UPSSSC Computer Operator exam paper 10 January 2020 (Answer Key)

61. कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी _____ पर आधारित थी।
A. एकीकृत परिपथों
B. प्रथनकों
C. VLSI चिप्स
D. निर्वात नलिकाओं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

62. बैंकों में चेकों को संसाधित करने के लिए बैंक निम्नलिखित में से कौन सी निविष्टि तकनीक का प्रयोग करते हैं ?
A. ओ. सी. आर. (OCR) का
B. एम. आई. सी. आर. (MICR) का
C. ओ. एम. आर. (OMR) का
D. पिक्सेल्स का

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

63. कंप्यूटर संसाधक के संदर्भ में, ALU का पूर्ण स्वरुप क्या है?
A. एरिथमेटिक लॉजिक यूनिट
B. ऐरे लॉजिक यूनिट
C. एप्लीकेशन लेयर यूनिट
D. एप्लीकेशन लेयर यूजेबिलिटी

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

64. निम्नलिखित में से क्या एक प्रयोजन उन्मुख या प्रयोजन आधारित क्रमादेशन (प्रोग्रामिंग) भाषा नहीं है ?
A. पर्ल
B. रुबी
C. पाइथन
D. C

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

65. निम्नलिखित में से कौन सी द्विआधारी संक्रिया परिणाम स्वरूप 101011 देगी ?(इस प्रश्न में सभी संख्याएँ द्विआधारी संख्या प्रणाली में हैं)
A. 100010+ 11001
B. 110101 – 1010
C. 101111-1100
D. 100101+1010

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

66. ____ एक संसाधक के आंतरिक डेटा बस में बिट्स की संख्या होती है। यह बिट्स की वह संख्या भी होती है, जिसे संसाधक एक बार में संसाधित कर सकता है।

A. नियंत्रण इकाई (कंट्रोल यूनिट)
B. डेटा लेंथ
C. वर्ड लेंथ
D. एक बाइट

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

67. किसी संसाधक द्वारा प्रति सेकंड की जा सकने वाली संक्रियाओं की संख्या का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है ? इसे मेगाहर्ट्ज (MHz) या गीगाहर्ट्ज (GHz) में व्यक्त किया जाता है।
A. क्लॉक स्पीड
B. बैंडविड्थ
C. आवृत्ति
D.फ्लॉप्स (FLOPS)

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

68. MS-DOS के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
A. यह एक खुला स्रोत  (ओपन सोस) सॉफ़्टवेयर है।
B. यह एक साथ अनेक कार्य कर सकता है।
C. इसमें एक आदेश रेखा अंतराफलक (कमांड लाइन इंटरफ़ेस) होता है।
D. यह एक से अधिक उपयोगकर्ताओं का समर्थन करता है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

69. कर्नेल के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. यह ऐसा कंप्यूटर क्रमादेश (प्रोग्राम) है जो सभी निष्पादित उपयोज्यताओं (यूटिलिटीज) का समन्वय करता है।
B. यह ऐसा कंप्यूटर क्रमादेश (प्रोग्राम) है जो सभी कंप्यूटर प्रचालनों को नियंत्रित करता है।
C. यह ऐसा कंप्यूटर क्रमादेश (प्रोग्राम) है जो सभी प्रणाली प्रक्रियाओं को निर्धारित और व्यवस्थित करता है।
D. यह ऐसा कंप्यूटर क्रमादेश (प्रोग्राम) है जो उपयोगकर्ता और प्रचालन प्रणाली के बीच एक अंतराफलक उपलब्ध करवाता है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

70. आपने अभी-अभी विंडोज 7 कंप्यूटर में जो डिस्क संस्थापित (इंस्टॉल) की है, उसमें नए खंड (वॉल्यूम) बनाने और डिस्क को संरूपित (फॉर्मेट) करने के लिए आप निम्नलिखित में से किस साधन (टूल) का प्रयोग करेंगे?
A. डिस्क यूटिलिटी का
B. फॉर्मेट का
C. डिस्क मैनेजमेंट का
D. डिस्क मैनेजर का

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

71. पहली पीढ़ी के कंप्यूटरों में ______ का प्रयोग किया जाता था।
A. निर्वात नलिकाओं (वैक्यूम ट्यूब्स) का
B. प्रथनकों (ट्रांजिस्टर्स) का
C. अर्द्धचालकों का
D. यांत्रिक गियर्स का

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

72. निम्नलिखित में से कौन सी स्मृति (मेमॅरी) मुख्य रूप से अर्द्ध चालकों पर आधारित नहीं होती है?
A. मुख्य स्मृति (मेमरी)
B. द्रुतिका स्मृति (कैशे मेमरी)
C. द्वितीयक स्मृति (मेमॅरी)
D. रजिस्टर्स

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

73. डेटा संचार के लिए फाइबर विद्युत की अपेक्षा _____ पर निर्भर होता है, जो अति उच्च गति के उन इंटरनेट संयोजनों की सुविधाएँ प्रदान करता/ती है जो उच्च बैंडविड्थ संभालने में सक्षम होते हैं।
A. विद्युत्
B. प्रकाश
C. विद्युत-चुंबकत्व
D. चुंबकत्व

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

74. निम्नलिखित में से किस क्लाउड आधारीय संरचना (क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर) में अनेक उपयोगकर्ताओं वाले किसी एकल संगठन (उदाहरण- व्यावसायिक इकाइयाँ) द्वारा अनन्य उपयोग करने का प्रावधान है ? यह किसी संगठन, तीसरे पक्ष या दोनों के संयोजन द्वारा स्वामित्व में रखा, प्रबंधित और संचालित किया जा सकता है।
A. निजी क्लाउड
B. सामुदायिक क्लाउड
C. सार्वजनिक क्लाउड
D. संकर क्लाउड

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

75. क्रोम, सफारी और ऑपेरा के बीच क्या समानता है ? ये सभी क्या हैं ?
A. वेब विचरक (वेब ब्राउज़र्स)
B. खोजी इंजन (सर्च एंजिंस)
C. सोशल मीडिया विवरण – स्थल (साइट्स)
D. वेब सेवाएँ

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

76. ADSL _____ डेटा दरों को अंतिम प्रयोक्ता से केंद्रीय कार्य- स्थल तक उपरिगामी दिशा की अपेक्षा केंद्रीय कार्य-स्थल से अंतिम प्रयोक्ता तक अधोगामी दिशा में प्रदान करता है।
A. उच्चतर
B. निम्नतर
C. बराबर
D. उच्चतर या निम्नतर प्रदाता और डेटा संचरण – परिमाण (ट्रैफिक) पर निर्भर)

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

77. वेब विकास में, _____ एक प्रकार का वेब अनुप्रयोग (एप्लीकेशन) है जो एकल चित्रात्मक अंतराफलक (सिंगल ग्राफिकल इंटरफेस) में प्रदर्शित एकल नवीन सेवा का सृजन करने के लिए बहु सेवाओं को संयोजित करता है।
A. मल्टी कास्टिंग
B. मूडल
C. मीम
D. मैशअप

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

78. ‘क्रॉलिंग’, ‘इंडेक्सिग और रैंकिंग’ शब्द किस से संबंधित हैं ?
A. धोखाधड़ी (फ़िशिंग) से
B. खोजी इंजन (सर्च इंजिन) से
C. विचरकों (ब्राउज़र्स) से
D. इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

79. Microsoft word फाइल में क्लिपबोर्ड की सामग्री को पेस्ट करने के लिए किस कीबोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है ?
A. Ctrl + P का
B. Ctrl +V का
C. Ctrl + C का
D. Ctrl + X का

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

80. जब Microsoft Excel वर्कशीट के प्रकोष्ठों (सेल्स) में संख्याएँ प्रविष्ट की जाती हैं, तो वे पूर्व निर्धारित स्थिति (बाई डिफॉल्ट) द्वारा ______ होती हैं।
A. बाईं ओर संरेखित
B. केंद्र में संरेखित
C. दाईं ओर संरेखित
D. सम पार्वीय (जस्टिफाइड)

Show Answer

Answer – C

Hide Answer