करेंट अफेयर्स (22 अप्रैल – 29 अप्रैल 2017)

16. निर्देशक विश्वनाथ को मिला वर्ष 2016 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड।
विस्तार :- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को फिल्म निर्देशक और अभिनेता के. विश्वनाथ को वर्ष 2016 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की। पांच बार नैशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके विश्वनाथ ‘सरगम’, ‘कामचोर’ और ‘संजोग’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस अवॉर्ड में स्वर्ण कमल, ₹10 लाख और एक शॉल प्रदान की जाती है।

17. 25 अप्रैल के दिन दूरदर्शन ने रंगीन प्रसारण के लिए शुरू किया था परीक्षण।
विस्तार :- 25 अप्रैल, 1982 को भारत में दूरदर्शन ने पहली बार रंगीन प्रसारण के लिए परीक्षण शुरू किया था। दूरदर्शन की स्थापना 15 सितंबर, 1959 को हुई थी और इस पर प्रसारित पहला कार्यक्रम ‘कृषि दर्शन’ था। 80-90 के दशक में दूरदर्शन पर ‘हम लोग’, ‘बुनियाद’, ‘ये जो है ज़िंदगी’, ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘शक्तिमान’, ‘रंगोली’ और ‘चित्रहार’ समेत कई कार्यक्रम प्रमुख थे।

18. त्रिपुरा में खुला पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा आईटी हब।
विस्तार :- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने मंगलवार को राजधानी अगरतला में पूर्वोत्तर के सबसे बड़े आईटी हब का उद्घाटन कर दिया। रोज़गार, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए बने पूर्वोत्तर के छठे आईटी हब के निर्माण में ₹50 करोड़ खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने कहा कि इससे सॉफ्टवेयर कंपनियां यहां व्यापार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

19. 26 अप्रैल के दिन 1975 में भारत का 22वां राज्य बना था सिक्किम।
विस्तार :- 26 अप्रैल 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। इससे पहले, 14 अप्रैल को सिक्किम ने भारत में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया था। राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के हस्ताक्षर के बाद सिक्किम आधिकारिक रूप से 16 मई 1975 को भारतीय राज्य बना था। इसके भारत में विलय के प्रयासों का चीन ने विरोध किया था।

20. ₹5 और ₹10 के नए सिक्के जल्द जारी करेगा भारतीय रिज़र्व बैंक।
विस्तार :- भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही ₹5 और ₹10 के नए सिक्के जारी करेगा। ₹5 का सिक्का इलाहाबाद हाईकोर्ट की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में और ₹10 का सिक्का भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी किया जाएगा। आरबीआई ने कहा है कि मौजूदा ₹5 और ₹10 के सिक्के भी चलते रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.