करेंट अफेयर्स (29 जनवरी – 04 फरवरी 2018)

करेंट अफेयर्स (29 जनवरी – 04 फरवरी 2018)

रिपोर्ट

1. EIU लोकतंत्र सूचकांक में भारत 42वें स्थान पर फिसला।
विस्तार : – इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक, भारत वार्षिक वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक में 42वें स्थान पर आ गया है। भारत पिछले वर्ष 32वें स्थान पर था। यह सूचकांक 165 स्वतंत्र देशों तथा दो प्रदेशों में पांच पैमानों चुनावी प्रक्रिया एवं बहुलवाद, नागरिकों की स्वतंत्रता, सरकार की कार्यप्रणाली, राजनीतिक भागीदारी और राजनीतिक संस्कृति के आधार पर तैयार किया गया है।

सूची में शीर्ष 5 देश हैं-

  1. नॉर्वे,
  2. आइसलैंड,
  3. स्वीडन,
  4. न्यूजीलैंड और
  5. डेनमार्क

2. वित्त वर्ष 2016 की जीडीपी ग्रोथ में 8.2% तक सुधार, वित्त वर्ष 2017 7.1% पर अपरिवर्तित – सीएसओ।
विस्तार : – सेंट्रल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (CSO)ने 2015-16 के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर को 8% के पहले के अनुमान से 8.2% में संशोधित किया और 2016-17 की वृद्धि को 7.1% पर अपरिवर्तित रखा। सीएसओ के वर्णन के आनुसार सकल घरेलू उत्पादन यानी वास्तविक जीडीपी यानी स्थिर मूल्य (आधार वर्ष 2011-12) पर जीडीपी वर्ष 2016-17 और 2015-16 के दौरान क्रमशः121.96 लाख करोड़ और 113.86 लाख करोड़ रुपये रहा।

3. सबसे अमीर देशों की सूची में भारत 6वें स्थान पर।
विस्तार : – भारत 8,230 अरब अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सबसे धनी देशों की सूची में छठे स्थान पर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका सूची में सबसे ऊपर है। भारत को 2017 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संपत्ति बाजार बताया गया है। देश की कुल संपत्ति 2016 में 6,584 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 8,230 अरब डॉलर हो गई है, इसमें 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
सूची में शीर्ष 3 देश हैं-

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका (64,584 अरब अमेरिकी डॉलर)
  2. चीन (24803 अरब अमरीकी डॉलर)
  3. जापान (19,522 अरब अमरीकी डॉलर)

4. भारत रहने के लिए दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश: सर्वे।
विस्तार : – दुनिया में रहने या सेवानिवृत्ति के बाद बसने के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है।112 देशों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में रहने के मामले में सबसे सस्ता देश दक्षिण अफ्रीका को माना गया। यहसर्वेक्षण गोबैंकिंगरेट्स ने किया है। उसने देशों की रैंकिंग चार प्रमुख मानकों पर तय की है। सर्वे में लोकल पर्चेजिंग पावर इंडेक्स, रेंट इंडेक्स, ग्रॉसरीज इंडेक्स और कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स मानक माना गया है। भारतीयों की स्थानीय क्रयशक्ति 20.9% सस्ती, किराया 95.2% सस्ता, ग्रॉसरी की कीमत 74.4% सस्ती और स्थानीय सामान और सेवाएं 74.9% सस्ती हैं। सर्वेक्षण में शीर्ष तीन सबसे महंगे देशों बर्मुडा (112 अंक), बहामास (111), और हांगकांग (110) हैं।

नियुक्तियां

1. जॉन हेनेसी की अल्फाबेट बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति।
विस्तार : – अल्फाबेट ने जॉन एल हेनेसी को कंपनी के बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। हेनेसी 2004 से बोर्ड में रहे हैं और 2007 से लीड इंडिपेंडंट डायरेक्टर रहे हैं।उन्होंने एरिक श्मिट की जगह ली है। श्मिट अल्फाबेट में एक “तकनीकी सलाहकार” के रूप में कार्य करेंगे। हेनेसी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व राष्ट्रपति हैं और टेक उद्योग में व्यापक कैरियर बना चुके हैं।

2. IOA ने संयुक्त सचिव विक्रम सिंह सिसोदिया को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल का प्रमुख बनाया
विस्तार : – भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने अपने संयुक्त सचिव विक्रम सिंह सिसोदिया को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का प्रमुख (Chef-de-Mission) के रूप में नियुक्त किया। आईओए ने साथ ही तीन प्रबंधकों की भी नियुक्ति की, जो सिसोदिया का सहयोग करेंगे और गेम्स के दौरान उनकी दिन-प्रतिदिन जिम्मेदारी में मदद करेंगे। सिसोदिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ के अध्यक्ष हैं।

3. नीलम कपूर की भारतीय खेल प्राधिकरण की डीजी के रूप में नियुक्ति।
विस्तार : – वरिष्ठ-भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी नीलम कपूर को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की महानिदेशक नियुक्त किया गया। वह वर्तमान में क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय (DFP) की प्रमुख महानिदेशक हैं।यह पहली बार है कि आईआईएस अधिकारी को एसएआई प्रमुखके रूप में नियुक्त किया गया है। यह पद आमतौर पर एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी द्वारा ग्रहण किया जाता है।

4. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना के डीजीएमओ के रूप में प्रभार संभाला।
विस्तार : – लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहानने भारतीय सेना के सैन्य संचालन के नए महानिदेशक (DGMO) के रूप में कार्यभार संभाला। वह लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट की जगह लेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने सेना में कई महत्वपूर्ण पदों को धारण किया है तथा उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.