राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती - 2008 का हल प्रश्नपत्र

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती – 2008 का हल प्रश्नपत्र

21. कौन-सा अंक संख्या 25 से पूर्णतया विभाजित नहीं है?
A. 12,775
B. 37,225
C. 40,810
D. 59,550

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

22. ताजमहल : भारत : : पिरामिड : ?
A. ईरान
B. मिस्र
C. अमेरिका
D. जापान

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

23. 1 + 1 × 1 ÷ 1 – 1 + 1 × 1 = ?
A. 0
B. 1
C. 2
D. 3

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

24. निम्न में से कौन-सा विसंगत है?
A. चीन
B. बेज्जियम
C. टोकियो
D. मैक्सिको

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

25. निम्न में से क्या विसंगत है?
A. मिराज
B. मिग
C. बोइंग
D. जगुआर

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

26. निम्न में से क्या विसंगत है?

A. सी.पी.यू.
B. मॉनिटर
C. माउस
D. टेलीफोन

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

27. एक समूह में बैठे 5 व्यक्तियों की औसत उम्र 26 वर्ष है। एक और व्यक्ति जोड़ने पर इन सभी की औसत उम्र 27 वर्ष हो जाती है। इस नए व्यक्ति की उम्र क्या है?
A. 27 वर्ष
B. 30 वर्ष
C. 32 वर्ष
D. 36 वर्ष

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

28. अंक 6, 1, 4, 2 एवं 5 से बनने वाली सबसे छोटी एवं सबसे बड़ी पांच अंकों की संख्याओं का योग कितना होगा?
A. 77,868
B. 52,965
C. 52,956
D. 77,877

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

29. तैराक : स्वीमिंग पूल :: ? : ट्रैक
A. अन्तरिक्ष यात्री
B. फिल्म निर्माता
C. धावक
D. जिम्नास्ट

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

30. निम्न श्रृंखला में अगला अंक क्या होगा?
3, 5, 9, 17, ?
A. 31
B. 32
C. 33
D. 34

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

31. गणना कीजिए—
Rajasthan police 2008 paper
A. 3/2
B. 15
C. 3
D. 10

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

32. निम्न में से कौन-सा विसंगत है? ।
A. गंगा
B. कावेरी
C. भाखड़ा
D. चम्बल

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

33. 2486 का आधा 354 के दुगुने से कितना अधिक है?
A. 2132
B. 535
C. 1597
D. 1778

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

निर्देश (प्र. सं. 34 से 40 तक) : निम्न पैराग्राफ पर आधारित हैं। अतः ध्यानपूर्वक इसका अध्ययन कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

वर्ष 1966 में तीन पंचवर्षीय योजनाओं के उपरान्त भी खाद्यान्न की उपलब्धता की स्थिति विकट होने से सरकार ने कृषि के समग्र विकास का कार्यक्रम तैयार किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत साधनों से कृषि उत्पादन में क्रान्तिकारी परिवर्तन लाना था। इस नई कृषि नीति एवं परिवर्तन को ‘हरित क्रान्ति’ कहते हैं। इस कार्यक्रम में अच्छे बीज, खादं, सिंचाई इत्यादि उन्नत साधनों के उपयोग से कृषि उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। वर्ष 1966 की खरीफ की फसल से ही अधिक उपज देने वाले बीज (HYV) का उपयोग शुरू किया गया जिससे गेहूँ, धान, बाजरा, मक्का, ज्वार एवं चावल के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई।
उन्नत एवं अधिक फसल देने वाले बीज तैयार करने हेतु पूरे देश में लगभग 4,500 कृषि फार्म स्थापित किए गए। वर्ष 1999-2000 में लगभग 4,500 कृषि फार्म स्थापित किए गए। वर्ष 1999-2000 में लगभग 91 लाख क्विंटल उन्नत बीज तैयार कर किसानों को वितरित किए गए। वर्ष 1966-67 में 19 लाख हैक्टेयर भूमि में उन्नत बीज वाली फसल बोई गई थी। वर्ष 19992000 में बढ़कर 8 करोड़ हैक्टेयर हो गई।
खाद के प्रयोग से भी खाद्यान्न के उत्पादन में वृद्धि सम्भव है। वर्ष 1960-61 में देश में रासायनिक खाद की खपत 292 हजार टन थी जो वर्ष 2000-01 में बढ़कर 19,368 हजार टन हो गई।
इसके अतिरिक्त सिंचाई के साधनों में भी वृद्धि के प्रयास किए गए। बड़े बाँधों के अलावा छोटी नहरों, कुँओं, नलकूपों तथा तालाबों से भी सिंचाई के प्रयास किए गए ताकि सभी वर्ग के किसानों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। वर्ष 1999-2000 में लघु सिंचाई योजनाओं से 542 लाख हैक्टेयर भूमि में सिंचाई की गई जो कुल सिंचित क्षेत्र का दो-तिहाई है।
इसके अतिरिक्त फसलों को कीड़ों से बचाने हेतु कीटनाशक एवं पौध संरक्षण का भी काफी योगदान है। हैदराबाद में एक पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्थान है जहाँ पौध संरक्षण सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाता है।
हरित क्रान्ति से देश खाद्यान्न उत्पादन की दृष्टि से आत्मनिर्भर बन गया है। चावल एवं गेहूं का उत्पादन वर्ष 1960-61 में क्रमशः 346 लाख टन एवं 110 लाख टन था जो वर्ष 1999-2000 में बढ़कर क्रमशः 895 लाख टन एवं 756 लाख टन हो गया। चावल एवं गेहूँ वर्ष 1960-61 में क्रमशः 341 लाख एवं 129 लाख हैक्टेयर में बोया गया था जो वर्ष 1999-2000 में बढ़कर क्रमशः 450 लाख एवं 274 लाख हैक्टेयर हो गया। इसी प्रकार मोटे अनाज का उत्पादन भी वर्ष 1961-61 में 154 लाख से बढ़कर वर्ष 1999-2000 में 305 लाख टन हो गया।

34. वर्ष 1960-61 में गेहूँ एवं चावल कुल कितने क्षेत्र में बोया गया था?
A. 341 लाख हैक्टेयर में
B. 724 लाख हैक्टेयर में
C. 1002 लाख हैक्टेयर में
D. 470 लाख हैक्टेयर में

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

35. वर्ष 1999-2000 में चावल, गेहूँ की अपेक्षा कितने ज्यादा क्षेत्र में बोया गया?
A. 321 लाख हैक्टेयर
B. 212 लाख हैक्टेयर
C. 176 लाख हैक्टेयर
D. 67 लाख हैक्टेयर

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

36. हरित क्रान्ति के लिए निम्न में से कौन-सा एक कारण सहायक नहीं है?
A. उन्नत बीज का प्रयोग
B. सिंचाई साधनों का प्रयोग
C. उन्नत मिट्टी का उपयोग
D. रासायनिक खाद का प्रयोग

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

37. वर्ष 1999-2000 में कुल सिंचित क्षेत्र लगभग कितना था?
A. 475 लाख हैक्टेयर
B. 341 लाख हैक्टेयर
C. 643 लाख हैक्टेयर
D. 813 लाख हैक्टेयर

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

38. वर्ष 1999-2000 में गेहूं का औसत उत्पादन प्रति हैक्टेयर कितना था?
A. 2.21 टन
B. 2.61 टन
C. 2.76 टन
D. 3.19 टन

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

39. निम्न में से कौन-सा वाक्य उपलब्ध तथ्यों के विपरीत है?
A. वर्ष 1961-61 में चावल का उत्पादन गेहूं की अपेक्षा तीन गुना से अधिक था।
B. वर्ष 1960-61 की अपेक्षा 1999-2000 में मोटे अनाज का उत्पादन लगभग दोगुना हो गया।
C. वर्ष 1960-61 में गेहूँ, चावल की अपेक्षा अधिक क्षेत्र में बोया गया।
D. उपज बढ़ाने में कीटनाशकों का भी योगदान रहा।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

40. निम्न में से कौन-सा वाक्य उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है?
A. हरित क्रान्ति से भारत द्वारा खाद्यान्न के आयात की आवश्यकता नहीं रही।
B. मोटे अनाज के निर्यात से व्यापार में वृद्धि हुई।
C. लघु कृषकों की आय अन्य कृषकों की अपेक्षा अधिक बढ़ी।
D. देश रासायनिक खाद के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.