करेंट अफेयर्स (19 मार्च - 25 मार्च 2018)

करेंट अफेयर्स (19 मार्च – 25 मार्च 2018)

6. रॉबर्ट्सगंज स्टेशन का नाम बदलकर हुआ सोनभद्र
विस्तार : – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन को सोनभद्र नाम देने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। यह एक वर्ष के भीतर राज्य में पुनःनामकरण होने वाला दूसरा रेलवे स्टेशन है, इससे पहले अगस्त 2017 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन रखा गया था। यह स्टेशन भारतीय रेलवे के इलाहाबाद डिवीजन के उत्तर-मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

7. राष्ट्रपति कोविंद ने किया पद्म पुरस्कार 2018 का वितरण
विस्तार : – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में 89 विजेताओं को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किये। इलैयराजा को पद्म विभूषण और महेंद्र सिंह धोनी सहित नौ व्यक्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण देश के क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार हैं।

8. भारत ने सफलतापूर्वक ब्रह्मोस की उड़ान भरी
विस्तार : – भारत ने अपने सुस्पष्टता प्रहार वाले ब्रह्मोस हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो कि दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस ने पोखरण, राजस्थान में पिन-पॉइंट सटीकता के साथ अपने नामित लक्ष्य पर प्रहार किया। यह आकर्षक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना अधिक, मैक 2.8 की गति से उड़ती है।

9. स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2018
विस्तार : – संचार मंत्रालय ने घोषणा की कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2018 – सॉफ्टवेयर संस्करण ग्रांड फिनाले का आयोजन 30-31 मार्च 2018 को पानीपत में किया जाएगा। छात्रों की रचनात्मकता और विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2018’ को 16 अक्टूबर, 2017 को पुणे में शुरू किया गया। ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2018’ ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017’ के बाद भारत की दूसरी पहल है।

10. शहीदों के बच्चों की शिक्षा लिए सरकार देगी निधि
विस्तार : – सरकार अब शहीदों के बच्चों की शिक्षा को पूर्ण रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इससे पहले, इन बच्चों की शिक्षा को आर्थिक सहायता दी जाती थी लेकिन इसकी सीमा केवल 10,000 प्रतिमाह थी। यह सहायता सशस्त्र बलों के अधिकारियों और विकलांगों या कार्रवाई में मारे गए व्यक्तियों के बच्चों पर लागू होती है, ‘अधिकारी से नीची रैंक के व्यक्तियों’ इसमें शामिल नहीं हैं। यह योजना लगभग 3,400 बच्चों को लाभान्वित करेगी।

11. ‘इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी’ का लॉन्च
विस्तार : – 23 मार्च को भारत सरकार द्वारा “3000 शब्दों की पहला इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी” लॉन्च की गई। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा डिक्शनरी विकसित की गई है। इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी का लक्ष्य सुनने में सक्षम और अक्षम लोगों के बीच संचार बाधाओं को दूर करना है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.