Current Affairs

करेंट अफेयर्स (30 अक्टूबर – 05 नवंबर 2017)

11. पहली बार भारत इजरायल का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘ब्लू फ्लैग’ ।
विस्तार :- भारतीय वायु सेना पहली बार इजरायल के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास आरम्भ करेगी। इसके लिए दोनों देशों की सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। भारतीय वायु सेना ने इजरायल में होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग लेने हेतु C-130J सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट सहित 45 सदस्यीय दस्ता 31 अक्टूबर 2017 को रवाना कर दिया। इजरायल भेजे गए भारतीय दस्ते में गरुड़ कमांडो भी शामिल हैं। भारतीय दस्ता यहां 2 से 16 नवंबर तक होने वाले बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ‘ब्लू फ्लैग-17’ में भाग लेगा। यह युद्ध अभ्यास 02 नवम्बर 2017 से आरंभ होगा और 16 नवंबर 2017 तक यह युद्ध अभ्यास चलेगा।

12. भारत – रूस का संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘इन्‍द्र-2017’ सफलतापूर्वक संपन्न।
विस्तार :- भारत – रूस के बीच तीनों सेनाओं का संयुक्‍त अभ्‍यास ‘इन्‍द्र 2017’ का सफलतापूर्वक संचालन 19 से 29 अक्‍टूबर 2017 तक रूस के ब्‍लादिबोस्‍तक में किया गया। इस अभ्‍यास हेतु इन्‍द्र का नाम इंडिया के आईएनडी और रसिया के आरए से लिया गया। अब तक इन्‍द्र अभ्‍यास के दौरान तीनो सेनाओं – थल, वायु व नौसेना – के अभ्‍यास अलग – अलग होते थे। वर्ष 2003 से लेकर अब तक रूसी डिफेंस फोर्स के साथ 17 ऐसे अभ्‍यास किए जा चुके हैं। यह एक एतिहासिक अवसर था जब विश्‍व के दो महान सशस्‍त्र सेनाओं ने हाथ मिलाया और संयुक्‍त अभ्‍यास किया। इन्‍द्र 2017 के तहत पहली बार भारत और रूस के तीनों सेनाओं का संयुक्‍त अभ्‍यास किया गया। रूस ने भी पहली बार अपनी जमीन पर तीनों सेनाओं के संयुक्‍त अभ्‍यास का संचालन किया।

13. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत 108वें स्थान पर।
विस्तार :- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2017 के मुताबिक दुनिया में महिलाओं और पुरूषों के बीच लैंगिक असमानता बढ़ी है। 144 देशों को शामिल करने वाले इस सूचकांक में भारत 21 पायदान फिसलकर 108वें स्थान पर आ गया है। अर्थव्यवस्था में महिलाओं की कम भागीदारी और मामूली वेतन के चलते भारत रैंकिंग में चीन और बांग्लादेश से भी पिछड़ गया है। डब्ल्यूईएफ ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2017 के अनुसार भारत ने महिला और पुरुषों के मामले में 67 फीसदी अंतर पाटने में सफलता हासिल की है। इस इंडेक्स में बांग्लादेश 47वें और चीन 100वें स्थान पर हैं।

शीर्ष 10 में :

  1. आइसलैंड
  2. नॉर्वे
  3. फिनलैंड
  4. रवांडा
  5. स्वीडन
  6. निकारागुआ
  7. स्लोवेनिया
  8. आयरलैंड
  9. न्यूजीलैंड
  10. फिलीपींस

source: – http://reports.weforum.org/global-gender-gap-report-2017/dataexplorer/ 

14. हीना सिद्धू ने राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विस्तार :- भारतीय दिग्गज महिला निशानेबाज हिना सिंधु ने राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ऑस्ट्रेशलिया के ब्रिसबेन में 31 अक्टूबर 2017 को शुरू हुई राष्ट्ररमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में हीना सिद्धू ने यह करनामा दिखाया। यह उनका लगातार दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। हिना सिद्धू ने फाइनल में 240.8 अंक का स्कोर बनाकर ऑस्ट्रेलिया की एलेना गलायबॉविच को मात दी। एलेना गलायबॉविच ने रजत पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया की क्रिस्टी गिलमैन ने 213.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

15. डब्ल्यूएचओ के रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2016 में टीबी से होने वाली मौतों के मामले में पहले स्थान पर।
विस्तार :- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में विश्व भर में ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के 1.04 करोड़ नए मामले सामने आए, जिसमें 64 फीसदी के साथ सात देशों में भारत पहले नंबर पर है। भारत में इसकी वजह से वर्ष 2016 में 4.23 लाख मौतें हुई हैं। हालांकि वर्ष 2015 के मुकाबले इसमें 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 30 अक्टूबर 2017 को टीबी रिपोर्ट जारी की है। विश्व भर में सबसे ज्यादा टीबी के मामले भारत में है। वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा टीबी के मामले भारत में सामने आए इसके बाद इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस और पाकिस्तान हैं।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.