new current affairs in hindi studyfry

करेंट अफेयर्स (12 मार्च -17 मार्च 2017)

11. मणिपुर में पहली बीजेपी नीत सरकार, बीरेन सिंह ने ली सीएम पद की शपथ।
विस्तार – पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने 15 मार्च 2017 को श्री एन. बिरेन सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही नैशनल पीपुल्स पार्टी के वाई ज्वायकुमार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। उनके साथ सात मंत्रियों ने भी शपथ ली। मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली यह प्रथम सरकार है।[spacer height=”20px”]
12. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस : 15 मार्च।
विस्तार –  आज 15 मार्च 2017 को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जा रहा है जो एक जागरूकता दिवस है और इस वर्ष के लिए इसका थीम (विषय) ‘बिल्डिंग ए डिजिटल वर्ल्ड कंज्यूमर ट्रस्ट’ है। पहला विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 1983 में मनाया गया था।भारत में, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अलावा, हम हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भी मनाते हैं।[spacer height=”20px”]
13. अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ली।
विस्तार – पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने 16 मार्च 2017 को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाबी में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।[spacer height=”20px”]
14. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी को मंज़ूरी।
विस्तार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी गई। यह इज़ाफा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक किया गया है और नई दरें 1 जनवरी, 2017 से लागू की जाएंगी। इस फैसले से करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ होगा।[spacer height=”20px”]

15. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र रावत ने शपथ ली।
विस्तार – उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने प्रदेश के नवें मुख्यमंत्री के रूप  में त्रिवेंद्र सिंह रावत को पद व गोप‌नियता की शपथ दिलाई।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ सात कैबिनेट और दो राज्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली।[spacer height=”20px”]

16. उत्तरप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।

विस्तार – उत्तरप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ होंगे। भाजपा के योगी आदित्यनाथ 5 बार से लगातार गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके है। उनके साथ उत्तरप्रदेश के दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा रविवार 19 मार्च 2017 को शपथ लेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.