HTET Level 2 (TGT) Exam Paper 3 December 2023 (Answer Key)

HTET Level 2 (TGT) Exam Paper 3 December 2023 (Answer Key)

भाग – 2 
भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) / Languages (Hindi & English) 
हिन्दी (Hindi)

31. निम्न में से कौन-सा संधि शब्द अपने युग्म से सुमेलित नहीं है ?
1) अजंत – व्यंजन संधि
2) वयोवृद्ध – विसर्ग संधि
3) महौदार्य – वृद्धि स्वर संधि
4) तेजोपुंज – गुण स्वर संधि

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

32. किस विकल्प के शब्दों में वार्तनिक अशुद्धि नहीं है ?
1) सुधीजन, शताब्दी
2) साधूवाद, सुरसरी
3) शूभेषी, भार्यापति
4) चन्द्रमोलि, पुत्रेषणा

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

33. वाक्यांश के लिए एकल शब्द के संबंध में कौन – सा युग्म असंगत है ?
1) जिसे वहन करना कठिन हो – दुर्विभाव्य
2) जिसे किसी ने न सूँघा हो – अनाघ्रात
3) कोई काम करने की इच्छा – चिकीर्षा
4) विजय प्राप्ति की तीव्र इच्छा – विजीगिषा

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

34. निम्न में से कौन-सा शब्द ‘धनुष’ का पर्यायवाची नहीं हैं ?
1) चाप
2) कार्मुक
3) शरासन
4) कासार

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

35. ‘नीम हकीम खतरे जान’ उक्त लोकोक्ति का सही अर्थ है :
1) पहले स्वार्थ बाद में परमार्थ करना।
2) अल्पज्ञान ख़तरनाक होता है।
3) दोषी के साथ निर्दोष को सजा मिलना।
4) अत्यन्त धीरे काम चलना।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

36. किस क्रमांक ल में ‘कादंबरी – कादंबिनी’ शब्द-युग्म का क्रमशः सही अर्थ है ?
1) शराब, घटा
2) कुशल, सेवक
3) विनीत, बुराई
4) कुशल, पवित्र

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

37. संज्ञा के संबंध में कौन-सा कथन संगत नहीं है ?
1) व्यक्तिवाचक संज्ञाओं का प्रयोग सदैव (आदरार्थक के अतिरिक्त ) एकवचन में होता है।
2) देश, त्योहार, नदी उक्त व्यक्तिवाचक. संज्ञा के उदाहरण हैं।
3) ‘द्रव्यवाचक’ तथा ‘समूहवाचक’, जातिवाचक संज्ञा के ही भेद माने जाते हैं।
4) ‘विद्वत्ता’, ‘पांडित्य’ उक्त यौगिक भाववाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

38. विलोम शब्द के संबंध में कौन-सा युग्म असंगत है ? ?
1) घमण्डी – विनीत
2) चिरायु – दीर्घायु
3) तारुण्य – वार्धक्य
4) तेजस्वी – निस्तेज

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

39. उपसर्ग की दृष्टि से किस विकल्प का शब्द-युग्म असंगत है ? 3 –
1) निर् – निराकरण, निरपराध
2) अनु – अनूदित, अन्वीक्षण
3) परा -परार्थ, पराश्रित
4) सु – सुदूर, सुकृत

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

40. सर्वनाम के संबंध में कौन-सा युग्म संगत नहीं है ?
1) मैंने आज ब्याकरण पढ़ा – पुरुषवाचक सर्वनाम
2) कमरे में कोई हँस रहा है – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
3) इसी ने मेरी जिंदगी बचाई थी – प्रश्नवाचक सर्वनाम
4) वह स्वयं को सुधार रहा है – निजवाचक सर्वनाम

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

41. तत्पुरुष समास का कौन-सा समस्तपद अपने युग्मं से सही सुमेलित नहीं है? –
1) गुरुदक्षिणा – संबंध तत्पुरुष
2) देशाटन – अधिकरण तत्पुरुष
3) रेखांकित – करण तत्पुरुष
4) देशनिर्वासित – अपादान तत्पुरुष

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

42. विशेषण के संबंध में कौन-सा कथन है ?
1) जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है, उसे विशेषण कहते हैं।
2) ‘भला, दानी, दुष्ट’ उक्त शब्द गुणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं।
3) ‘कक्षा में साठ छात्र पढ़ते हैं’ संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है।
4) संकेतवाचक विशेषण में किसी वस्तु की नाप या तौल का बोध होता है।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

43. निम्न में सें कौन-सा शब्द ‘अपत्यवाचक तद्धित प्रत्यय’ से निर्मित नहीं है ?
1) वैनतेय
2) कौरव
3) वासुदेव
4) वैधव्य

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

44. ‘ग’, ‘ल’ तथा ‘ब’ उक्त वर्णों का क्रमशः उच्चारण स्थान है :
1) तालु, कण्ठ, ओष्ठ
2) दन्त, कण्ठ, तालु
3) कण्ठ, दन्त, ओष्ठ
4) ओष्ठ, कण्ठ, तालु

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

45. किस विकल्प का वाक्य पूर्वकालिक क्रिया का उदाहरण नहीं है ?
1) राम खेलकर चला गया।
2) तुम्हें ऐसा करना शोभा नहीं देता है।
3) सीता खाना बनाकर जयपुर जाएगी।
4) अध्यापक उदाहरण देकर छात्रों को पढ़ाते हैं।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.