करेंट अफेयर्स (19 मार्च - 25 मार्च 2018)

करेंट अफेयर्स (19 मार्च – 25 मार्च 2018)

पुरस्कार

1. कैनेडियन गणितज्ञ रॉबर्ट लैंगलैंड्स ने जीता एबेल पुरस्कार
विस्तार : – कैनेडियन गणितज्ञ रॉबर्ट लैंगलैंड्स ने ‘प्रतिनिधित्व के सिद्धांत’ को ‘संख्या के सिद्धांत’ से जोड़ने वाले एक प्रोग्राम को विकसित करने के लिए प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार जीता। इस पुरस्कार की स्थापना गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट वैज्ञानिक कार्य को सम्मानित करने के लिए 2002 में नॉर्वेजियन सरकार द्वारा की गई थी। फील्ड्स मेडल के साथ, यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित गणित पुरस्कारों में से एक है।

2. NHAI को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ डिजाइन पविलियन’ पुरस्कार
विस्तार : – NHAI पविलियन को इम्फाल में 16-20 मार्च 2018 तक आयोजित हुई 105वीं ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस-भारत प्रदर्शनी का गौरव’ में ‘सर्वश्रेष्ठ डिजाइन पविलियन’ के रूप में घोषित किया गया। NHAI ने अपनी परियोजनाओं और इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह, सड़क किनारे की सुविधाओं, सड़क सुरक्षा इत्यादि जैसे अन्य पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी स्टाल लगया था। यह पुरस्कार मणिपुर के राज्यपाल डॉ नजमा हेपतुल्ला ने दिया था।

NOTE –

  • NHAI – National Highways Authority of India
  • Founded – 1988
  • Headquarters – New Delhi

3. DRDO ने जीता “मोस्ट इंफ़ॉमेटिव पवेलियन” पुरस्कार
विस्तार : – ‘प्राइड ऑफ इंडिया एक्स्पो’ में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) को “मोस्ट इंफ़ॉमेटिव पवेलियन” पुरस्कार मिला। यह कार्यक्रम मणिपुर के 105वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। DRDO ने अपने 18 प्रयोगशालाओं के 150 से अधिक प्रदर्शन और मॉडलों के साथ-साथ अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन में भाग लिया।

NOTE –

  • DRDO – Defence Research and Development Organisation
  • Formed1958
  • HeadquartersNew Delhi

निधन

1. हिन्दी कवि केदारनाथ सिंह का निधन
विस्तार : – लंबे समय की बीमारी के बाद प्रसिद्ध कवि केदारनाथ सिंह का 20 मार्च को निधन हो गया। एक ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता, केदारनाथ सिंह अपनी सरल लेखन शैली के लिए जाने जाते थे। उनके कुछ बेहतरीन कार्यों में पुरस्कार विजेता कविता संग्रह “आकाश में सरस”, “बाग”, “अभी बिलकुल अभी”, “ज़मीन पक रही है”, “यहां से देखो”, “टॉल्स्टॉय और साइकिल” शामिल हैं।

नियुक्तियां

1. विवो ने आमीर खान को बनाया ब्रांड एम्बेसडर
विस्तार : – चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को भारत के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया है। विवो इंडिया की भावी ब्रांड और उत्पाद संचार पहल के लिए आमिर के साथ करार किया गया। विवो लोकप्रिय खेल प्लेटफॉर्म जैसे कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और प्रो-कबड्डी लीग के साथ भी जुड़ा हुआ है। विवो ने 2014 के अंत में भारत में प्रवेश किया।

2. गोत्सुर्वे होंगे कोरिया के अगले राजदूत
विस्तार : – वर्तमान में विदेश मामलों के मंत्रालय में निदेशक, श्री अतुल एम. गोत्सुर्वे (आईएफएस: 2004) को डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। उम्मीद है कि वह जल्दी ही अपना कार्यभार संभालेंगे। मून जेए-इन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति हैं।

3. राकेश भटनागर BHU-VC नियुक्त
विस्तार : – JNU के प्रोफेसर राकेश भटनागर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है। वह BHU के रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी से प्रभार लेंगे, जो पिछले वर्ष अक्टूबर से शीर्ष पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वह JC बोस नेशनल फेलो हैं और एंथ्रेक्स के खिलाफ रीकोंबिनेंट वैक्सीन के विकास के लिए ICMR पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं। 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.