करेंट अफेयर्स (25 फ़रवरी 2017 – 04 मार्च 2017)

1. पीएम मोदी ने कोयंबटूर (तमिलनाडु) में 112 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का किया अनावरण।
विस्तार :- 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2017 को महाशिवरात्रि पर कोयंबटूर (तमिलनाडु) में भगवान शिव की 112 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। इसे आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन ने बनाया है। इस दौरान मोदी ने महायोग यज्ञ की भी शुरुआत की जिसके तहत अगली महाशिवरात्रि तक 10 लाख लोग कम-से-कम 100-100 लोगों को योग की शिक्षा देंगे।[spacer height=”20px”]

2. भारत में पवन ऊर्जा के दाम 3.46रु/यूनिट के निम्नतम स्तर पर।
विस्तार :- 
सरकारी कंपनी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 1 गीगावाट के लिए आयोजित नीलामी में 5 कंपनियों ने पवन ऊर्जा टैरिफ के लिए 3.46रु/यूनिट की बोली लगाई, जो इसका निम्नतम स्तर है। पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं के हिस्से के रूप में सरकार 2022 तक 175GW अक्षय ऊर्जा क्षमता के प्राप्त करने के लिए योजना बना रही है. इसमें 60GW पवन ऊर्जा से प्राप्त करने का लक्ष्य है।[spacer height=”20px”]

3. शिल्पा शेट्टी होंगी स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर।
विस्तार :- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। 41 वर्षीय शिल्पा टीवी व रेडियो के ज़रिए इस अभियान का प्रचार करेंगी और लोगों से गंदगी ना फैलाने की अपील करेंगी। शिल्पा शेट्टी का एक अभियान जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर शुरू होगा।[spacer height=”20px”]

4. भारत ने इजराइल के साथ 17,000 करोड़ रु के मेगा मिसाइल सौदे को मंजूरी दी।
विस्तार :- 
भारतीय सेना के लिए इजराइल के साथ संयुक्त रूप से मध्यम दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल (MR-SAM) के विकास के लिए भारत सरकार ने 17,000 करोड़ रु के सौदे को मंजूरी दी. इस परियोजना का क्रियान्वयन  डीआरडीओ  और इसरायली एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री (IAI) द्वारा किया जायेगा। MR-SAM, नौसेना की लम्बी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) की जमीन आधारित संस्करण है जिसकी मारक क्षमता 70 किमी होगी. इस सौदे में 40 फायरिंग इकाइयां एवं 200 मिसाइलें होंगी।[spacer height=”20px”]

5. CBEC द्वारा 74वां केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया ।
विस्तार:- 
केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) ने 24 फरवरी को नई दिल्ली में अपना 74वां केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया। एक साल में 8,50,000 करोड़ रुपये के संग्रह के साथ सीबीईसी राष्ट्रीय खजाने का एक मात्र सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। इस अवसर पर ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू सम्मानीय अतिथि (Guest of Honor) थीं। केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (CESTAT), सीमा शुल्क के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सतीश चंद्रा मुख्य अतिथि थे।