करेंट अफेयर्स (27 मई – 03 जून 2017)

16. 2017-18 में भारत की वृद्धि दर 7.2% रहने की उम्मीद: वर्ल्ड बैंक।
विस्तार :- वर्ल्ड बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी) 7.2% रहने की उम्मीद जताई है। वहीं, उसने बताया कि 2016-17 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8% की दर से बढ़ी है। वर्ल्ड बैंक ने सुझाव दिया है कि अर्थव्यवस्था में अधिक महिलाओं की भागीदारी से भारत में दोहरे अंक की वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है।

17. सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित, कर्नाटक की नंदिनी रहीं टॉपर।
विस्तार :- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा 2016 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। इस परीक्षा में कर्नाटक की नंदिनी के आर ने टॉप किया है। परीक्षा में कुल 1099 परीक्षार्थी सफल हुए जिनमें से 180 आईएएस और 150 आईपीएस नियुक्त होंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 18 जून को होगी।

18. बीसीसीआई की प्रशासक समिति से रामचंद्र गुहा का इस्तीफा।
विस्तार :- सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित बीसीसीआई की प्रशासक समिति (सीओए) के सदस्य के पद से इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा चार सदस्यीय प्रशासक समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएजी विनोद राय को भेज दिया है। गुहा ने सुप्रीम कोर्ट से उन्हें पदमुक्त करने के लिए गुहार लगाई है।

19. 2 जून के दिन चांद पर सफलतापूर्वक उतरा था पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान।
विस्तार :- 2 जून 1966 को पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘सर्वेयर 1’ चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था। सतह पर उतरने के आधे घंटे बाद ही यान ने तस्वीरें भेजना शुरू कर दी थीं। इसके बाद, अमेरिका ने अगले 18 महीनों में 6 सर्वेयर और भेजे। हालांकि, सोवियत संघ (रूस) 4 महीने पहले ही इस उपलब्धि को हासिल कर चुका था।

20. 2 जून के दिन 3 वर्ष पहले तेलंगाना बना था भारत का 29वां राज्य
विस्तार :- 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था। 1950 के दशक की शुरुआत में तेलंगाना आंदोलन की शुरुआत हुई थी लेकिन 1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग ने तेलंगाना को अलग राज्य के रूप में मंज़ूरी नहीं दी। 1969 में ‘जय तेलंगाना’ आंदोलन शुरू हुआ जो धीरे-धीरे पूरे आंध्र में फैल गया था।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.