोबेर्टिन एक फ्रांसीसी शिक्षाशास्री और इतिहासकार, अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के संस्थापक और आधुनिक ओलंपिक खेलों के जनक)
  59. आधुनिक ओलम्पिक खेलों का प्रारंभ किस वर्ष हुआ? – 1896 ई. में
  60. आधुनिक ओलम्पिक खेलों को किसने प्रारंभ किया? – पियरे डी कुबर्तिन ने
  61. ‘ए शॉट एट हिस्ट्री’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? – अभिनव बिंद्रा (अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज, 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतकर व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी)
  62. ओलम्पिक के आदर्श उद्देश्य वाक्य के रचयिता कौन हैं ? – फादर डिडोन
  63. दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट – पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
  64. ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला – पीवी सिंधु (बैडमिंटन, रियो ओलंपिक 2016 में)
  65. बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय और बैडमिंटन विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय – पीवी सिंधु
  66. ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट – कर्णम मल्लेश्वरी (भारोत्तोलन में महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग में 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक)
  67. ओलम्पिक खेल कितने वर्षों के अंतराल में आयोजित किए जाते हैं? – 4 वर्ष के अंतराल पर
  68. ओलम्पिक खेल में भारत ने हॉकी का स्वर्ण पदक अंतिम बार कब जीता था ? – 1980 ई. में (भारतीय राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम ने कुल 8 गोल्ड मेडल जीते हैं जिनमें से 6 लगातार (वर्ष 1928 से 1956 तक) जीते, इसके बाद टीम ने 2 गोल्ड मेडल (साल 1964 टोक्यो और मास्को 1980) में जीते)
  69. किस ओलम्पिक खेल में ओलम्पिक के आदर्श उद्देश्य वाक्य को सर्वप्रथम अपनाया गया था ? – 1920 के एंटवर्प में
  70. ओलम्पिक खेलों का प्रारंभ कब हुआ? – 776 ई. पू. में
  71. ओलम्पिक खेलों में स्विमिग पूल में कुल कितनी लेन होती हैं ? – 8
  72. ओलम्पिक मशाल किस पदार्थ से प्रज्वलित की जाती है? – सूर्य किरण से
  73. ओलम्पिक म्यूजियम कहाँ स्थित है? – लोसाने (स्विट्जरलैंड) में
  74. ‘ओलम्पिक’ शब्द ओलम्पस से बना है, ओलम्पस क्या है? – यूनान का एक पर्वत
  75. किसी भी विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतन वाली पहली भारतीय एथलीट कौन हैं ? – अंजू बॉबी जॉर्ज (एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में भारत की पहली कांस्य पदक विजेता)
  76. भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान – साक्षी मलिक (ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में हुए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता)
  77. ‘Come out and Play’ किसका नारा था? – राष्ट्रमंडल खेल 2010 का
  78. अंजली भागवत किस खेल से संबंधित हैं? – राइफल शूटिंग से (2002 में 10 मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड नंबर वन और 2003 में मिलान में अपना पहला विश्व कप फाइनल जीता)
  79. ‘गोल्डन गर्ल’ किस भारतीय खिलाड़ी की आत्मकथा है? – पी. टी. उषा की (इन्हें पय्योली एक्स्प्रेस, उड़नपरी, भारतीय ट्रैक और फ़ील्ड की रानी भी कहा जाता है, कुल 23 पदक जीते, जिनमें से 14 स्वर्ण पदक)
  80. ‘चाइना कप’ किस खेल संबंधित है? – जिमनास्टिक से
  81. ‘नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान’ कहाँ स्थित है? – पटियाला में (पहले इसका नाम ‘राष्ट्रीय खेल संस्थान’ था, यह एशिया का सबसे बड़ा खेल संस्थान है)
  82. ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम है? – माइकल फेल्प्स (अमेरिकी तैराक 28 ओलंपिक पदकों के साथ जिनमें 23 स्वर्ण पदक हैं)
  83. ‘उसेन बोल्ट’ का सम्बन्ध किस खेल से है? – एथलेटिक्स (दौड़) (जमैका के अंतर्राष्ट्रीय धावक और आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। वे 100 मीटर और 200 मीटर और अपनी टीम के साथियों के साथ 4×100 मीटर रिले दौड़ के विश्व रिकार्डधारी हैं। इन सभी तीन दौड़ों का ओलंपिक रिकॉर्ड भी बोल्ट के नाम है।)
  84. किसे ‘पोल वॉल्ट का बादशाह’ कहा जाता है? – सर्गेई बुबका को (यूक्रेन) (पोल वॉल्टिंग को पोल जंपिंग के रूप में भी जाना जाता है)
  85. ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं? – राज्यवर्धन सिंह राठौर
  86. ‘चकर’ शब्द किस खेल से संबंधित है? – पोलो से
  87. ‘चेकमेट’ किस खेल से सम्बंधित शब्द है? – शतरंज से
  88. ‘परिमार्जन नेगी’ ने किस खेल में विशिष्टता दिखाई है ? – शतरंज में (परिमार्जन नेगी भारत के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी है)
  89. जोशना चिनप्पा किस खेल से जुड़ी रही हैं ? – स्क्वैश (स्क्वॉश) से (2003 में अंडर 19 की कैटेगरी में ब्रिटिश स्क्वॉश चैम्पियनशिप जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला)
  90. किस खेल को प्रारंभ करने के तरीके को ‘गैम्बिट’ कहा जाता है? – शतरंज को
  91. ‘इवेटा बेनसोवा’ किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं? – चैक गणराज्य के
  92. ‘एस’ किस खेल से संबंधित शब्द है? – लॉन टेनिस से
  93. टेनिस को एशियाई खेलों में किस वर्ष शामिल किया गया? – 1958 (टोकियो)
  94. टेनिस में ‘लव’ का क्या मतलब हैं? – स्कोर जीरो है
  95. टेबल टेनिस सर्वप्रथम कहाँ खेला गया? – लंदन में (1880) में
  96. ‘कारा ब्लैक’ किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रही हैं ? – जिम्बाब्वे की (टेनिस खिलाडी)
  97. ‘कैटरीना श्रीबोटनिक’ किस देश की प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं? – स्लोवाकिया की (टेनिस खिलाडी)
  98. ‘ग्राउंड स्ट्रोक’ शब्द किस खेल से संबंधित है? – टेबल टेनिस से
  99. चीन का राष्ट्रीय खेल क्या है? – टेबल टेनिस
  100. जस्टिन हेनिन हार्डिन किस देश से सम्बंधित हैं? – बेल्जियम से (महिला टेनिस खिलाडी)
  101. टेनिस के किन स्पर्धाओं को ‘ग्रैंड स्लैम स्पर्धाएं’ कहा जाता है? – ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन तथा यूएस ओपन को (इन्हें मेजर्स भी कहा जाता है)
  102. ‘ड्यूट’ शब्द किस खेल से संबंधित है? – लॉन टेनिस से तथा अमरीकी ओपन से
  103. किंग्स कप किस दौड़ में दिया जाता है? – वायुयान रेस में
  104. दूसरे एफ्रो-एशियाई खेल का आयोजन कहाँ किया गया? – अल्जीयर्स में (अफ्रीका के अल्जीरिया देश की राजधानी)
  105. ‘टाइम ट्रायल, प्वाइंट रेस, ट्रैक रेस, स्प्रिंट’ शब्द सम्बंधित हैं ? – साइकिलिंग से
  106. मिल्खा सिंह को और किस नाम से जाना जाता है – फ्लाइंग सिख (भारतीय ट्रैक एंड फील्ड स्प्रिंटर (धावक), 1958 और 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते)
  107. एमसी मैरीकॉम का सम्बन्ध किस खेल से है – मुक्केबाजी (ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला मुक्केबाजी के लिए पदक जीतने वाले पहली महिला बॉक्सर)
  108. हिमा दास का सम्बन्ध किस खेल से है – धावक (आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी)
  109. मिताली राज का सम्बन्ध किस खेल से है – क्रिकेट (मिताली वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 24 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी हैं, मिताली राज दुनिया की इकलौती ऐसी कप्तान हैं, जिन्होंने 150 से अधिक वनडे मैच में कप्तानी की है)
  110. भवानी देवी सम्बंधित हैं – तलवारबाजी से
  111. किलियन एम्बाप्पे किस खेल से सम्बंधित हैं – फुटबॉल (फ्रांस)

111 खेल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF – Download PDF