CTET exam paper 8 December 2019 – Paper 2 (Answer Key) – Math and science

76. मंजुला समतल दर्पण में अपने प्रतिबिम्ब का प्रेक्षण कर रही है। उसकी दर्पण से दूरी 5 m है । वह दर्पण की ओर 1 m चलती है । अब उसकी और दर्पण में बने उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी है
(1) 10 m
(2) Im
(3) 4m
(4) 8 m

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

77. कोई लोलक 3 सेकण्ड में 30 दोलन करता है । नीचे दिए गए कथनों में से सही कथन को चुनिए :

(1) इसका आवर्तकाल 0.3 s तथा आवृत्ति 0.3 Hz है।
(2) इसका आवर्तकाल 10 s तथा आवृत्ति 3 Hz है।
(3) इसका आवर्तकाल 0.1 s तथा आवृत्ति 10 Hz है।
(4) इसका आवर्तकाल 10 s तथा आवृत्ति 0.3 Hz है।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

78. गलत कथन पहचानिए :
(1) किसी तरल में गति करते किसी पिण्ड पर घर्षण बल उसकी आकृति पर निर्भर करता है।
(2) बाल बेयरिंग का उपयोग मशीन के भागों के बीच के घर्षण में वृद्धि करने के लिए किया जाता है।
(3) पृथ्वी पर सम्पर्क में रखे दो पृष्ठों के बीच घर्षण कभी भी समाप्त नहीं किया जा सकता है।
(4) लोटनिक घर्षण सपी घर्षण से कम होता है।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

79. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?
A. आयरन जिंक सल्फेट विलयन से जिंक को विस्थापित कर सकता है।
B. जिंक कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित कर सकता है।
C. कॉपर आयरन सल्फेट विलयन से आयरन को विस्थापित कर सकता है।
(1) B और C
(2) केवल A
(3) केवल B
(4) A और B

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

80. निम्नलिखित में से सही कथन पहचानिए :
(1) प्रयोगशाला-थर्मामीटर का परिसर डॉक्टरी थर्मामीटर से अधिक होता है।
(2) डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग उबलते द्रवों का ताप मापने के लिए किया जा सकता है।
(3) कमरे का ताप मापने के थर्मामीटर का परिसर 30 °C – 100 °C होता है ।
(4) प्रयोगशाला-थर्मामीटर का परिसर 35 °C – 42 °C होता है।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

81. गलत कथन पहचानिए :

(1) CNG का कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) डीज़ल के कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) से अधिक है।
(2) केरोसिन का कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) कोयले के कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) से अधिक है।
(3) कोयले का कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) लकड़ी के कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) से अधिक है।
(4) बायोगैस का कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) LPG के कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) से अधिक है।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

82. कोई बस अपनी यात्रा के पहले 12 मिनट 50 km/h की चाल से और अगले 18 मिनट 40 km/h की चाल से चलती है। इस समय की अवधि में बस कुल कितनी दूरी तय करती है ?
(1) 28 km
(2) 20 km
(3) 22 km
(4) 24 km

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

83. निम्नलिखित में से गलत कथन पहचानिए :
(1) सभी आवर्ती गतियाँ वर्तुल (वृत्ताकार) गतियाँ होती हैं।
(2) पृथ्वी की अपने अक्ष पर गति आवर्ती गति है।
(3) प्रकाश की गति सरल रेखीय गति है।
(4) सितार के कर्षित तार की गति दोलन गति है।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

84. समतल दर्पणों में बनने वाले प्रतिबिम्बों के संबंध में नीचे दिए गए कौन से कथन सत्य हैं ?
A. प्रतिबिम्ब सीधा बनता है।
B. प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है।
C. प्रतिबिम्ब पार्श्व परिवर्तित होता है।
प्रतिबिम्ब का साइज़ बिम्ब के साइज़ के बराबर होता है।
(1) A, B, D
(2) A, B, C
(3) A, C, D
(4) B, C, D

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

85. निम्नलिखित में से क्या विज्ञान की प्रकृति के संदर्भ में सही नहीं है ?
(1) विज्ञान तथ्यों के समुच्चय के समतुल्य है ।
(2) विज्ञान सीखने का अंतःविषयक क्षेत्र है।
(3) विज्ञान हमेशा अस्थायी है।
(4) विज्ञान संदेहवाद को बढ़ावा देता है ।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

86. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 के अनुसार ‘अच्छी विज्ञान शिक्षा’ होनी चाहिए –
(1) कक्षा-कक्ष संस्कृति के प्रति निष्ठ
(2) विज्ञान शिक्षक के प्रति निष्ठ
(3) बच्चे के प्रति निष्ठ
(4) विद्यालय के वातावरण के प्रति निष्ठ

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

87. एक अच्छी विज्ञान शिक्षा पाठ्यचर्या की निम्नलिखित में से कौन सी वैधता की संतुष्टि क्रियाकलाप और प्रयोग द्वारा होती है?
(1) प्रक्रियात्मक
(2) संज्ञानात्मक
(3) ऐतिहासिक
(4) पर्यावरण संबंधी

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

88. अनु कक्षा VIII के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए लेकर जाती है । इस क्रियाकलाप के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे अधिक उपयुक्त उद्देश्य हो सकता है?
A. यह बच्चों के मध्य अंतःक्रिया को प्रेरित करता है।
B. यह ठोस अनुभवों के द्वारा प्रक्रिया कौशलों को बढ़ावा देता है।
C. यह बच्चों के अवलोकन कौशलों को बढ़ाता है।
D. यह शिक्षक और कक्षा की एक लय को तोड़ता है।
(1) केवल A और C
(2) A, B और C
(3) केवल B और C
(4) A,C और D

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

89. निम्नलिखित में से क्या उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए ?
(1) अवधारणाओं की पाठ्य-पुस्तकीय परिभाषाओं पर बल देना।
(2) बच्चों की प्राकृतिक जिज्ञासा का पोषण करना।
(3) जीवन के प्रति झुकाव और सहभागिता के मूल्यों का विकास करना ।
(4) वैज्ञानिक स्वभाव का विकास करना ।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

90. निम्नलिखित में से क्या बच्चों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा दे सकता है?
(1) शिक्षक के द्वारा प्रयोग का प्रदर्शन
(2) बच्चों से कक्षा में विज्ञान की पाठ्यपुस्तक को पढ़ने के लिए कहना।
(3) बच्चों को पाठ्यपुस्तक के अंत में दिए गए अधिगम विस्तार को पढ़ने के लिए कहना ।
(4) बच्चों को समूह में आपस में चर्चा और इसके उपरांत बड़े समूह में साझा करने को कहना।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

CTET exam paper 8 December 2019 – Paper 2 (Answer Key) – Hindi

CTET exam paper 8 December 2019 – Paper 2 (Answer Key) – Child Development & Pedagogy

CTET exam paper 8 December 2019 – Paper 1 (Answer Key) – ENGLISH 2

CTET exam paper 8 December 2019 – Paper 1 (Answer Key) – Hindi

CTET exam paper 8 December 2019 – Paper 1 (Answer Key) – Environmental Studies

CTET exam paper 8 December 2019 – Paper 1 (Answer Key) – Mathematics

CTET exam paper 8 December 2019 – Paper 1 (Answer Key) – Child Development & Pedagogy

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.