उत्तराखंड हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती पेपर -2015 (समूह ग)

उत्तराखंड हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती पेपर -2015 (समूह ग)

उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड हाईकोर्ट में क्लर्क की भर्ती हेतु हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा 2015 आयोजित की गयी थी। इसी उत्तराखंड हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा का पूर्ण प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (exam paper with answer key) सहित यहाँ दिया गया है। समूह ग (Group C) के अंतर्गत उत्तराखंड हाईकोर्ट क्लर्क की भर्ती परीक्षा 08 फरवरी 2015 को आयोजित की गयी थी।

पोस्ट :— हाईकोर्ट क्लर्क (High Court Clerk)
परीक्षा तिथि :— 08/02/2015
कुल प्रश्न :— 100
[ उत्तराखंड हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर का वर्ष 2015 का प्रश्नपत्र भी यहाँ उपलब्ध है।]

उत्तराखंड हाईकोर्ट क्लर्क एग्जाम पेपर 2015

1. अलकनन्दा और भागीरथी नदी का संगम बनता है ?

A. रुद्रप्रयाग
B. कर्णप्रयाग
C. देवप्रयाग
D. नन्दप्रयाग

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

2. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए।
सूची I                सूची I
a. खतलिंग         1. गोमती
b. नामिक          2. भिलंगना
c. जोहार घाटी   3 . पूर्वी रामगंगा
d. बैजनाथ        4. ट्रेल पास
कूट
.    a  b  c  d
A. 2  3  4  1
B. 1  2  3  4
C. 3  4  1  2
D. 4  3  2  1

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

3. गढ़केसरी के नाम से जो व्यक्ति प्रसिद्ध था, वह है
A. गोविन्द बल्लभ पन्त
B. जोधासिंह नेगी
C. मुकुन्दी लाल
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

4. टिहरी राज्य का भारतीय संघ में विलीनीकरण का वर्ष है
A. 1920
B. 1932
C. 1949
D. 2000

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

5. अजमल आमिर कसाब को फाँसी किस दिन दी गई ?

A. 21 नवम्बर, 2012
B. 18 नवम्बर, 2012
C. 15 नवम्बर, 2012
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

6. बद्रीनाथ धाम उत्तराखण्ड के किस जिले में स्थित है ?
A. चमोली
B. अल्मोड़ा
C. रुद्रप्रयाग
D. उत्तरकाशी

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

7. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए।
सूची I                           सूची II
(लेखक का नाम)          (पुस्तक का नाम)
a. अबुल फजल             1. तबकाते-ए-अकबरी
b. निजामुद्दीन अहमद   2. अकबरनामा
c. कृष्णदेव राय             3 . राजतरंगिणी
d. कल्हण                     4. अमुक्तमलायादा
कूट
a  b  c  d
A. 2  4  1  3
B. 3  1  4  2
C. 2  1  4  3
D. 3  4  1  2

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

8. अशोक किस राजवंश से सम्बन्धित थे ?
A. वर्धन
B. कुषाण
C. गुप्त
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

9. निम्नलिखित में कौन-सी लड़ाई 1527 ई. में बाबर और राजपूत के मध्य लड़ी गई थी?
A. पानीपत का प्रथम युद्ध
B. खानवा का युद्ध
C. चन्देरी का युद्ध
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

10. आर्यभट्ट और वराहमिहिर किसके समय (age) में थे ?
A. गुप्त के
B. चोल के
C. मौर्य के
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

11. ‘बगवाल मेला’ किस स्थान पर लगता है ?
A. लोहाघाट
B. बागेश्वर
C. चम्पावत
D. देवीधूरा

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

12. निम्न राष्ट्रीय उद्यानों/पार्कों एवं सम्बन्धित स्थानों में कौन-सा सुमेलित नहीं है ?
A. गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान – उत्तरकाशी
B. नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान – चमोली
C. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान – नैनीताल
D. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान – चमोली

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

13. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए।
सूची I                                  सूची II
a. यू एस ए की संसद            1. डायट
b. जापान की संसद              2. कांग्रेस
c. रूस की संसद                  3 . शोरा
d. अफगानिस्तान की संसद  4. ड्यूमा
कूट
.    a  b  c  d
A. 2  4  3  1
B. 1  2  3  4
C. 2  1  4  3
D. 2  1  3  4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

14. निम्न में किस प्रकार की तरंगो का प्रयोग रात्रि में देखने वाले उपकरणों (नाइटविजन उपकरणों) में किया जाता है ?
A. रेडियो तरंग
B. इन्फ्रा रेड तरंग
C. माइक्रोवेव
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

15. निम्न में कौन-सा विस्फोटक की तरह प्रयोग किया जाता है ?
A. फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड
B. मरक्यूरिक ऑक्साइड
C. ग्रेफाइट
D. नाइट्रोग्लिसरीन

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

16. भारत में ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
A. अहमदाबाद
B. चेन्नई
C. हैदराबाद
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

17. जब 1833 ई. में राजा राममोहन राय का निधन हुआ, तब ब्रह्म समाज का नेतृत्व किसने सम्भाला ?
A. देवेन्द्रनाथ टैगोर
B. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
C. केशवचन्द्र सेन
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

18. प्रसिद्ध हजारा राम मन्दिर किसके शासनकाल में बना था ?
A. हरिहर प्रथम
B. देवराय प्रथम
C. कृष्णदेव राय
D. नरसिंह सालुवा

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

19. निम्न में से किसने सन् 1936 में ‘इण्डिपेण्डेण्ट लेबर पार्टी’ की स्थापना की ?
A. एम सी राजा
B. डॉ. बी आर अम्बेडकर
C. गाँधीजी
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

20. प्रकाश-संश्लेषण एक क्रिया है जिसमें
A. ATP का उत्पादन होता है
B. NADH का NAD में अपचयन होता है
C. कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन होता है
D. ऑक्सीडेटिव फॉस्फोराईलेशन होता है

Show Answer

Answer – C

Hide Answer