करेंट अफेयर्स (19 फरवरी – 25 फरवरी 2018)

नियुक्तियां

1. सरकार ने बैंकों में दो नए ED नियुक्त किए
विस्तार – देबाशीश मुखर्जी और मुरली रामास्वामी को क्रमशः केनरा बैंक और विजया बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया। मुखर्जी, वर्तमान में यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक हैं और रामास्वामी, विजया बैंक के GM हैं। मुखर्जी की नियुक्ति शुरू में 3 वर्षों के लिए हुई थी, लेकिन उनके प्रदर्शन की समीक्षा के बाद उनके कार्यकाल को अतिरिक्त 2 वर्षों तक के लिए बढ़ा दिया गया, जबकि रामास्वामी का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2020 तक का होगा। 

रिपोर्ट

1. पाकिस्तान पैदा होने के लिए सबसे खतरनाक जगह
विस्तार – UNICEF की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पैदा होने के लिए सबसे खतरनाक देश है जिसमें जन्मे 22 बच्चों में से 1 की मृत्यु एक महीने की उम्र से पहले हो जाती है। भारत की नवजात मृत्यु दर 25.4 है, जिससे यह नवजात शिशुओं के लिए जोखिम के मामले में 52 “निम्न-मध्यम-आय वाले देशों” में 12वें स्थान पर है। जन्म के लिए सबसे सुरक्षित राष्ट्र जापान है, जहां 1000 बच्चों में से 1 से कम की मृत्यु एक महीने की उम्र से पहले होती है।

NOTE –

  • पाकिस्तान की राजधानी – इस्लामाबाद

2. भारत ‘कथित भ्रष्टाचार’ सूची में 81वे स्थान पर
विस्तार – ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी एक सूची में भारत को ‘भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक’ पर 180 देशों में से 81वे स्थान पर रखा गया है। भारत की रैंकिंग चीन और भूटान से भी बदतर है, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश से बेहतर है। भारत का स्कोर 40 है। न्यूजीलैंड और डेनमार्क सबसे ऊपर हैं, जबकि सीरिया, दक्षिण सूडान और सोमालिया क्रमशः 14, 12 और 9 के स्कोर के साथ सबसे नीचे हैं।

3. भारतीय अरबपतियों की संपत्ति GDP के 15% के बराबर
विस्तार – चैरिटी ग्रुप ऑक्सफाम की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति देश के सकल घरेलू उत्पाद की 15% है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार की लगातार “एकतरफा” नीतियों के कारण सबसे असमान देशों में शामिल है। इसमें कहा गया है कि भारत में धनी लोगों ने देश में सुहृद पूंजीवाद और विरासत के माध्यम से निर्मित धन का एक विशाल हिस्सा अर्जित किया है।

4. जनवरी 2018 पांचवीं सबसे गर्म जनवरी थी
विस्तार – NASA द्वारा वैश्विक तापमान के मासिक विश्लेषण के अनुसार, आधुनिक रिकॉर्ड रखने के 138 वर्षों में जनवरी 2018 पांचवीं सबसे गर्म जनवरी थी। केवल 2016 (+1.16°C), 2017 (+0.97°C), 2007 (+0.95°C), और 2015 (+0.81°C) की जनवरी इससे अधिक गर्म थीं। NASA ने कहा कि पिछला महीना 1951 से 1980 की अवधि की औसत जनवरी की तुलना में 0.78 डिग्री सेल्सियस गर्म था।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.