करेंट अफेयर्स (24 अक्टूबर – 29 अक्टूबर 2017)

करेंट अफेयर्स (24 अक्टूबर – 29 अक्टूबर 2017)

21. मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में बैनरों पर जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों पर प्रतिबंध लगाया।
विस्तार : – मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु में बैनर और होर्डिंग्स पर जीवित लोगों की तस्वीरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।अदालत ने तमिलनाडु के शीर्ष अधिकारी से साफ पर्यावरण को बनाए रखने के लिए कहा और यह भी सुनिश्चित किया कि दक्षिणी राज्य के सभी वार्डों में इमारतों और आवासीय स्थानों पर “कोई अनावश्यक चित्र” नहीं हो। साथ ही चित्रों द्वारा प्रायोजित करने वाले लोगों की तस्वीरों के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

22. भारतीय मूल के युगल को एड्स अनुसंधान के लिए यूएस पुरस्कार। 
विस्तार : – भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी शोधकर्ताओं को एचआईवी/एड्स के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर सलीम अब्दुल करीम और क्वार्इसा अब्दुल करीम को यूएस के बाल्टिमोर में इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन वायरोलोजी (आईएचवी) से पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार रॉबर्ट गैलो द्वारा आईएचवी की 19वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में प्रदान किया गया, जिन्होंने एचआईवी को एड्स के कारण के रूप में खोजा था।

23. विराट कोहली ने फोर्ब्स की सूची में लियोनेल मेस्सी को 1 मिलियन डॉलर से पछाड़ा।
विस्तार : – फोर्ब्स द्वारा जारी सूची के मुताबिक, जब ब्रांड के मूल्य की बात आती है तो विराट कोहली बार्सिलोना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी से आगे हैं। भारतीय क्रिकेट के कप्तान का 14.5 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू है, जो फोर्ब्स द्वारा प्रदर्शित शीर्ष 10 की सूची में उन्हें 7वें स्थान पर मस्सी से आगे रखता है। फोर्ब्‍स की दुनिया के नामचीन प्‍लेयर्स की यह सूची उनकी कमाई (वेतन, बोनस और एंडोर्समेंट की राशि) के आधार पर तैयार की गई है। टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर $ 37.2 मिलियन के ब्रांड वैल्यू के साथ सूची में शीर्ष पर हैं।

फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में खिलाड़ि‍यों और उनकी सालाना कमाई इस प्रकार है :- 

  1. रोजर फेडरर (37.2 मिलियन डॉलर)
  2. लेब्रोन जेम्‍स (33.4 मिलियन डॉलर)
  3. उसेन बोल्‍ट ( 27 मिलियन डॉलर)
  4. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ( 21.5मिलियन डॉलर)
  5. फिल मिकेलसन (19.6 मिलियन डॉलर)
  6. टाइगर वुड्स (16 मिलियन डॉलर)
  7. विराट कोहली (14.5 मिलियन डॉलर)
  8. रॉकी मैकलेरॉय (13.6 मिलियन डॉलर)
  9. लियोनेल मेसी (13.5 मिलियन डॉलर)
  10.  स्‍टीफन करी (13.4 मिलियन डॉलर)

24. विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस : 27 अक्टूबर।
विस्तार : – विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस विश्व स्तर पर 27 अक्टूबर को मनाया जाता है। डब्लूडीएएच का इस वर्ष का विषय “डिस्कवर, रेमेम्बेर एंड शेयर” है। यूनेस्को महासभा ने वर्ष 2005 में श्रव्य-दृश्य विरासत की रक्षा के लिए, दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के महत्व को राष्ट्रीय पहचान के एक अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार करने एवं उन्हें बचाने के लिए तत्काल आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित हेतु 27 अक्तूबर को विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस के रूप में मनाने की मंजूरी दी।

25. 2018 में दौरा करने के लिए चिली सर्वश्रेष्ठ देश।
विस्तार : – ट्रेवल गाइड कंपनी लोनली प्लैनेट ने सर्वश्रेष्ठ दौरे 2018 की सूची में 2018 में दौरे के रूप में चिली को पहले स्थान पर रखा है।गाइड ने शीर्ष 10 देशों की अपनी वार्षिक सूची के 13वें संस्करण को प्रकाशित किया है जो प्रत्येक यात्री के पास होनी चाहिए। चिली सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाला दक्षिण अमेरिकी का इकलौता देश है।

सूची में शीर्ष 5 देश हैं :-

  1. चिली
  2. दक्षिण कोरिया
  3. पुर्तगाल
  4. जिबूती
  5. न्यूजीलैंड