करेंट अफेयर्स (19 फरवरी – 25 फरवरी 2018)

निधन

1. गुंडु हनुमंत राव का निधन
विस्तार – प्रसिद्ध तेलुगू सिनेमा हास्य अभिनेता गुंडु हनुमंत राव का हैदराबाद में निधन हो गया। वह दिल और गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। वह वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे, जिसके बाद राज्य सरकार और अभिनेता चिरंजीवी उनके इलाज के खर्चों में मदद करने के लिए आगे आए। उन्होंने लगभग 400 फिल्मों में अभिनय किया और तीन नंदी राज्य पुरस्कार प्राप्त किए।

2. हृदयविज्ञानी बी.के. गोयल का निधन
विस्तार – हृदयविज्ञानी और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त डॉ. बी.के. गोयल का हृदय की गति रुकने के कारण निधन हो गया। अपनी सार्वजनिक सेवा और अग्रणी काम करने के लिए, उन्हें 1980 में बॉम्बे के हाकिम के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 1984 में पद्मश्री, 1989 में पद्मभूषण और 2005 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। वह कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

3. वरिष्ठ अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन
विस्तार – दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी, जिनका चार दशकों की अवधि का शानदार करियर रहा, का दुबई में निधन हो गया। वह 55 वर्ष की थीं। श्रीदेवी ने 1978 में सोलहवाँ सावन के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी। उन्हें मिस्टर इंडिया, नगीना, चालबाज़, चांदनी जैसी कई प्रतिष्ठित फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए जाना जाता था।2013 में, भारत सरकार ने श्रीदेवी को पद्म श्री से सम्मानित किया था।

दिवस

1. विश्व सामाजिक न्याय दिवस – 20 फरवरी
विस्तार – गरीबी, बेरोजगारी, लिंग समानता जैसे मुद्दों से निपटने और सभी के लिए समान समाज बनाने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी को मनाया जाता है। विश्व न्याय दिवस 2018 की विषयवस्तु “वर्कर्स ऑन द मूव : द क्वेस्ट फॉर सोशल जस्टिस” है। इस वर्ष यह विषय प्रवासी श्रमिकों की बाधाओं पर केंद्रित है जो अच्छे काम के अवसरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

2. अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस – 21 फरवरी
विस्तार – अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरुकता फ़ैलाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी को आयोजित विश्वव्यापी वार्षिक दिवस है। इस वर्ष का विषय ‘निरंतर विकास के लिए भाषाई विविधता और बहुभाषावाद’ है। दुनिया में 7,000 से अधिक भाषाएं हैं; अकेले भारत में लगभग 22 आधिकारिक मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.