करेंट अफेयर्स (19 मार्च - 25 मार्च 2018)

करेंट अफेयर्स (19 मार्च – 25 मार्च 2018)

दिवस

1. वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस – 18 मार्च
विस्तार : – पुनर्चक्रण पर काम को बढ़ावा देने के लिए, रीसाइक्लिंग एसोसिएशन 18 मार्च को पूरे विश्व में पहला वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस मना रही है। 2025 तक, भारत का अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र 7.17 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ US $13.62 बिलियन होने की उम्मीद है। एक खाद्य ग्रेड प्लास्टिक पॉलीईथीलीन टेरेफथैलेट जिसे भोजन और फार्मा पैकेजिंग के लिए उपयोग किया जाता है, की रीसाइक्लिंग दर उच्चतम है।

2. ‘विश्व गौरैया दिवस’ – 20 मार्च
विस्तार : – गौरैयों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 20 मार्च को ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया। इस वर्ष का विषय “आई लव स्पैरोस” था। 2010 में पहली बार विश्व भर में ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया था। यह ‘इको-सीस एक्शन फाउंडेशन’ (फ़्रांस) के सहयोग से भारत की ‘नेचर फोरएवर सोसाइटी’ की एक अंतर्राष्ट्रीय पहल है।

3. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस – 21 मार्च
विस्तार : – 28 नवंबर, 2012 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प द्वारा मार्च के 21वें दिन को वनों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस स्थापित किया गया था। 2018 में वनों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय “फॉरेस्ट एंड सस्टैनबल सिटीस” है। यह दिवस जंगलों और पेड़ों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने के महत्व को दर्शाता है, जो अर्थव्यवस्थाओं, आजीविका और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

4. नस्लीय भेदभाव का उन्मूलन दिवस – 21 मार्च
विस्तार : – ‘नस्लीय भेदभाव का उन्मूलन’ के लिए 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य नस्लीय भेदभाव के सभी रूपों को समाप्त करना है। 2018 की विषय वस्तु “जातीयता से निपटने के संदर्भ में सहिष्णुता, समावेश, एकता और विविधता के लिए सम्मान को बढ़ावा देना” था।

5. बिहार स्थापना दिवस – 22 मार्च
विस्तार : – बिहार, 22 मार्च 2018 को 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस राज्य को 22 मार्च 1912 को संयुक्त बंगाल से विभाजित किया गया था। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पटना में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस साल के जश्न की विषय वस्तु “चंपारन सत्याग्रह की शताब्दी तथा दहेज और बाल विवाह का उन्मूलन” है।

6. विश्व जल दिवस – 22 मार्च
विस्तार : – ताजे पानी के महत्व को दर्शाने के लिए प्रति वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित पहला ‘विश्व जल दिवस’, वर्ष 1993 में मनाया गया था। ‘विश्व जल दिवस’ 2018 का थीम “नेचर फॉर वाटर” है। प्रत्येक वर्ष, विश्व जल दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट जारी की जाती है।

7. शहीदी दिवस – 23 मार्च
विस्तार : – 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की देश-भक्ति को अपराध की संज्ञा देकर फाँसी पर लटका दिया गया। कहा जाता है कि मृत्युदंड के लिए 24 मार्च की सुबह तय की गई थी लेकिन किसी बड़े जनाक्रोश की आशंका से डरी हुई अँग्रेज़ सरकार ने 23 मार्च की रात्रि को ही इन क्रांति-वीरों की जीवनलीला समाप्त कर दी। रात के अँधेरे में ही सतलुज के किनारे इनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। ‘लाहौर षड़यंत्र’ के मुक़दमे में भगतसिंह को फाँसी की सज़ा दी गई थी तथा केवल 24 वर्ष की आयु में ही, 23 मार्च 1931 की रात में उन्होंने हँसते-हँसते, ‘इनक़लाब ज़िदाबाद’ के नारे लगाते हुए फाँसी के फंदे को चूम लिया।

8. विश्व क्षय रोग दिवस – 24 मार्च
विस्तार : – क्षय रोग के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। विश्व क्षय रोग दिवस 2018 की विषयवस्तु “वांटेड : लीडर्स फ़ॉर ए TB फ़्री वर्ल्ड” है। विश्व क्षय रोग दिवस बीमारी पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्रदान करता है और TB को समाप्त करने के लिए प्रगति को तेज करने के लिए राजनीतिक और सामाजिक प्रतिबद्धता लाता है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.