Combined Defence Services (CDS) भर्ती का सामान्य ज्ञान (General knowledge) का हल पेपर (solved paper) यहाँ दिया गया है। CDS की यह परीक्षा 14 फरवरी 2016 को UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित की गयी थी। UPSC द्वारा CDS का एग्जाम वर्ष में 2 बार आयोजित की जाती है। यह वर्ष 2016 के पहले प्रश्नपत्र का GK – सामान्य ज्ञान (हिंदी भाषा में) वाला भाग है जिसमें 120 प्रश्न पूछें जाते हैं। सीडीएस (CDS) परीक्षा में तीन पेपर होते हैं – अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्राथमिक गणित।
इस परीक्षा का अंग्रेजी भाषा का प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है — English
[ This exam paper also available in English language. ]
CDS General Knowledge पेपर – 14 फरवरी 2016
1. हृद्वाहिका रोग और अतिरक्तदाब के खतरों का सामना कर रहे व्यक्तियों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक ‘अच्छा कोलेस्टेरॉल’ माना जाता है ?
A. उच्च-घनत्व लिपोप्रोटीन (HDL)
B. निम्न-घनत्व लिपोप्रोटीन (LDL)
C. ट्राइग्लिसरॉइड
D. वसीय-अम्ल
Show Answer
Hide Answer
2. विटामिन और रोग के निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
1. विटामिन A : रिकेट्स
2. विटामिन B1 : बेरी-बेरी
3. विटामिन C : स्कर्वी
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :
A. केवल 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
3. किसी पिण्ड के संवेग परिवर्तन की दर किसके बराबर होती है ?
A. परिणामी ऊर्जा
B. परिणामी शक्ति
C. परिणामी बल
D. परिणामी आवेग
Show Answer
Hide Answer
4. किसी गर्म आतप दिवस के पश्चात् लोग छतों पर जल छिड़कते हैं, क्योंकि :
A. जल छत के आस-पास की वायु की ऊष्मा को तुरंत अवशोषित करने में सहायक है |
B. जल की विशिष्ट ऊष्मा-धारिता निम्नतर होती है |
C. जल आसानी से उपलब्ध है |
D. जल की वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा अधिक होती है |
Show Answer
Hide Answer
5. नीचे दिये गये भारत के मानचित्र पर विचार कीजिये :
ऊपर दिये गये मानचित्र में अंकित क्षेत्र निम्नलिखित में से किस एक नकदी फसल के उत्पादन के लिए जाने जाते हैं ?
A. कपास
B. मूँगफली
C. गन्ना
D. तंबाकू
Show Answer
Hide Answer
6. हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला किसका भाग है ?
A. शिवालिक
B. पार हिमालय
C. केन्द्रवर्ती हिमालय
D. निम्न हिमालय
Show Answer
Hide Answer
7. भारत की लैटेराइट मृदाओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लैटेराइट मृदाएं सामान्यत: लाल रंग की होती हैं
2. लैटेराइट मृदाओं में नाइट्रोजन और पोटाश की प्रचुरता होती है
3. लैटेराइट मृदाएं राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुविकसित हैं
4. इस मृदा में टैपियोका और काजू की उपज अच्छी होती हैं
ऊपर दिये गये कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. 2, 3 और 4
C. केवल 1 और 4
D. 1, 2 और 4
Show Answer
Hide Answer
8. भूमध्यसागरीय और मानसून जलवायु के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
1. भूमध्यसागरीय जलवायु में वर्षण शीतकाल में होता है, जबकि मानसून जलवायु में यह अधिकतर ग्रीष्मकाल में होता है
2. भूमध्यसागरीय जलवायु में, मानसून जलवायु की अपेक्षा, तापमान का वार्षिक परिसर अधिक होता है
3. दोनों ही जलवायुओं में वर्षा ऋतु और शुष्क ऋतु होती है
नीचे दिये गये कूट प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
9. प्रेशर कुकरों का हैंडल प्लास्टिक का बना होता है, क्योंकि इसको ऊष्मा का कुचालक बनाया जाना चाहिए | इसमें कौनसा प्लास्टिक प्रयुक्त होता है, जो कि प्रथम मानव-निर्मित प्लास्टिक है ?
A. पॉलिथीन
B. टैरीलीन
C. नायलॉन
D. बेकेलाइट
Show Answer
Hide Answer
10. मेथिल आइसोसायनेट गैस, जिसके कारण दिसंबर 1984 में भोपाल में आपदा हुई थी, यूनियन कार्बाइड फैक्टरी में किसके उत्पादन के लिए प्रयुक्त होती थी ?
A. रंजक (डाई)
B. अपमार्जक (डिटर्जेंट)
C. विस्फोटक
D. पीड़कनाशी
Show Answer
Hide Answer
11. पादपों और प्राणियों में प्रवर्धन के लिए जननद्रव्य (जर्मप्लाज़्म) की आवश्यकता होती है | जननद्रव्य क्या होता है ?
1. आनुवंशिक संसाधन
2. प्रजनन के लिए बीज या तंतु
3. अंड और शुक्राणु आधान
4. किसी जनन कोशिका का निर्धारण जोन
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. 1, 2 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 2 और 4
Show Answer
Hide Answer
12. डेंगू विषाणु किसके द्वारा रोगी के रक्त में पट्टिकाणु गणना को कम करने के लिए जाना जाता है ?
1. अस्थि मज्जा में पट्टिकाणुओं के उत्पादन की प्रक्रिया में व्यतिकरण कर
2. एन्डोथीलियल कोशिकाओं में संक्रमण कर
3. पट्टिकाणुओं के साथ बंधकर
4. आंत्र में पट्टिकाणुओं का संचय कर
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. 3 और 4
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
13. यांत्रिक ऊर्जा की SI इकाई क्या है ?
A. जूल
B. वाट
C. न्यूटन-सेकण्ड
D. जूल-सेकण्ड
Show Answer
Hide Answer
14. दो निकाय तापीय साम्य में कहे जाते हैं, यदि और केवल यदि :
A. उनके विभिन्न तापमानों पर होने पर भी उनके बीच ऊष्मा प्रवाह हो सकता हो
B. उनके विभिन्न तापमानों पर होने पर भी उनके बीच ऊष्मा प्रवाह नहीं हो सकता हो
C. उनके बीच कोई ऊष्मा प्रवाह न हो
D. उनके तापमान थोड़े भिन्न हों
Show Answer
Hide Answer
15. ‘जर्मन सिल्वर’ का उपयोग सजावटी वस्तुओं, मुद्रा धातु, आभूषणों आदि के बनाने में होता है | इसको यह नाम देने का कारण क्या है ?
A. यह ताम्र की मिश्र धातु है और इसमें चाँदी एक घटक के रूप में होती है
B. चाँदी का उपयोग सर्वप्रथम जर्मनों ने किया
C. यह देखने में चाँदी जैसी होती है
D. यह चाँदी की मिश्रधातु है
Show Answer
Hide Answer
16. पादपों में स्टिगमैस्टेरॉल, अर्गोस्टेरॉल, साइटोस्टेरॉल आदि जैसे विभिन्न स्टेरॉल होते है, जो कॉलेस्टेरॉल से अति निकट सादृश्य रखते हैं | ये पादप स्टेरॉल क्या कहलाते हैं ?
A. फाइटोस्टेरॉल
B. कैल्सिफेरॉल
C. आर्गोकैल्सिफेरॉल
D. ल्यूमिस्टेरॉल
Show Answer
Hide Answer
17. ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस एक देश के साथ भारत ने समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं ?
A. पाकिस्तान
B. चीन
C. बांग्लादेश
D. नेपाल
Show Answer
Hide Answer
18. भारत में निम्नलिखित रेलवे क्षेत्रों (ज़ोन) में से किस एक का मुख्यालय, माध्य समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई पर स्थित है ?
A. पूर्व-मध्य रेलवे
B. दक्षिण-पूर्व रेलवे
C. दक्षिण-पश्चिम रेलवे
D. पश्चिम-मध्य रेलवे
Show Answer
Hide Answer
19. स्टैलैक्टाइट और स्टैलैग्माइट किसके अभिलक्षण है ?
A. हिमनदीय स्थलाकृति
B. ज्वालामुखीय स्थलाकृति
C. कार्स्ट स्थलाकृति
D. नदीय स्थलाकृति
Show Answer
Hide Answer
20. निम्नलिखित में से कौनसा एक, दिए गए ग्रहों का, उनके आमाप (व्यास) के बढ़ते हुए क्रम में, सही अनुक्रम है ?
A. मंगल – शुक्र – पृथ्वी – बुध – यूरेनस
B. बुध – मंगल – शुक्र – पृथ्वी – यूरेनस
C. बुध – मंगल – शुक्र – यूरेनस – पृथ्वी
D. शुक्र – बुध – मंगल – पृथ्वी – यूरेनस
Show Answer
Hide Answer