करेंट अफेयर्स (11 सितम्बर – 17 सितम्बर 2017)

16. 14 सितम्बर 2017 को “इलेक्ट्रिक वाहनों” (Electric Vehicles) पर अपनी नीति (Policy) जारी कर कर्नाटक (Karnataka) इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय विषय पर नीति जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
विस्तार : –  कर्नाटक (Karnataka) की राज्य सरकार ने 14 सितम्बर 2017 को ‘Electric Vehicle and Energy Storage Policy 2017’ नामक विस्तृत नीति पेश की जोकि भारत के किसी राज्य द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रस्तुत की गई पहली नीति है। इस नीति के तहत कर्नाटक सरकार इलेक्ट्रिक परिवहन क्षेत्र में 31,000 करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित करने की मंशा रखती है। नीति में यह उल्लेख किया गया है कि कर्नाटक को देश में वैकल्पिक ईंधन पर चलने वाले वाहनों के उत्पादन हब के रूप में स्थापित किया जायेगा तथा इसके द्वारा जीवाश्म-आधारित ईंधन पर निर्भरता को कम कर राज्य के “मेक इन कर्नाटक” नामक प्रयास को भी संबल प्रदान किया जायेगा।

17. हिंदी दिवस: 14 सितंबर।
विस्तार : –  हिंदी दिवस, भारत में हिंदी भाषा के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है 14 स‍ितंबर को इसल‍िए हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्‍योंक‍ि 1949 में इसी द‍िन संव‍िधान सभा ने ह‍िंंदी को भारत की आध‍िकार‍िक भाषा का दर्जा द‍िया।
हिंदी दिवस के बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।

18. विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा 14 सितम्बर 2017 को जारी वैश्विक मानव पूँजी सूचकांक 2017 (Global Human Capital Index 2017 (GHCI) में भारत (India) को 103 स्थान प्रदान किया गया है।
विस्तार : – विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum – WEF) द्वारा तैयार वर्ष 2017 के वैश्विक मानव पूँजी सूचकांक (Global Human Capital Index) में भारत को सूचकांक में शामिल कुल 130 देशों में 103वाँ स्थान दिया गया है। भारत 5 ब्रिक्स देशों में सबसे निचले पायदान पर है जबकि सूचकांक में पहले स्थान पर नॉर्वे (Norway) है। पिछले वर्ष की इस सूची में भारत 105वें स्थान पर था जबकि शीर्ष स्थान पर फिनलैण्ड था। जहाँ तक दक्षिण एशियाई देशों के परिप्रेक्ष्य में भारत की स्थिति की बात है तो यह श्रीलंका और नेपाल से भी पीछे है जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान से उसकी स्थिति बेहतर है। सूचकांक में नॉर्वे जहाँ शीर्ष स्थान पर है वहीं इसके बाद फिनलैण्ड (Finland) और स्विट्ज़रलैण्ड (Switzerland) का स्थान है। शीर्ष 10 देशों में शामिल अन्य देश हैं – अमेरिका (चौथा), डेनमार्क (पांचवाँ), जर्मनी (छठा), न्यूज़ीलैण्ड (सातवाँ), स्वीडन (आठवाँ), स्लोवेनिया (नौवाँ) और ऑस्ट्रिया (दसवाँ)।

19. गोवा में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जायेगा।
विस्तार : – भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 13 सितंबर 2017 को गोवा को 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया। राज्य खेल मंत्री मनोहर अजगाओंकर ने इस संबंध में घोषणा जारी की। राष्ट्रीय खेलों को पहले भारतीय ओलंपिक खेलों के रूप में जाना जाता था। 1920 के दशक के आरंभ में भारत में ओलंपिक आंदोलन की शुरुआत हुई थी। भारत ने 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में हिस्सा लिया था। एक अंतरिम भारतीय ओलंपिक संघ की स्थापना 1924 में की गयी थी। 1924 के ओलंपिक खेलों के लिए फरवरी 1924 में दिल्ली में भारतीय ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया।  इसके बाद प्रत्येक दो वर्ष के बाद इन खेलों का आयोजन होने लगा जिन्हें बाद में राष्ट्रीय खेल के नाम से जाना जाने लगा।

20. जवाहर लाल नेहरू पोर्ट कंटेनर टर्मिनल ने 2017 का ‘कंटेनर टर्मिनल ऑफ द ईयर’ पुरस्‍कार जीता।
विस्तार : – जवाहरलाल नेहरू पोर्ट कंटेनर टर्मिनल (JNPCT) को वर्ष 2017 में 0.6 मिलियन से अधिक टीईयू श्रेणी हेतु “कंटेनर टर्मिनल ऑफ द ईयर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुंबई में आयोजित गेटवे पुरस्‍कार समारोह 2017 में जेएनपीसीटी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट कंटेनर टर्मिनल, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के अधीन कार्यरत है। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट कंटेनर टर्मिनल (जेएनपीसीटी) को वर्ष 2017 का कंटेनर टर्मिनल ऑफ द ईयर का पुरस्कार भीड़-भाड़ कम करने, कंटेनरों की सुचारू सुपुर्दगी और प्रतिकूल परिस्थितियों के मध्य व्यापार को सहायता प्रदान करने और बुनियादी ढांचे में सुधार में सक्रिय रणनीतियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

21. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया।
विस्तार : –  विश्व भर में 15 सितंबर 2017 को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया। इस दिवस का विषय था:-  लोकतंत्र और संघर्ष रोकथाम (Democracy and Conflict prevention)। यह दिवस विश्व में लोकतंत्र की स्थिति समझने एवं उसकी समीक्षा करने के लिए अवसर प्रदान करता है। लोकतंत्र अपनी प्रक्रिया में एक लक्ष्य है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, राष्ट्र की शक्तियों, सामाजिक संगठन और व्यक्ति की भागीदारी और सहयोग से लोकतंत्र के आदर्शो को वास्तवकिता में बदला जा सकता है। लोकतंत्र विकास और सभी मानवाधिकार और बुनियादी स्वतंत्रता का सम्मान करना एक दूसरे पर निर्भर करता है।