करेंट अफेयर्स (03 जून – 11 जून 2017)

11. रोहन बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले चौथे भारतीय बने।

विस्तार: फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स का फाइनल जीतने के साथ ही रोहन बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। बोपन्ना और उनकी कनाडाई जोड़ीदार गैब्रिएला डाब्रोवस्की ने गुरुवार को फाइनल में एना-लीना ग्रोनफेल्ड और रॉबर्ट फराह को 2-6, 6-2, 12-10 से हराया। इससे पहले महेश भूपति, लिएंडर पेस और सानिया मिर्ज़ा ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।

12. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) 9 जून 2017 को शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation – SCO) संगठन के औपचारिक तथा पूर्ण सदस्य बन गए।

विस्तार: भारत और पाकिस्तान दोनों को शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation – SCO) की पूर्ण कालिक सदस्यता 9 जून 2017 को प्रदान कर दी गई। इस प्रकार 2 वर्ष पूर्व सदस्यता प्रदान करने की प्रशासनिक प्रक्रिया भी समाप्त हो गई। दोनों देशों को संगठन की सदस्यता मिलने की घोषणा कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव (Nursultan Nazarbayev) ने की। उल्लेखनीय है कि संगठन के 17वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कजाकिस्तान की राजधानी आस्ताना (Astana) में 8 और 9 जून 2017 को हुआ। भारत और पाकिस्तान दोनों को शंघाई सहयोग संगठन में पर्यवेक्षक (observer) देशों की भूमिका 2005 से हासिल थी जबकि पूर्ण कालिक सदस्यता मिलने की प्रशासनिक प्रक्रिया वर्ष 2015 में शुरू हो गई थी। उल्लेखनीय है कि शंघाई सहयोग संगठन यूरोप एवं एशिया का एक राजनीतिक, आर्थिक तथा सुरक्षा सहयोग संगठन है। इसकी स्थापना की घोषणा 15 जून 2001 को चीन के शंघाई (Shanghai) में चीन (China), कज़ाजिस्तान (Kazakhstan), खिर्गिस्तान (Kyrgyzstan), रूस (Russia), ताजिकिस्तान (Tajikistan) और उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) के राष्ट्राध्यक्षों ने की थी। अब भारत और पाकिस्तान के औपचारिक सदस्य बन जाने के बाद इसकी कुल सदस्यता 6 से बढ़कर 8 हो गई है।

 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.