RSMSSB कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक भर्ती 2019

RSMSSB कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक भर्ती 2019

RSMSSB कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक भर्ती 2019 : RSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, राजस्थान के अंतर्गत कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जनवरी 2019 से 19 फरवरी 2019 के मध्य ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

⭕️ परीक्षा का नाम : RSMSSB कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक भर्ती – 2019


⭕️ परीक्षा आयोजक : RSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड)


⭕️ आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन


⭕️ कुल पद : 28

(i) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (प्रलेख) — 3 पद
(ii) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन) — 4 पद
(iii) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (भौतिकी) — 4 पद
(iv) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (अस्त्रक्षेप) — 4 पद
(v) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक(जैविक) — 5 पद
(vi) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक(सीरम) — 4 पद 
(vii) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (विष) — 4 पद 


⭕️ आयु सीमा : 01 जनवरी 2020 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष


⭕️ शैक्षणिक योग्यता : 

(i) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (प्रलेख) पद हेतु :- भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से भौतिकी व रसायन शास्त्र में बी.एस.सी. डिग्री।

(ii) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन) पद हेतु :- भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से रसायनशास्त्र में बी.एस.सी. डिग्री।

(iii) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (भौतिकी) पद हेतु :- भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से भौतिकी व भौतिकी रसायन में बी.एस.सी. डिग्री।

(iv) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (अस्त्रक्षेप) पद हेतु :- भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से ‘भौतिकी, रसायन व गणित के साथ बी.एस.सी. डिग्री।

(v) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक(जैविक) पद हेतु :- भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से वनस्पतिशास्त्र/ प्राणीशास्त्र/ जैवरसायन/सूक्ष्मजैविकी में बी.एससी.डिग्री।

(vi) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक(सीरम) पद हेतु :- भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय वनस्पतिशास्त्र/प्राणीशास्त्र/ जैवरसायन/सूक्ष्मजैविकी में बी.एस.सी. डिग्री।

(vii) कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (विष) पद हेतु :- भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में बी.एस.सी. डिग्री।


⭕️ आवेदन शुल्क :

आवेदक अपनी श्रेणी के अनुरूप निम्नानुसार परीक्षा शुल्क राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.) के माध्यम से चयन बोर्ड को भेजे।

(क) सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु – रूपये 450/-

(ख) राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु – रूपये 350/-

(ग) समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु – रूपये 250/-

(घ) कार्मिक विभाग के परिपत्र कमांक प.8(3) कार्मिक/के-2/18 दिनांक 02.05.2018 के अनुसार सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है, के लिये अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क रूपये 250/- देय है।


⭕️ आवेदन की अंतिम तिथि : 19/02/2019


विज्ञप्ति — डाउनलोड करें
विभाग की वेबसाइट — http://rsmssb.rajasthan.gov.in
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूर्ण विज्ञप्ति ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
उपरोक्त जानकारी विभाग द्वारा 17 जनवरी 2019 को जारी विज्ञप्ति क्रमांकः प.14(48)RSSB/अर्थना/रा.वि.वि.प्र./कनि.वैज्ञा.सहा./2018/77 पर आधारित है। 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.