भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर व उनका कार्यकाल

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर व उनका कार्यकाल

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे व्यक्तियों की सूचि व उनका कार्यकाल निचे दिया गया है। भारत देश के केंद्रीय बैंक ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ के सबसे वरिष्ठ पद को ‘गवर्नर’ कहा जाता है। जोकि उस बैंक का सबसे वरिष्ठ और सर्वोच्च पदाधिकारी होता है। भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी। इसके पहले गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ थे, जिनका कार्यकाल 2 वर्ष 90 दिन था।



तब से वर्तमान तक भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) को कुल 24 गवर्नर मिल चुके हैं। आर.बी.आई. के वर्तमान गवर्नर डॉ. उर्जित रविंद्र पटेल हैं।

गवर्नर का पद सँभालने वाले लोगों की सूची

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) के गवर्नर पद पर आसीन होने वालों के पूर्ण नाम की सूचि व उनका कार्यकाल –

 क्र.सं.नाम कार्यकाल
1ओसबोर्न स्मिथ1 अप्रैल 193530 जून 1937
2जेम्स ब्रैड टेलर, ICS1 जुलाई 193717 फरवरी 1943
3चिंतामण द्वारकानाथ देशमुख, ICS11 अगस्त 194330 जून 1949
4बेनेगल राम राऊ, ICS1 जुलाई 194914 जनवरी 1957
5के. जी. अम्बेगाओंकर, ICS14 जनवरी 195728 फरवरी 1957
6एच. वी. आर. आयंगर, (हरवू वेंकट नरसिम्हा वरदराज आयंगर) ICS1 मार्च 195728 फरवरी 1962
7पी. सी. भट्टाचार्य (परेश चंद्र भट्टाचार्य)1 मार्च 196230 जून 1967
8एल.के. झा (लक्ष्मी कांत झा)1 जुलाई 19673 मई 1970
9बी. एन. आदरकार(भास्कर नामदेव आदरकार)4 मई 197015 जून 1970
10एस. जगन्नाथन (सरुक्कई जगन्नाथन)16 जून 197019 मई 1975
11एन. सी. सेन. गुप्ता19 मई 197519 अगस्त 1975
12के.आर. पुरी20 अगस्त 19752 मई 1977
13एम. नरसिम्हम (मैदावोलु नरसिम्हम)2 मई 197730 नवम्बर 1977
14आई. जी. पटेल (इन्द्र प्रसाद गोर्धनभाई पटेल)1 दिसम्बर 197715 सितंबर 1982
15मनमोहन सिंह16 सितंबर 198214 जनवरी 1985
16अमिताव घोष15 जनवरी 19854 फरवरी 1985
17आर. एन. मल्होत्रा (राम नारायण मल्होत्रा), IAS4 फरवरी 198522 दिसम्बर 1990
18एस. वेंकटरमनन, IAS22 दिसम्बर 199021 दिसम्बर 1992
19सी. रंगराजन (चक्रवर्ती रंगराजन)22 दिसम्बर 199221 नवम्बर 1997
20बिमल जालान22 नवम्बर 19976 सितंबर 2003
21वाई. वी. रेड्डी (यगा वेणुगोपाल रेड्डी), IAS6 सितंबर 20035 सितंबर 2008
22डी. सुब्बाराव (डुवुरी सुब्बाराव), IAS5 सितंबर 20084 सितंबर 2013
23रघुराम राजन4 सितंबर 20134 सितंबर 2016
24उर्जित पटेल (उर्जित रविंद्र पटेल)4 सितंबर 2016अभी तक कार्यरत

ICS – Indian Civil Service, IAS – Indian Administrative Service

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत के केंद्रीय व सर्वोच्च बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक से जुड़े प्रश्न पूछे जातें हैं जिनमें प्रथम गवर्नर और तत्कालीन गवर्नर जैसे प्रश्न प्रायः ही पूछे जाते हैं। इन्हीं प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए हमने यह सूचि आपको उपलब्ध कराई है जोकि आपको आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक रहेगी।

अन्य आवश्यक आर्टिकल भी पढ़ें

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें