Combined Defence Services (CDS) भर्ती का सामान्य ज्ञान (General knowledge) का हल पेपर (solved paper) यहाँ दिया गया है। CDS की यह परीक्षा 5 फरवरी 2017 को UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित की गयी थी। UPSC द्वारा CDS का एग्जाम वर्ष में 2 बार आयोजित की जाती है। यह वर्ष 2017 के पहले प्रश्नपत्र का GK – सामान्य ज्ञान (हिंदी भाषा में) वाला भाग है जिसमें 120 प्रश्न पूछें जाते हैं। सीडीएस (CDS) परीक्षा में तीन पेपर होते हैं – अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्राथमिक गणित।
इस परीक्षा का अंग्रेजी भाषा का प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है — English
[ This exam paper also available in English language. ]
CDS General Knowledge पेपर – 5 फरवरी 2017
1. DNA की पॉलिन्यूक्लिओटाइड श्रृंखला में क्या समविष्ट होता है ?
A. एक नाइट्रोजनी क्षारक, डिऑक्सीराइबोस शर्करा और फॉस्फेट समूह
B. एक नाइट्रोजनी क्षारक, राइबोस शर्करा और फॉस्फेट समूह
C. डिऑक्सीराइबोस शर्करा, राइबोस शर्करा और फॉस्फेट समूह
D. केवल एक नाइट्रोजनी क्षारक और फॉस्फेट समूह
Show Answer
Hide Answer
2. DNA के एक तन्तुगुच्छ (स्ट्रैन्ड) से RNA में आनुवंशिक सूचना के प्रतिरूपण की प्रक्रिया क्या कहलाती है ?
A. स्थानांतरण
B. अनुलेखन
C. प्रतिकृतियन
D. उत्परिवर्तन
Show Answer
Hide Answer
3. AIDS का कारण ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएन्शी वाइरस (HIV) है। सामान्यतः HIV संक्रमण का पारगमन किसके माध्यम से होता है ?
A. संदूषित भोजन एवं जल ग्रहण करने से
B. संदूषित रक्त एवं रक्त उत्पादों के संचरण से
C. प्रदूषित हवा में साँस लेने से
D. संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से
Show Answer
Hide Answer
4. मानव शरीर में कोशिका वृद्धि एवं विभेदन अतिनियंत्रित एवं नियमित होते हैं, किन्तु कैन्सर कोशिकाओं में
A. इन नियामक क्रियाविधियों के खराब हो जाने से सुदम (benign) एवं दुर्दम (malignant) अर्बुद (tumor) बनने लगते हैं
B. नियंत्रित कोशिका विभाजन एवं आनुवंशिक पदार्थ का अतिउत्पादन होता है
C. RNA उत्परिवर्तित होता है एवं अल्प मात्रा में उत्पादित होता है
D. DNA उत्परिवर्तित होता है एवं अल्प मात्रा में उत्पादित होता है
Show Answer
Hide Answer
5. पौधों को संक्रमित करने वाले अधिकांश विषाणुओं में क्या होता है
A. एकल तन्तुगुच्छ वाला DNA
B. एकल तन्तुगुच्छ वाला RNA
C. दोहरे तन्तुगुच्छ वाला DNA और RNA
D. केवल दोहरे तन्तुगुच्छ वाला RNA
Show Answer
Hide Answer
6. युग्मक-संलयन के परिणामस्वरूप क्या बनता है ?
A. अगुणित युग्मनज
B. द्विगुणित युग्मनज
C. अचल पुंयुग्मक
D. गतिशील पुंयुग्मक
Show Answer
Hide Answer
7. मसूड़ों से रक्तस्राव, दाँतों का गिरना, अस्थियों का भंगुर होना एवं घाव भरने में देरी निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी से होती है ?
A. विटामिन C
B. विटामिन K
C. विटामिन D
D. विटामिन B
Show Answer
Hide Answer
8. जल शुद्ध सिलिकन के एक टुकड़े को ऐलुमिनियम से मादित (रोगन) किया जाता है, तब
A. मादित सिलिकन के टुकड़े की चालकता अपरिवर्तित रहेगी
B. मादित सिलिकन का टुकड़ा n-प्ररूपी बन जाएगा
C. मादित सिलिकन का टुकड़ा p-प्ररूपी बन जाएगा
D. मादित सिलिकन के टुकड़े की प्रतिरोधकता बढ़ जाएगी
Show Answer
Hide Answer
9. मान लीजिए, एक प्रतिरोध R पर वोल्टता V लगाते हैं। प्रतिरोध में ऊर्जा क्षय P है। अब तीन प्रतिरोधों, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिरोध R है, के एक समान्तर संयोजन में वही वोल्टता V लगाया जाता है। तब दूसरी स्थिति में होने वाला ऊर्जा क्षय कितना होगा ?
A. P
B. 3P
C. P/3
D. 2P/3
Show Answer
Hide Answer
10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अर्धचालक नहीं है ?
A. सिलिकन
B. जर्मेनियम
C. क्वार्ट्ज
D. गैलियम आर्सेनाइड
Show Answer
Hide Answer
11. एक समान्तर पट्टिका संधारित्र, जिसकी पट्टिकाओं के बीच में हवा है, की धारिता C है। अब संधारित्र की दो पट्टिकाओं के बीच के स्थान को एक परावैद्युत, जिसका परावैद्युतांक 7 है, से भरा जाता है। तब धारिता का मान क्या होगा ?
A. C
B. C/7
C. 7C
D. 14C
Show Answer
Hide Answer
12. निम्नलिखित में से किसका संहति-केन्द्र वस्तु के बाहर होता है ?
A. फाउन्टेन पेन
B. क्रिकेट की गेंद
C. रिंग (वलय)
D. पुस्तक
Show Answer
Hide Answer
13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौतिक परिवर्तन है ?
A. कोयले का जलना
B. लकड़ी का जलना
C. प्लैटिनम क्रूसिबल को गर्म करना
D. पोटैशियम क्लोरेट को गर्म करना
Show Answer
Hide Answer
14. बहु-आसुत जल के एक नमूने का pH मान है
A. शून्य
B. 14
C. शून्य के अतिनिकट
D. सात के अतिनिकट
Show Answer
Hide Answer
15. किसी तत्त्व का सर्वाधिक अभिलाक्षणिक गुणधर्म निम्नलिखित में से कौन-सा है ?
A. घनत्व
B. क्वथनांक
C. द्रव्यमान संख्या
D. परमाणु क्रमांक
Show Answer
Hide Answer
16. दो तत्त्व-कैल्सियम (परमाणु क्रमांक 20) और ऑर्गन (परमाणु क्रमांक 18) हैं। दोनों तत्त्वों की द्रव्यमान संख्या 40 है। ऐसे तत्त्वों को क्या कहा जाता है ?
A. समन्यूट्रॉनिक
B. समआयतनिक
C. समभारिक
D. समस्थानिक
Show Answer
Hide Answer
17. किसी परमाणु के लिए ‘प्लम पुडिंग मॉडल’ किसके द्वारा दिया गया था ?
A. एन्टोनी लावोइजर
B. रॉबर्ट बॉयल
C. अर्नेस्ट रदरफोर्ड
D. जे. जे. थॉमसन
Show Answer
Hide Answer
18. सोडियम-23 के 46 g में परमाणुओं की संख्या कितनी है (N = आवोगाद्रो नियतांक) ?
A. N/2
B. N
C. 2N
D. 23N
Show Answer
Hide Answer
19. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
जनगणना 2011 के प्रयोजन हेतु
A. सात वर्ष और इससे अधिक आयु का कोई व्यक्ति, जो किसी भी भाषा में समझ के साथ पढ़ और लिख सकता है, साक्षर समझा जाता है
B. आठ वर्ष और इससे अधिक आयु का कोई व्यक्ति, जो किसी भी भाषा में समझ के साथ पढ़ और लिख सकता है, साक्षर समझा जाता है
C. नौ वर्ष और इससे अधिक आयु का कोई व्यक्ति, जो किसी भी भाषा में समझ के साथ पढ़ और लिख सकता है, साक्षर समझा जाता है
D. दस वर्ष और इससे अधिक आयु का कोई व्यक्ति, जो किसी भी भाषा में समझ के साथ पढ़ और लिख सकता है, साक्षर समझा जाता है
Show Answer
Hide Answer
20. निम्नलिखित में से किस राज्य में लोक्टक झील स्थित है ?
A. सिक्किम
B. हिमाचल प्रदेश
C. मणिपुर
D. मेघालय
Show Answer
Hide Answer