क्वांटम कंप्यूटर क्या है, क्वांटम कंप्यूटर के लाभ क्या हैं? UPSC [Quantum computer kya hai, Quantum computer ke labh kya hain – Hindi] UPSC Question – Answer
प्रश्न- क्वांटम कंप्यूटर की अवधारणा स्पष्ट कीजिए? क्वांटम कंप्यूटर को डिजिटल कंप्यूटर की तुलना में श्रेष्ठ क्यों माना जाता है?
उत्तर– वर्तमान समय में जटिल गणितीय समस्याओं को हल करने, अनुसंधान, सूचना प्रसंस्करण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि के क्षेत्र में क्वांटम कंप्यूटर के प्रयोग की अनंत संभावनाएं विद्यमान हैं। ये कंप्यूटर क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। क्वांटम कंप्यूटर में गणना हेतु चिपों के स्थान पर परमाणुओं का प्रयोग किया जाता है। पारंपरिक कंप्यूटर जहां संगणन के लिए बाइनरी अंकों अर्थात 0 या 1 का प्रयोग करते हैं, वहीं क्वांटम कंप्यूटर क्यूबिट्स (आंशिक 0 और आंशिक 1) का प्रयोग करते है। यह अध्यारोपण की अवस्था में होता है जिसके कारण गणना का समानांतर होना संभव होता है। इससे इनकी क्षमता और गति आम कंप्यूटरों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है।

क्वांटम कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर से निम्न कारणों से श्रेष्ठ/लाभ हैं –
- ये कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर की तुलना में बेहद कम स्टोरेज का प्रयोग करते हैं।
- इसमें अपेक्षाकृत कम ऊर्जा खपत होती है।
- एक ही समय में कई गणनाऐं करने के कारण इनके माध्यम से एक ही बार में किसी समस्या के कई समाधान दिए जा सकते है, जो कि डिजिटल कंप्यूटर से संभव नहीं है। डिजिटल कंप्यूटर की तुलना में क्वांटम कंप्यूटर में डाटा के लीक या हैक होने की संभावना लगभग नगण्य होती है।
- इसके प्रयोग से कृत्रित बुद्धिमत्ता, खगोलीय गणनाओं की परिशुद्धता एवं गति डिजिटल कंप्यूटर की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है।
- इसके द्वारा जटिल रासायनिक मॉडल का भी विश्लेषण किया जा सकता है, जो डिजिटल कंप्यूटर के माध्यम से संभव नहीं है।
निष्कर्ष
इस प्रकार क्वांटम कंप्यूटर से डाटा विश्लेषण काफी तीव्र व त्रुटिरहित हो जाएगा तथा इससे अन्य नवीन संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे।
इसे भी पढ़ें –
- Computer Important MCQ in Hindi
- कंप्यूटर से जुड़े 111 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – Q&A
- महत्वपूर्ण कंप्यूटर फुल फॉर्म
- कम्प्यूटर के प्रकार
Image Credit: Flickr (User: Lars Plougmann)