राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स (28 जनवरी 2017 – 04 फ़रवरी 2017)

  1. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने पायलट सेवा शुरू की ।
    विस्तार :- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने रायपुर और रांची में अपनी पायलट सेवा शुरू करने के साथ अपना संचालन शुरू किया। नए बैंक की चुकता इक्विटी 800 करोड़ रु है, जिसमें से सरकार ने पहले ही 275 करोड़ रु का संचार (infuse) कर लिया है। बैंक 25,000 रु के जमा पर 4.5% की ब्याज दर; 25,000-50,000 रु पर 5%; 50,000-1,00,000 रु की जमा पर 5.5% ब्याज दर देगा।[spacer height=”20px”]
  2. हैदराबाद में दुपहिया सेवा UberMOTO शुरू।
    विस्तार:- कैब की सुविधा देने वाली फर्म उबर (Uber) ने हैदराबाद में दोपहिया समुच्चय सेवा उबरमोटो (UberMOTO) शुरू की है। एप का प्रयोग कर, लोग सस्ते दरों पर कम-दूरी की यात्रा के लिए दोपहिया बुक करा सकते हैं। यह फर्म, जिसने हाल ही में हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, औपचारिक रूप से अपनी सेवा शुरू की। इस समझौते का उददेश्य शुरूआती और गंतव्य के मेट्रो स्टेशन से अंतिम मील तक कनेक्टिविटी की सुविधा देना हैं. इस डील को पक्का करने के लिए उबर के संस्थापक और सीईओ ट्रेविस कलानिक पिछले महीने हैदराबाद आये थे।[spacer height=”20px”]
  3. आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर अब नहीं लगेगा सर्विस टैक्स।
    विस्तार:- 2017-18 का बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आईआरसीटीसी के ज़रिए टिकट बुक करने पर लगने वाला सर्विस टैक्स हटाने की घोषणा की। वहीं, रेल सुरक्षा के लिए 5 साल में 1 लाख करोड़ रु का ‘रेल संरक्षा फंड’ बनाया जाएगा. 2017-18 में रेलवे के विकास पर 1.31 लाख करोड़ रु खर्च होंगे, जिसमें से 55,000 करोड़ केंद्र देगा।[spacer height=”20px”]
  4. 2.5 लाख रु – 5 लाख रु तक की निजी आय पर टैक्स 10% से घटाकर 5% किया गया।
    विस्तार:- 2017-18 के बजट में 2.5 लाख रु से 5 लाख रु तक की सालाना आय वाले निजी करदाताओं के लिए आयकर की दर 10% से घटाकर 5% कर दी गई है। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि इससे सरकार को 15,500 करोड़ रु का नुकसान होगा. इसकी भरपाई के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रु तक की आय पर 10% सरचार्ज लगाया जाएगा।[spacer height=”20px”]
  5. अमूल्य पटनायक दिल्ली के नये पुलिस आयुक्त नियुक्त।
    विस्तार:- 1985 बैच के केन्द्र शासित प्रदेश (यूटी) कैडर के आईपीएस अधिकारी अमूल्य पटनायक दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त नियुक्त किये गए हैं। उन्होंने आलोक वर्मा का स्थान लिया है जो केंद्रीय ख़ुफ़िया ब्यूरो के प्रमुख नियुक्त किये गए हैं। पटनायक अब तक दिल्ली पुलिस विशेष आयुक्त (प्रशासन) के पद पर थे।[spacer height=”20px”]
  6. हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में केस स्टडी बना पेटीएम।
    विस्तार:- डिजिटल पेमेंट्स स्टार्टअप पेटीएम के एक ऑनलाइन रिचार्ज प्लेटफॉर्म से पेमेंट बैंक बनने तक की यात्रा को हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में केस स्टडी बनाया गया है। ‘Paytm: Building a Payments Network’ शीर्षक वाली यह केस स्टडी हार्वर्ड या उसके बाहर भी पढ़ाने के लिए उपलब्ध होगी। यह फर्म, जिसने हाल ही में हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, औपचारिक रूप से अपनी सेवा शुरू की। 2010 में स्थापित यह स्टार्टअप देश का सबसे ज़्यादा फंडिंग पाने वाला स्टार्टअप है. पेटीएम को अब 30 लाख से अधिक व्यापारियों द्वारा स्वीकार किया जाता है और इसके 18.5 करोड़ से अधिक पंजीकृत वॉयलेट उपयोगकर्ता हैं।[spacer height=”20px”]
  7. एपी सिंह IPPB के अंतरिम एमडी और सीईओ नियुक्त ।
    विस्तार:- डाक विभाग द्वारा जारी, भारतीय डाक भुगतान बैंक (IPPB), को भारतीय रिजर्व बैंक से वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। केंद्र ने, लोक एसेट मैनेजमेंट और निवेश विभाग में पूर्व संयुक्त सचिव एपी सिंह को IPPB का अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।[spacer height=”20px”]
  8. उच्चतम न्यायालय ने पूर्व कैग विनोद राय को BCCI का प्रमुख नियुक्त किया।
    विस्तार:- उच्चतम न्यायालय (SC) ने पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का प्रमुख तय किया है। साथ ही रामचंद्र गुहा और आईडीएफसी के एमडी और सीईओ विक्रम लिमये को इस खेल निकाय का प्रशासक नियुक्त किया है।[spacer height=”20px”]
  9. देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स संग्रहालय कोलकाता में खुला।
    विस्तार:- कोलकाता शहर के केंद्र से 25 किमी दूर न्यू टाउन, राजरहाट में देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स संग्रहालय खोला गया है। 6700 वर्ग फुट में फैले इस संग्रहालय का उद्घाटन सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अभिनव बिंद्रा, दीपा मलिक और देवेंद्र झजारिया ने रविवार को किया।[spacer height=”20px”]
  10. एप्पल भारत में शुरू करेगा उत्पादन।
    विस्तार:- तकनीकी दिग्गज एप्पल (Apple) ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिए कर्नाटक सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। भारतीय बाजार में एप्पल का उत्पादन अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है। कर्नाटक सरकार ने कहा, “एप्पल का बेंगलुरु में उत्पादन शुरू करने का निर्णय विदेशी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में बेंगलुरु की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा।[spacer height=”20px”]
  11. भारत के आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 31 जनवरी 2017 से देश भर में लगभग 18 लाख लोगों के बैंक खातों व लेन-देन की जाँच शुरू कर काले धन का पता लगाने के एक वृहद अभियान को शुरू कर दिया। इस अभियान को स्वच्छ धन अभियान नाम दिया गया है।
    विस्तार:- “स्वच्छ धन अभियान” (‘Operation Clean Money’) भारत के आयकर विभाग द्वारा 31 जनवरी 2017 से शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसके माध्यम से काले धन का पता लगाने के उद्देश्य से लगभग 18 लाख उन खातों से हुए लेन-देन की जाँच की जायेगी जिसमें 9 नवम्बर से 30 दिसम्बर 2016 के बीच 5 लाख अथवा अधिक राशि जमा की गई है लेकिन इन खाताधारकों का आय-विवरण जमा की गई धनराशि से मेल नहीं खाता है।

    • आयकर विभाग इन खाताधारकों के खातों तथा इनमें हुए लेन की जाँच कर उन्हें 10 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का मौका दे रहा है।
    • “स्वच्छ धन अभियान” दरअसल एक प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर है जो खाता में जमा की गई राशि के बारे में सभी प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होगा। इससे पूर्व खाताधारकों से कुछ प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके बाद यदि विभाग को उपयुक्त लगता है तो वह ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकता है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.