31. दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष (I) और (II) दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए चाहे वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न ही क्यों न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर तर्कसंगत रूप से निकलता है / निकलते हैं।
कथन:
कुछ कुत्ते मछलियाँ हैं।
कुछ मछलियाँ पक्षी हैं।
निष्कर्ष :
(I) कुछ कुत्ते पक्षी हैं।
(II) कुछ पक्षी कुत्ते हैं।
(1) निष्कर्ष (I) और (II) दोनों निकलते हैं।
(2) न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
(3) केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
(4) केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
32. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।
मच्छर : मलेरिया : : चूहा : _?_
(1) रेबीज
(2) टाइफाइड
(3) प्लेग
(4) डेंगू
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
33. विषम का चयन कीजिए।
(1) गौरैया
(2) तोता
(3) कबूतर
(4) कीवी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
34. नीचे अंग्रेजी अक्षरों के समूह को अव्यवस्थित क्रम में दिया गया है। संख्याओं के उस संयोजन का चयन करे जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित करने पर एक अर्थपूर्ण शब्द बनें।
L N S A I G
1 2 3 4 5 6
(1) 3, 5, 4, 2, 6, 1
(2) 2, 6, 3, 1, 4, 5
(3) 5, 4, 2, 1, 6, 3
(4) 3, 5, 6, 2, 4, 1
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
35. यदि एक निश्चित कूटभाषा में ‘MUSSOORIE’ को ‘OTURQNTHG’ लिखा जाता है, तो उसी कूटभाषा में ‘DELHI’ को क्या लिखा जाएगा ?
(1) FCNFK
(2) FCNGJ
(3) FDMGK
(4) FDNGK
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
36. नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर दिये गए प्रश्न का उत्तर दें।
A * B का अर्थ है, ‘B, A का भाई है’।
A $ B का अर्थ है , ‘A, B की पत्नी है’।
A # B का अर्थ है , ‘B, A का पुत्र है’।
यदि ‘P $ Q * R # S’ है, तो नीचे दिया गया कौन सा कथन सत्य है ?
(1) R, Q के पिता हैं।
(2) S, Q का भतीजा है।
(3) S, P का पुत्र है।
(4) R, P के ससुर हैं।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
37. दी गई श्रृंखला में लुप्त पद __?__ को ज्ञात कीजिए।
125, 25, 5, __?__, 1/5, 1/25, 1/125
(1) 1
(2) -2
(3) 2
(4) -1
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
38. सरिता 24m पश्चिम की ओर चलने के बाद अपने दाएँ मुड़कर 24m चलती है इसके बाद वह अपने बाएँ मुड़ती है और 16 M चलती है। पुनः वह अपने बाएँ मुड़कर 24 M चलती है। सरिता अब अपने आरंभिक बिंदु से कितनी दूर तथा किस दिशा में है ?
(1) 40m, उत्तर
(2) 40m, पश्चिम
(3) 32m, उत्तर
(4) 48m, पश्चिम
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
39. छह मित्र P, Q, R, S, T और U उत्तर की ओर मुँह करके एक पंक्ति में खड़े हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि उसी क्रम में हो। ‘P’, T के बाएँ और ‘R’ के दाएँ है। ‘Q’, T’ के दाएँ लेकिन ‘S’ के बाएँ है और ‘S’, ‘U’ के बाएँ ओर है। ‘Q’ के पड़ोसी कौन हैं ?
(1) T और S
(2) P और R
(3) T और U
(4) P और T
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
40. प्रियंका का जन्मदिन किसी महीने के तीसरे शुक्रवार को है। उसी महीने का चौथा दिन महीने का पहला सोमवार है। प्रियंका के जन्मदिन का दिनांक क्या है ?
(1) 22
(2) 15
(3) 23
(4) 21
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
41. (0.5 × 0.5 + 0.5 ÷ 5) बराबर है:
(1) 0.35
(2) 0.45
(3) 0.15
(4) 0.25
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
42. तीन संख्याओं 2p, 5p तथा 7p का L.C.M. है:
(1) 75 P
(2) 70 P3
(3) 70 P
(4) 65 P
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
43. किस राशि पर 3 ¾% वार्षिक दर से 2 ¹/³ वर्षों का साधारण ब्याज ₹210 है ?
(1) ₹ 2,800
(2) ₹ 2,500
(3) ₹ 1,580
(4) ₹ 2,400
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
44. यदि A तथा B दो भिन्न पूर्णांक हैं, तो निम्न में से कौन-सा गलत है ?
(1) A + 0 = 0 + A = A
(2) A – 0 = A ≠ 0 – A
(3) A + B = B + A
(4) A – B = B – A
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer
45. एक संख्या को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया गया कि पहले भाग के 5 गुना को दूसरे भाग के 11 गुना में जोड़ने पर संख्या का 7 गुना प्राप्त हुआ। पहले भाग का दूसरे भाग से अनुपात है :
(1) 1 : 2
(2) 2 : 3
(3) 2 : 1
(4) 5 : 11
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Show Answer
Hide Answer