करेंट अफेयर्स (18 मार्च -25 मार्च 2017)

6. पंजाब, सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगी।
विस्तार –
पंजाब कैबिनेट ने सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। मंत्रिपरिषिद ने पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों में वर्तमान 33 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

7. बिहार में 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन।
विस्तार – 
संस्कृति मंत्रालय और नव नालंदा महावीर डीम्ड यूनिवर्सिटी द्वारा राजगीर, बिहार में तीन दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन” आयोजित हुआ। उद्घाटन सत्र में दलाई लामा ने देवनागरी लिपि में पाली त्रिपिटक का पुनर्मुद्रण जारी किया और एशिया में पहली बार बौद्ध विज्ञान विभाग के उद्घाटन की घोषणा की गई।

8. आइडिया सेल्युलर बोर्ड ने वोडाफोन इंडिया के साथ विलय को मंजूरी दी

विस्तार –आदित्य बिड़ला समूह और वोडाफोन समूह के बोर्ड ने आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया लिमिटेड के बीच विलय को मंजूरी दे दी है। विलय की गई इकाई में वोडाफोन इंडिया का 45.1% हिस्सा होगा। आइडिया के प्रमोटरों की कंपनी में 26% हिस्सेदारी होगी और शेष जनता के पास रहेगी।
9. स्नैपडील ने जेसन कोठारी को फ्रीचार्ज का सीईओ नियुक्त किया।
विस्तार –  ई-कॉमर्स फर्म स्नैपडील ने जेसन कोठारी को अपने डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म फ्रीचार्ज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है और कंपनी में एक अतिरिक्त $20 मिलियन निवेश करने की प्रतिबद्धता की घोषणा की।
10. केन्द्र सरकार ने भारतीय महिला बैंक (Bharatiya Mahila Bank – BMB) का विलय भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में करने की घोषणा 20 मार्च 2017 को कर दी।
विस्तार: भारतीय महिला बैंक (BMB) का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 96वीं जयंती पर 19 नवम्बर 2013 को किया था। हालांकि इसकी स्थापना करते समय यह घोषणा की गई थी कि इसे महिला बैंकिंग सेवाओं के लिए स्थापित किया गया है लेकिन बाद में इसमें धन जमा (deposits) करने की अनुमति सभी ग्राहकों को प्रदान कर दी है। लेकिन ऋण अधिकांशत: महिलाओं को ही प्रदान किया जाता है। 20 मार्च 2017 को केन्द्र सरकार ने घोषणा की कि महिलाओं को बैंकिंग सेवाएं अधिक सुगम और व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से BMB का विलय भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में किया जायेगा। इस निर्णय को लेने के पीछे एक और प्रमुख कारण SBI की शाखाओं की बड़ी संख्या होना है। मार्च 2016 की समाप्ति तक BMB द्वारा प्रदत्त कुल ऋण (total loan) 620 करोड़ रुपए तथा कुल जमा आधार (deposit base) 927 करोड़ रुपए था।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.