UPSSSC अमीन भर्ती परीक्षा - 2016 (पेपर 2)

UPSSSC अमीन भर्ती परीक्षा – 2016 (पेपर 2)

UPSSSC अमीन भर्ती परीक्षा 2016 का द्वितीय प्रश्नपत्र (exam paper) सामान्य हिन्दी सही उत्तर सहित यहाँ दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य में अमीन के पदों पर यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 14 अगस्त 2016 को आयोजित की गयी थी।

पोस्ट :— अमीन
प्रश्नपत्र :— द्वितीय (सामान्य हिंदी)
परीक्षा तिथि :— 14/08/2016
परीक्षा आयोजक :— UPSSSC
कुल प्रश्न :— 25

[ इस परीक्षा का प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य जानकारी) यहाँ उपलब्ध है। ]

UPSSSC अमीन एग्जाम पेपर – 2016 (द्वितीय)

सामान्य हिन्दी

निर्देश (प्रश्न सं. 1 से 3) : निम्नलिखित अंग्रेजी वाक्यांशों के सही हिन्दी अनुवाद का चयन करें –

1. According to bijak cost works out……….at the market rate –
A. बही के अनुसार बाजारू लागत ……….आया है।
B. बीजक के अनुसार बाजार दर के हिसाब से लागत ……….बैठती है।
C. बाजारू कीमत ……….पड़ती है।
D. बीजक ……….लागत कीमत बताता है।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

2. Arrangements are being made to ensure timely submission of report –
A. समयानुसार रिपोर्ट की प्रस्तुति वांछनीय है।
B. रिपोर्ट जारी करने में देरी न की जाय।
C. व्यवस्था कीजिए कि रिपोर्ट प्रकाशित हो जाय।
D. रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने की व्यवस्था की जा रही है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

3. Authorization letter with specimen signature of the bearer –
A. वाहक के नमूना हस्ताक्षर वाला प्राधिकार पत्र
B. वाहक के नमूना हस्ताक्षर वाला अधिकार पत्र
C. वाहक द्वारा जारी किया गया प्राधिकार पात्र
D. नमूना हस्ताक्षर वाला अधिकार पत्र

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

4. आजकल अनुशासन के अभाव में विद्यार्थियों में उच्श्रृंखलता आती है। रेखांकित शब्द को शुद्ध करें –

A. उत्श्रृंखलता
B. उच्चश्रृंखलता

C. उच्छृंखलता
D. उच्श्रंखलता

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

5. ‘युद्ध में स्थिर रहने वाला’ – किस समास का विग्रह पद है ?
A. करण तत्पुरुष
B. अलुक् तत्पुरुष
C. संप्रदान तत्पुरुष
D. संबध तत्पुरुष

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

6. “राम सीता से सुंदर है।” इस वाक्य में कौन-सा कारक है ?
A. करण कारक
B. अपादान कारक
C. संप्रदान कारक
D. संबंध कारक

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

7. ‘कन्नड़’ का संबंध किस भाषा परिवार से हैं ?
A. आर्य भाषा परिवार
B. द्रविड़ भाषा परिवार
C. देव भाषा परिवार
D. भारोपीय भाषा परिवार

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

8. निम्न में से कौन-सा व्यंजन स्पर्शसंघर्षी है ?
A. ज
B. र
C. ह
D. ष

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

9. ‘सच्छास्त्र’ समुचित संधिविच्छेद है –
A. सच् + छास्त्र
B. सत् + शास्त्र
C. सत् + छास्त्र
D. सच् + शास्त्र

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

10. मैं अपने आप वस्त्र साफ़ कर लेता हूँ। इस वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है ?
A. प्रश्नवाचक
B. निश्चयवाचक
C. निजवाचक
D. सम्बन्धवाचक

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

11. “आचार्यों ने कहा है कि अहिंसा ही परमधर्म है।’ संरचना के आधार पर वाक्य भेद बताएँ –
A. सरल वाक्य
B. उपवाक्य
C. संयुक्त वाक्य
D. मिश्र वाक्य

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

12. “आपने बुलाया होता तो हम अवश्य आते।” अर्थ के आधार पर वाक्य भेद है –
A. संदेहवाचक वाक्य
B. इच्छावाचक वाक्य
C. संकेतवाचक वाक्य
D. आज्ञावाचक वाक्य

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

13. निम्न में से कौन पदबंध का भेद नहीं है ?
A. विशेषण पदबंध
B. अव्यय पदबंध
C. क्रिया पदबंध
D. संज्ञा पदबंध

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

14. ‘काजू’ शब्द का सम्बन्ध किस भाषा से है ?
A. जापानी भाषा
B. चीनी भाषा
C. फ्रांसीसी भाषा
D. पुर्तगाली भाषा

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

15. ‘नाहर’ के लिए समुचित पर्यायवाची शब्द है –
A. नदी
B. व्याघ्र
C. सरिता
D. शेर

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

16. “मीरा जोर से हँसी।” यह वाक्य किस क्रिया का समुचित उदाहरण है ?
A. अकर्मक
B. प्रेरणार्थक
C. द्विकर्मक
D. सकर्मक

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

17. निम्न में से कौन विराम चिन्ह का प्रकार नहीं है ?
A. निर्देशक
B. लाघव
C. उपदेशक
D. विवरण

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

18. मानव मात्र को गीता के माहातम्य से परिचित होना अनिवार्य है। रेखांकित शब्द का शुद्ध करें –
A. माहात्मय
B. माहात्म्य
C. महात्म्य
D. महात्तम्य

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

19. हिन्दी खड़ी बोली किस अपभ्रंश से विकसित हुई है ?
A. मागधी
B. शौरसेनी
C. ब्राचड़
D. अर्द्धमागधी

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

20. जिन शब्दों की उत्पत्ति का पता नहीं चलता है, उन्हें कहा जाता है –
A. विदेशज
B. देशज
C. तत्सम
D. तद्भव

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

21. ‘शैतान की आँत’ – इस मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है –
A. अत्यन्त धूर्त व्यक्ति
B. बहुत लम्बी वस्तु
C. अत्यन्त नगण्य वस्तु
D. अत्यन्त लाभदायक वस्तु

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

22. प्रत्यक्ष के द्वारा अप्रत्यक्ष का चमत्कारपूर्ण वर्णन किस अलंकार का लक्षण है ?
A. अनुमान
B. एकावली
C. परिकर
D. कारणमाला

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

23. द्विवेदीयुगीन रचना ‘जय भारत’ के रचनाकार हैं –
A. मैथिलीशरण गुप्त
B. महावीर प्रसाद द्विवेदी
C. बालमुकुन्द गुप्त
D. श्रीधर पाठक

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

24. कबीर ने समाज सुधार के अंतर्गत किसका उपदेश नहीं दिया ?
A. मूर्ति पूजा का विरोध
B. जाति प्रथा का खंडन
C. स्त्री-पुरुष की समानता
D. हिन्दू-मुस्लिम पाखंड का खंडन

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

25. जायसी द्वारा रचित ‘पद्मावत’ निम्न में से क्या है ?
A. वक्रोक्ति
B. अन्योक्ति
C. समासोक्ति
D. रूपक काव्य

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.