HTET Level 3 (PGT) Exam Paper 2 December 2023 (Answer Key)

HTET Level 3 (PGT) Exam Paper 2 December 2023 (Answer Key)

भाग – 2 
भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) / Languages (Hindi & English) 
हिन्दी (Hindi)

31. विशेषण के संबंध में कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
1) भारतीय – संज्ञा से निर्मित विशेषण
2) पवित्रतम – विशेषण की उत्तरावस्था
3) परिश्रमी – गुणवाचक विशेषण
4) आलस्य – विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

32. किस विकल्प में शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद नहीं है ?
1) बाज़ी – दाव, वाजी – घोड़ा
2) मेघ – हवन, मेघ – बादल
3) माणिक्य – चर्बी, माणिक्या – मछली
4) मुक्ता – मोती, मुक्ति – मोक्ष

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

33. कौन – सा युग्म संगत नहीं है ?
1) भिक्षुक – तत्सम शब्द
2) मस्तक – तद्भव शब्द
3) खिचड़ी – देशज शब्द
4) अमानत – विदेशज शब्द

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

34. निम्नलिखित में से किस विकल्प का शब्द संधि-विच्छेद की दृष्टि से संगत है ?
1) कुशासन = कुश + असन
2) वार्तालाप = वार्ता + अलाप
3) जानकीश = जनक + ईश
4) लघूर्मि = लघु + ऊर्मि

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

35. किस विकल्प के समस्त पद में बहुव्रीहि समास का उदाहरण नहीं है ?
1) शेषशायी, क्षपानाथ
2) दीर्घश्वास, पाषाणहृदय
3) आशुतोष, मंदोदरी
4) पंचशर, पशुपति

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

36. किस विकल्प का शब्द ‘अन्’ उपसर्ग से निर्मित नहीं है ?
1) अनंतर
2) अनीति
3) अनिष्ट
4) अनाचार

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

37. निम्न में से किस विकल्प के शब्द विदेशज प्रत्ययों से निर्मित हैं ?
1) पल्लवित, नीलिमा
2) अड़ियल, कसावट
3) रिश्वतखोर, रोज़गार
4) झगड़ालू, हठीला

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

38. पर्यायवाची शब्दों के संबंध में कौन-सा विकल्प अनुचित है ?
1) चन्द्रमा – हिमकर, अमृतांशु, महताब
2) गरुड़ – खगनाथ, वृषभी, भद्रा
3) चन्दन – गोरोचन, मलयज, सर्पावास
4) गंगा – अमरतटिनी, अद्रिजा, सुरसरि

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

39. वार्तनिक दृष्टि से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं ?
1) अभ्यार्थी, त्यौहार
2) याज्ञवल्क्य, हस्तक्षेप
3) मैथली, अहिल्या
4) वैदेहि, वापिस

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

40. ‘महात्मा गांधी ने भारत को आजाद कराया।’
उक्त वाक्य में रेखांकित शब्द क्रमश: हैं :
1) व्यक्तिवाचक संज्ञा तथा जातिवाचक संज्ञा
2) जातिवाचक संज्ञा तथा भाववाचक संज्ञा
3) व्यक्तिवाचक संज्ञा तथा व्यक्तिवाचक संज्ञा
4) भाववाचक संज्ञा तथा व्यक्तिवाचक संज्ञा

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

41. निम्न में से किस मुहावरे का अर्थ संगत नहीं है ?
1) अपने पैरों पर खड़ा होना – आत्मनिर्भर होना।
2) अंधे के हाथ बटेर लगना – बिना प्रयास के कोई चीज़ प्राप्त कर लेना।
3) एक घाट पानी पीना – एकता और सहिष्णुता होना।
4) कमान से तीर निकल जाना- किसी का भेद खुलना।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

42. क्रिया के संबंध में अनुचित विकल्प चुनिए :
1) कर्म के आधार पर क्रिया के ‘सकर्मक’ एवं ‘अकर्मक’ दो भेद माने जाते हैं।
2) सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ अकर्मक होती हैं।
3) ‘पिता पुत्र से पत्र लिखवाता है।’ उक्त वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया प्रयुक्त हुई है।
4) ‘बतियाना’, ‘लठियाना’ एवं ‘अपनाना’ नामधातु क्रिया के उदाहरण हैं।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

43. सर्वनाम के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है ?
1) प्रयोग के आधार पर सर्वनाम के छह भेद हैं।
2) ‘कोई’ तथा ‘कुछ’ अनिश्चयवाचक सर्वनाम शब्द हैं।
3) ‘पुरुषवाचक सर्वनाम के चार भेद माने जाते हैं।
4) जिस सर्वनाम से वक्ता के पास अथवा दूर की किसी वस्तु का बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

44. किस विकल्प में विपरीतार्थक युग्म असंगत है ?
1) नूतन – पुरातन
2) दुराशय – सदाशय
3) दनुज – दानव
4) जंगम – स्थावर

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

45. वाक्यांश के लिए एकल शब्द के संबंध में अनुचित युग्म है :
1) जो कानून की दृष्टि से उचित न हो – अवैध
2) जिसमें कोई छिद्र न हो – नीरन्ध्र
3) समुद्र में लगने वाली आग – दावानल
4) जो भोजन रोगी के लिए उचित है – पथ्य

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.