करेंट अफेयर्स (27 मई – 03 जून 2017)

11. जामिया विश्वविद्यालय की चांसलर नियुक्त की गईं नजमा हेपतुल्ला।
विस्तार :- मणिपुर की राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का चांसलर नियुक्त किया गया है। नजमा जामिया के वर्तमान चांसलर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एम.ए. जाकी की जगह लेंगी जिनका कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। नजमा 1986 से 2012 के बीच 5 बार राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं।

12. रामशंकर कठेरिया बने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ।
विस्तार :- केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष पी.एल. पुनिया का अक्टूबर 2016 में कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली था। गौरतलब है कि आगरा (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद कठेरिया को पिछले साल मंत्री पद से हटा दिया गया था।

13. फरारी के F1 ड्राइवर वेटेल ने मोनाको ग्रां.प्री. का खिताब जीता।
विस्तार :- फरारी के फॉर्मूला वन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल ने अपने ही टीम के ड्राइवर किमी राइकोनेन को हराकर मोनाको ग्रां.पी. का खिताब जीत लिया है। वहीं, तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन और मर्सिडीज़ के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन इस ग्रां.पी. में 7वें स्थान पर रहे। इससे पहले वेटेल ने पिछले महीने ही लुईस को हराकर बहरीन ग्रां.प्री. भी जीती थी।

14. चौथी बार ‘यूरोपियन गोल्डन शू’ जीतकर मेसी ने रोनाल्डो की बराबरी की।
विस्तार :- बार्सलोना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को स्पैनिश लीग में शानदार प्रदर्शन करने के लिए चौथी बार ‘यूरोपियन गोल्डन शू’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। इस सत्र में मेसी ने कुल 37 गोल किए। इसके साथ ही मेसी ने रियल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चार बार ‘यूरोपियन गोल्डन शू’ अवॉर्ड जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

15. भारत में औसत वेतन वृद्धि 2007 के 15.1% से घटकर 2016 में 10.2% रही।
विस्तार :- कंसल्टिंग फर्म एओन हेविट के सर्वे के मुताबिक, भारत में औसत वेतन वृद्धि 2007 के 15.1% से घटकर 2016 में 10.2% रही। बतौर सर्वे, भारत में औसत वेतन वृद्धि 2017 में 9.5% रहने की उम्मीद है जो 2009 की वैश्विक मंदी (6.6%) के बाद सबसे कम है। वर्ष 2009 में आईटी सेक्टर में 2.9% वेतन वृद्धि हुई थी।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.