करेंट अफेयर्स (27 मई – 03 जून 2017)

6. बार्सलोना ने लगातार तीसरी बार जीती ‘कोपा डेल रे’।
विस्तार :- लियोनेल मेसी, नेमार और पाको अल्केसर की तिकड़ी की बदौलत बार्सलोना ने फाइनल मुकाबले में आल्वेस को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी और रिकॉर्ड 29वीं बार ‘कोपा डेल रे’ फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, मेसी 67 वर्षों में ‘कोपा डेल रे’ के चार फाइनल में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

7. लॉर्ड्स के ‘होम ऑफ क्रिकेट’ में लगी कपिल, दिलीप और बेदी की पेंटिंग।
विस्तार :- लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के पैवेलियन ‘होम ऑफ क्रिकेट’ में तीन पूर्व भारतीय दिग्गज़ क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव और बिशन सिंह बेदी की पोर्ट्रेट (पेंटिंग) लगाई गई है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। पैवेलियन में इसी महीने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने की पोर्ट्रेट भी लगाई गई थी।

8. चिली में बनाई जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन।
विस्तार :- दुनिया की सबसे बड़ी ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड दूरबीन चिली में बनाई जा रही है जिससे वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की आतंरिक गतिविधियों को समझने में मदद मिलेगी। यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) द्वारा बनाई जा रही इस विशाल दूरबीन में 39 मीटर व्यास (डायामीटर) का लेंस लगा होगा। इस विशाल दूरबीन का निर्माण 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

9. भारत ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय फेंसिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण।
विस्तार :- भारतीय फेंसर सीए भवानी देवी ने आइसलैंड में आयोजित टूर्नोई सैटेलाइट फेंसिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भवानी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फेंसिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी बन गई हैं। चेन्नई की रहने वाली भवानी ने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन की सारा जेन हैम्पसन को 15-13 से मात दी।

10. 29 मई के दिन पर्वतारोही एडमंड-शेरपा ने पहली बार की थी एवरेस्ट फतह।
विस्तार :- 64 वर्ष पहले 29 मई, 1953 को न्यूज़ीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनज़िंग माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले पर्वतारोही बने थे। दोनों लोगों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर करीब 15 मिनट बिताए थे। बाद में, एवरेस्ट पर एक जगह हिलेरी स्टेप के नाम से जानी जाने लगी। एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा कहते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.